धर्म-अध्यात्म

वास्तु शास्त्र के अनुसार : जानिए एरोवाना मछली के बारे में

Ritisha Jaiswal
27 Jun 2021 9:00 AM GMT
वास्तु शास्त्र के अनुसार : जानिए एरोवाना मछली के बारे में
x
वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे एरोवाना मछली के बारे में। क्या एरोवाना मछली को घर में रखने से फायदा होता है?

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे एरोवाना मछली के बारे में। क्या एरोवाना मछली को घर में रखने से फायदा होता है? सुनहरी मछली के साथ-साथ एरोवाना मछली को भी वास्तु शास्त्र में बहुत अच्छा माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एरोवाना मछली को रखना शुभ माना जाता है। ये मछली अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, धन और शक्ति का प्रतीक है।

यह बुरी शक्तियों को दूर करती है। अगर आप अपने घर में जिंदा मछली नहीं पाल सकते या नहीं पालना चाहते तो इसका भी एक तरीका है। आप मुंह में सिक्का लिए हुए सुनहरी एरोवाना मछली की मूर्ति घर में रख सकते हैं। इस मूर्ति को आप अपने घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही रख सकते हैं। कुछ प्राणिशास्त्रियों के अनुसार एरोवाना मछली तलहटी में बैठ कर भूकम्प के आने की पूर्व सूचना देती है।


Next Story