धर्म-अध्यात्म

वास्तु शास्त्र के अनुसार : आचार्य इंदु इंदु प्रकाश से जानिए फिटकरी के बारे में

Admin4
8 Sep 2021 8:57 AM GMT
वास्तु शास्त्र के अनुसार : आचार्य इंदु इंदु प्रकाश से जानिए फिटकरी के बारे में
x
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु इंदु प्रकाश से जानिए फिटकरी के बारे में

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु इंदु प्रकाश से जानिए फिटकरी के बारे में। घरेलू उपचार में और नाई की दुकान पर फिटकरी का उपयोग होते तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन इसके वास्तु उपाय के बारे में आपने नहीं सुना होगा।

घर में ऐसी कई चीजें होती हैं जो घरेलू उपाय के साथ-साथ वास्तु उपाय के लिये भी उपयोग में लाई जा सकती हैं। अगर आपके घर या ऑफिस में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है तो उसे दूर करने को लिए आज ही 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा लेकर उसे घर या ऑफिस के हर कमरे या कोने में रख दें। इससे विभिन्न वास्तु दोषों से होने वाली परेशानियों में कमी आयेगी और सुख-शांति के साथ धन-संपदा में भी वृद्धि होगी। अगर सोने से पहले काले कपड़े में फिटकरी बांधकर सिरहाने पर तकिये के नीचे रखें तो बुरे सपने नहीं आते और अज्ञात भय से मुक्ति मिलती है


Admin4

Admin4

    Next Story