- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- वास्तु शास्त्र के...
धर्म-अध्यात्म
वास्तु शास्त्र के अनुसार : दक्षिण दिशा में लाल रंग के मार्बल का यूज़ करना आपके लिये बेहतर रहेगा
Ritisha Jaiswal
27 April 2021 7:28 AM GMT

x
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दक्षिण दिशा में फर्श के कलर के बारे में
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दक्षिण दिशा में फर्श के कलर के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा का संबंध लाल रंग से है। अतः दक्षिण दिशा में लाल रंग के मार्बल का यूज़ करना आपके लिये बेहतर रहेगा, लेकिन अगर किसी को ये रंग पसंद न हो या वो फर्श के रूप में लाल रंग का इस्तेमाल न करना चाहते हों, तो इसका भी एक उपाय है
आप पूरे फर्श पर लाल रंग के पत्थर का इस्तेमाल करने के बजाय पत्थर पर डिजाइन के रूप में थोड़े-से लाल रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके आपको काफी फायदा होगा। इसके साथ ही इस दिशा से संबंधी लाभ पाने के लिये एक और तरीका भी है। आप दक्षिण दिशा में लाल रंग का पत्थर लगवाने की बजाय वहां पर एक लाल रंग का या लाल रंग के डिजाइन वाला कारपेट भी बिछा सकते हैं। इससे भी आपको बहुत लाभ मिलेगा।

Ritisha Jaiswal
Next Story