- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- वास्तु शास्त्र के...
धर्म-अध्यात्म
वास्तु शास्त्र के अनुसार : घर में इस तरह लगाएंगे मोमबत्ती, बच्चों का पढ़ाई में लगेगा मन
Ritisha Jaiswal
23 April 2021 10:21 AM GMT

x
वास्तु शास्त्र में आज हम आपको बच्चों के कमरे में कैंडलस लगाने के बारे में बतायेंगे
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वास्तु शास्त्र में आज हम आपको बच्चों के कमरे में कैंडलस लगाने के बारे में बतायेंगे। बच्चों के कमरे की पूर्वी, उत्तर-पूर्वी या दक्षिणी भाग में मोमबत्ती जलाने से बच्चे पढ़ाई की ओर आकर्षित होते हैं, उनका पढ़ाई में मन लगता है। साथ ही उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़ती है। अब तक हमने आपको उन जगहों के बारे में बताया था जहां आप कैंडलस लगा सकते हैं, लेकिन कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां पर कैंडलस नहीं जलानी चाहिए।
उनके बारे में हम आपको बता देते हैं। घर के उत्तरी कोने में कैंडलस नहीं लगानी चाहिए। इस दिशा में कैंडलस लगाने से पैसों का आगमन बाधित होता है जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। साथ ही घर के वायव्य कोण, यानी कि उत्तर-पश्चिम दिशा में भी कैंडलस नहीं रखनी चाहिए। यहां पर कैंडलस, यानी कि मोमबत्ती रखने से परिवार के सदस्यों में अशांति पैदा होती है तथा एक-दूसरे के प्रति जलन की भावना आती है।
Tagsमोमबत्ती

Ritisha Jaiswal
Next Story