धर्म-अध्यात्म

वास्तु के अनुसार दीवारों पर करें ये कलर, घर आएगी सुख-समृद्धि

Subhi
10 Nov 2022 5:45 AM GMT
वास्तु के अनुसार दीवारों पर करें ये कलर, घर आएगी सुख-समृद्धि
x

घर बनाते वक्त यदि वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखा जाए तो घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। घर का निर्माण रोज- रोज नहीं होता। ऐसे में उसे बनाते वक्त बहुत सी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है ताकि आप उसे बनाते वक्त किसी तरह की कोई भी गलती न कर दें। घर बनाते वक्त इन आसान से वास्तु टिप्स को ध्यान में रखना बेहद आवश्यक है।

1. उत्तर- पूर्व दिशा में भगवान बृहस्पति का वास होता है इसलिए घर बनाते वक्त उत्तर -पूर्व दिशा में घर का पूजा स्थल बनाएं। मंदिर बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि देवी- देवताओं का मुख हमेशा पूर्व दिशा की ओर हो।

2. घर का मेन गेट उत्तर या पूर्व दिशा में बनाए। भूलकर भी दक्षिण दिशा में घर का मेन गेट न् बनाएं क्योंकि ऐसा करने से निगेटिव एनर्जी का घर में प्रवेश होता है।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण- पश्चिम दिशा में रसोईघर बनानी चाहिए।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। मनी प्लांट के पौधे को हमेशा हरे कलर के गमले में ही लगाएं। ऐसा करने से घर में धन लाभ धन वृद्धि होती है।

5. घर के बाहर उत्तर दिशा में कभी भी केला वीर अंदर का पेड़ रुक जाती है। इससे घर में आने वाली तरक्की रुक जाती है।

6. घर का मेन गेट हमेशा साफ- सुथरा रखें। गेट के पास किसी तरह की कोई गंदगी जमा न होने दें।

7. किचन की दीवार की हमेशा, लाल या पिंक कलर से पेंट करना चाहिए। इससे किचन की शोभा में चार-चांद लग जाते हैं।


Next Story