धर्म-अध्यात्म

राशि के अनुसार इन रंगों से खेलें होली, आपके जीवन में आएगी खुशिया

Subhi
18 March 2022 2:58 AM GMT
राशि के अनुसार इन रंगों से खेलें होली, आपके जीवन में आएगी खुशिया
x
हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष का अंतिम माह फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन से होलिका दहन का त्योहार होता है। इसके अगले दिन खेलने वाली होली यानी धुलेंडी मनाई जाती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष का अंतिम माह फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन से होलिका दहन का त्योहार होता है। इसके अगले दिन खेलने वाली होली यानी धुलेंडी मनाई जाती है। इस दिन हर कोई गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं। रंगों के इस त्योहार से जातक के घरों में सुख-समृद्धि के साथ मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा के अनुसार, होली के इस पावन पर्व में राशि के अनुसार रंगों से खेलना शुभ माना जाता है। जानिए राशि के अनुसार होली के दिन किस रंग से खेलना होगा शुभ और किस रंग से बनाकर रखें दूरी।

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए लाल रंग सबसे शुभ माना जाता है। इसलिए इस रंग से होली खेल सकते हैं। लेकिन काले एवं भूरे रंग से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को हरे रंग से होली खेलना शुभ होगा। हरा रंग सकारात्मकता का प्रतीक है।

मिथुन राशि

कर्क राशि के जातकों को हरा, काला और हल्का नीला रंग से खेलना शुभ माना जाता है। इससे आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

कर्क राशि

सफेद रंग, लाल रंग और पीला रंग कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ होता है। इसलिए इन रंगों से ही होली खेलना बेहतर होगा। इससे आपको करियर में नई ऊंचाइयां आएगी।

सिंह राशि

पीला रंग और लाल रंग सिंह राशि वालों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। जीवन में उमंग भरने के लिए इस रंग से होली खेलना शुभ होगा।

कन्या राशि

बैंगनी रंग कन्या राशि वालों के लिए शुभ होता है। इसके अलावा लाल रंग का उपयोग भी किया जा सकता है। यह रंग सुख-समृद्धि को दर्शाता है। कन्या राशि के जातक काले रंग से बचने का प्रयास करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए नीला रंग शुभ होता है। इसके अलावा गुलाबी रंग और हरे रंग का उपयोग किया जा सकता है। इससे जातक के रिश्ते में मधुरता आएगी। लेकिन इस राशि के जातक पीले और नारंगी रंग से दूर रहें।

वृश्चिक राशि

किस्मत के ताले खोलने के लिए इस राशि के जातक मेहरून और बैंगनी रंग या गुलाल से होली खेल सकते हैं। इससे लाभ मिलेगा। लेकिन पीले और हरे रंग से दूरी बनाकर रखें तो बेहतर होगा।

धनु राशि

इस राशि के जातक हरा, लाल रंग से होली खेलें तो शुभ होगा। इससे जातक के अंदर पॉजिटिविटी आने के साथ घर सुख-समृद्धि आएगी। लेकिन इस राशि के जातकों को नीले और पीले रंग से बचना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए काला,नीला, सफेद रंग शुभ होता है। इससे आपके जीवन में कुछ खास चीजें होगी। वहीं इस राशि के जातक लाल रंग से बचने की कोशिश करें।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए नारंगी, पीला, और नीला रंग शुभ माना गया है। लेकिन लाल रंग से खेलने से बचना चाहिए।

मीन राशि

होलिका की राख से करें ये खास उपाय

इस राशि के जातकों के लिए पीला और हरा रंग से खेलना शुभ होता है। लेकिन काले रंग से बचकर रहें।


Next Story