- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- राशि के अनुसार...
राशि के अनुसार नवरात्रि में करें नौ दिनों तक इन मंत्रों का जाप, होगी हर मनोकानाएं पूर्ण
![राशि के अनुसार नवरात्रि में करें नौ दिनों तक इन मंत्रों का जाप, होगी हर मनोकानाएं पूर्ण राशि के अनुसार नवरात्रि में करें नौ दिनों तक इन मंत्रों का जाप, होगी हर मनोकानाएं पूर्ण](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/28/1562785-untitled-3.gif)
राशि के अनुसार नवरात्रि में करें नौ दिनों तक इन मंत्रों का जाप, होगी हर मनोकानाएं पूर्ण
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नवरात्रि का पर्व हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक दृष्टि से इसका बहुत ही ज्यादा महत्व है। नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल (शनिवार) से 11 अप्रैल (सोमवार) तक मनाई जाएगी। चैत्र नवरात्रि पर देवी दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार नवरात्रि का पहला दिन हिन्दू नववर्ष का आरंभ माना जाता है। अलग-अलग राज्य इस त्योहार को अलग-अलग नामों से पहचानते हैं, महाराष्ट्र में इसे गुड़ी पड़वा के नाम से जाना जाता है जबकि कश्मीर में इसे नवरेह के नाम से जाना जाता है। नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व घटस्थापना या कलश स्थापना के साथ शुरू होता है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में यदि श्रद्धापूर्वक माता की पूजा की जाए तो माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यदि आप नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के समक्ष अपनी कोई मनोकामना रखना चाहते हैं तो इन नौ दिन अपनी राशि के अनुसार विशेष मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से मातारानी शीघ्र प्रसन्न होंगी और आपको इच्छित फल की प्राप्ति होगी।