धर्म-अध्यात्म

शास्त्रों के अनुसार: शुद्ध घी के दीपक जलाने से मिलती हैं शिवजी की विशेष कृपा

Tara Tandi
14 Jan 2022 5:14 AM GMT
शास्त्रों के अनुसार: शुद्ध घी के दीपक जलाने से मिलती हैं शिवजी की विशेष कृपा
x
अगर आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति शुभ ना हो तो इससे आपको कभी भी भाग्य का साथ नहीं मिलता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अगर आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति शुभ ना हो तो इससे आपको कभी भी भाग्य का साथ नहीं मिलता है जिसके कारण आपको हर काम में असफलता का सामना करना पड़ता है। शास्त्रों के अनुसार घी के इस्तेमाल से कुंडली में मौजूद दोषो को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

घी के फायदे:
अगर कोईव्यक्ति रात के समय शिवजी के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाता है तो उसे शिवजी की विशेष कृपा मिलती है, इस दीपक को रात भर जलते रहने देना चाहिए।
अगर आप सुख और समृद्धि पाना चाहते है तो शिवजी का अभिषेक घी से करे, इसके अलावा शिवजी का घी से अभिषेक करने से शारीरिक शक्ति की प्राप्ति होती है।
अपने घर में नियमित रूप से सुबह और शाम भगवान के सामने घी का दीपक जलाये, इससे जो धुंआ निकलता है उससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
किसी गरीब को घी का दान करने से बुरा समय जल्दी बीत जाता है। अपने घर में सुख और शांति बनाये रखने के लिए रोज रात को सोने से पहले रसोई घर को अच्छे से साफ़ करके वहां घी का एक दीपक जलाये।



Next Story