धर्म-अध्यात्म

13 सितंबर 2021 को पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, वृश्चिक राशि में चंद्रमा पर बन रहा है ग्रहण योग, जानें आज की तिथि और राहु काल

Tulsi Rao
12 Sep 2021 6:40 PM GMT
13 सितंबर 2021 को पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, वृश्चिक राशि में चंद्रमा पर बन रहा है ग्रहण योग, जानें आज की तिथि और राहु काल
x
भगवान शिव की पूजा: पंचांग के अनुसार 13 सितंबर 2021, सोमवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी की तिथि है. इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष संयोग बन रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 13 सितंबर को दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. इस दिन सोमवार है. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा करने से जीवन में सुख-शांति आती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

आज की पूजा
भगवान शिव की पूजा: पंचांग के अनुसार 13 सितंबर 2021, सोमवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी की तिथि है. इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है. नक्षत्र आज अनुराधा है. सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक करना, शुभ फलदायी माना गया है. भगवान शिव के साथ आज मां दुर्गा की पूजा का भी योग बना हुआ है. आज सप्तमी की तिथि भी है.
ग्रहण योग
आज वृश्चिक राशि में ग्रहण योग बना हुआ है. चंद्रमा जब राहु या केतु के संपर्क में आता है तो ग्रहण योग की स्थिति बनती है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण योग को अशुभ माना गया है. पंचांग के अनुसार 12 सितंबर 2021, रविवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा का गोचर होगा. चंद्रमा 14 सितंबर 2021, मंगलवार को प्रात: 07 बजकर 05 मिनट तक इसी राशि में रहेगा.
आज का राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 13 सितंबर 2021, सोमवार को राहु काल सुबह 07 बजकर 37 मिनट से सुबह 09 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
13 सितंबर 2021 पंचांग (Panchang 13 September 2021)
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: भाद्रपद
पक्ष: शुक्ल
दिन: सोमवार
तिथि: सप्तमी - 15:12:51 तक
नक्षत्र: अनुराधा - 08:24:06 तक
करण: वणिज - 15:12:51 तक, विष्टि - 26:11:01 तक
योग: विश्कुम्भ - 08:49:15 तक, प्रीति - 30:02:30 तक
सूर्योदय: 06:04:42 AM
सूर्यास्त: 18:29:13 PM
चन्द्रमा: वृश्चिक राशि
द्रिक ऋतु: शरद
राहुकाल: 07:37:46 से 09:10:50 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त - 11:52:08 से 12:41:46 तक
दिशा शूल: पूर्व
अशुभ मुहूर्त का समय -
दुष्टमुहूर्त: 12:41:46 से 13:31:24 तक, 15:10:40 से 16:00:18 तक
कुलिक: 15:10:40 से 16:00:18 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 10:12:52 से 11:02:30 तक
यमघण्ट: 11:52:08 से 12:41:46 तक
कंटक: 08:33:36 से 09:23:14 तक
यमगण्ड: 10:43:54 से 12:16:57 तक
गुलिक काल: 13:50:01 से 15:23:05 तक


Next Story