- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Garuda Purana अनुसार...
धर्म-अध्यात्म
Garuda Purana अनुसार मरने वाले को एक घंटे पहले दिखने लगती हैं ये 5 चीजें
Tara Tandi
23 March 2025 12:27 PM IST

x
Garuda Purana ज्योतिष न्यूज़ : इस संसार में हर व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और इसी के चलते हम जीवन का दूसरा नाम सुख और दुख को मानते हैं। जब भी कोई व्यक्ति अपने जीवन में परेशानी से जूझ रहा होता है तो उसे इंतजार होता है कि उसका अच्छा समय आए। इस इंतजार में कई बार व्यक्ति हताश भी हो जाता है लेकिन, कुदरत हमे अच्छा समय आने के कई संकेत देती है जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं। तो आइए गरुड़ पुराण से जानते हैं कि वो कौनसे संकेत होते हैं जो अच्छे समय कि भविष्यवाणी करते हैं
हर व्यक्ति के जीवन में एक बार ऐसा समय जरूर आता है जब उसे हर जगह से निराशा ही निराशा मिलती है। लेकिन कहते हैं ना कि हमेशा समय एक जैसा नहीं होता और जिनका बुरा समय आता है, उनका अच्छा समय भी जरूर आता है। जीवन में अच्छा समय आने से पहले भगवान या सृष्टि हमे कई अलग-अलग तरह से इसके संकेत देती हैं, इन संकेतों में सबसे पहला संकेत है ब्रह्म मुहूर्त में नींद खुलना, बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं जिनकी नियमित रूप से उठने से पहले आंख खुल जाती है। यदि आप ये देख पा रहे हैं कि आपकी नींद ब्रह्म मुहूर्त में यानी सुबह 3 बजे से 5 बजे की बीच खुल रही है तो आपके जीवन में बहुत ही बड़ा बदलाव आने वाला है। इसका अर्थ हैं कि आपको जीवन की योग्य राह मिलने वाली है, इसलिए आपको पहले ही भांप जाना चाहिए कि आपके जीवन में कुछ अच्छा घटित होने वाला है।
इसमें दूसरा सबसे महत्वपूर्ण संकेत होता है अचानक खुश होना, कई बार आपने देखा होगा कि आपका अचानक से खुश होने का मन करने लगता है, इससे आपको समझ जाना चाहिए कि ईश्वर आपको कुछ अच्छे संकेत दे रहे हैं। जिस प्रकार आपको इस समय खुश होने का मन कर रहा है उसी प्रकार ईश्वर आपके जीवन में बहुत जल्द खुशी के पल लाने वाले हैं, खुशियों का अनुभव होने वाला है, जितना भी दुख आपने अपने जीवन में देखा है, वो बहुत जल्द खत्म हो जाएगा।
इसका तीसरा संकेत होता है गौ माता का आगमन, अगर आपके घर में प्रतिदिन गौ माता का आगमन हो रहा है या वो आपसे भोजन के लिए गुहार करती है तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। इसके अलावा अगर आपके घर में पक्षी घोंसला बना रहे हैं तो ये भी बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसी के साथ घर के आसपास दिन प्रतिदिन पक्षियों की बढ़ती चहचहाहट भी यह संकेत देती है कि आपके जीवन में बहुत ही जल्द सकारात्मक बदलाव होने वाला है।
घर में बच्चों का खुश रहना इसका चौथा संकेत है, माना जाता है कि बच्चों में ईश्वर का वास होता है, ऐसे में अगर छोटे बच्चे या शिशु आपको देखकर अचानक से मुस्कुरा देते हैं या आपको कोई सकारात्मक बात बोल देते हैं तो ये इस बात का संकेत हैं कि आपके जीवन में सकारात्मक चीजें होने वाली हैं।
इसका पांचवा संकेत आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव होना होता है, जब परेशानी के दौर में अचानक से आपका मन आध्यात्मिकता की तरफ झुक जाए तो यह भी आपके लिए कुदरत की तरफ से संकेत है कि अब आपकी लाइफ में कोई अच्छा चेंज होने वाला है। आपको भगवान, धर्मगुरु आदि पर भरोसा होना शुरू हो जाएगा जो आपको सकारात्मकता से भर देगा।
इसका छठा संकेत सपने में भगवान के दर्शन होना होता है,यदि सपने में आपको ऐसा महसूस होता है कि आपके आसपास आरती हो रही है या भगवान के दर्शन आपको होते हैं तो यह भी आपके लिए अच्छा समय शुरू होने का एक संकेत है। इसी के साथ सपने में अगर आपको मंत्र सुनाई देते हैं, जैसे कि राम-राम तो ये लक्ष्मी का आगमन माना जाता है, अगर ओम मंत्र की गूंज सुनाई दे तो ये भी सकारात्मकता का आगमन होता है, इसके साथ ही स्वप्न में मंत्रों, घंटा, शंख की आवाज सुनाई देना भी जीवन में कुछ शुभ होने का संकेत माने जाते हैं।
उल्लू की ध्वनि सुनाई देना इसका सातवां संकेत होता है, अगर ब्रह्म मुहूर्त में या सपने में आपको कोयल या उल्लू की ध्वनि सुनाई दे तो इसका अर्थ है कि आपका अच्छा समय जल्द ही शुरु होने वाला है। साथ ही आपके आर्थिक कार्यों में आ रही रुकावट भी दूर होने वाली है।
इसका आठवां संकेत शरीर के दाएं अंगों का फड़कना हो सकता है, पुराणों की माने तो पुरुषों में दायां अंग फड़कना बड़ा ही शुभ माना जाता है, फिर चाहे वो दायी आंख हो या दायां हाथ, इससे संकेत मिलता है कि जल्दी आपके आर्थिक और शारीरिक बल में वृद्धि होने वाली है। इसके विपरीत महिलाओं का अगर बायां अंग फड़कता है तो ये अच्छा संकेत है, यानी महिलाओं में बाएं अंग का फड़कना अच्छा संकेत बताया गया है और पुरुषों में दाएं अंग का फड़कना शुभ संकेत माना गया है।
तो दोस्तों ये थे गरुड़ पुराण के वो महत्वपूर्ण संकेत जो आपको जीवन में अच्छा समय आने के बारे में चेताते हैं, अगर आपको भी जीवन में इस तरह के संकेत मिले हैं तो हमे कमेंट कर बताएं की इन्हें जानने के बाद आपकी लाइफ में किस तरह के बदलाव हुए हैं। अगर आपको ये वीडियो पसंद आया तो, वीडियो को लाइक करें, अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसे शेयर करें, और चैनल को सब्स्क्राइब करें।
TagsGaruda Purana अनुसार मरनेएक घंटे पहले दिखते 5 चीजेंAccording to Garuda Purana5 things are visible one hour before death.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





