धर्म-अध्यात्म

चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को इन स्थानों पर ही खरीदना चाहिए घर

Tara Tandi
11 Jun 2021 12:00 PM GMT
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को इन स्थानों पर ही खरीदना चाहिए घर
x
आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन कर व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन कर व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता है। आज के समय में भी आचार्य चाणक्य की नीतियां कारगर साबित होती हैं। अपना खुद का घर खरीदना हर व्यक्ति का सपना होता है। घर खरीदने में व्यक्ति जीवनभर की पूंजी लगा देता है। हर व्यक्ति चाहता है कि वो अच्छी जगह पर ही घर खरीदे। आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ स्थान ऐसे होते हैं जहां पर घर खरीदना शुभ होता है। आइए जानते हैं व्यक्ति को किन स्थानों पर घर खरीदना चाहिए....

धार्मिक वातावरण वाली जगह पर खरीदें घर
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को ऐसी जगह पर घर खरीदना चाहिए जहां का वातावरण धार्मिक हों। जहां धार्मिक आस्था वाले लोग रहते हैं वहां घर खरीदना शुभ होता है। ऐसे स्थान पर भगवान का वास होता है।
15 जून से इन राशियों का होगा भाग्योदय, सूर्य देव की बरसेगी कृपा, होगा धन- लाभ और बढ़ेगा मान- सम्मान
धनवान लोगों के आस- पास खरीदें घर
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को धनवान लोगों के आस-पास घर खरीदना चाहिए, क्योंकि ऐसे स्थान पर रोजगार का साधन अच्छा होता है।
कानून का पालन होता है
व्यक्ति को हमेशा घर ऐसी जगह पर खरीदना चाहिए जहां के लोग कानून का पालन करते हों। आचार्य चाणक्य के अनुसार जहां के लोग कानून का पालन नहीं करते हैं वहां पर भूलकर भी घर न खरीदें।
स्वास्थ्य सुविधाएं देखकर ही खरीदें घर
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को घर उसी स्थान पर खरीदना चाहिए जहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। घर के आस- पास डॅाक्टर या अस्पताल जरूर होना चाहिए।
पानी की सुविधा हों
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा उसी स्थान पर घर बनाना चाहिए जहां पानी की सुविधा अच्छी हों।


Next Story