धर्म-अध्यात्म

ज्योतिष अनुसार महिलाएं रोज रात सोने से पहले करें ये काम

28 Nov 2023 3:48 PM GMT
ज्योतिष अनुसार महिलाएं रोज रात सोने से पहले करें ये काम
x

ज्योतिष उपाय : हिंदू धर्म में महिला को घर की लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है। जिस घर में महिला रहती है उस घर में देवी लक्ष्मी उस घर में निवास करती हैं। वहीँ जिस घर में महिला महिला खुश होती है उस घर को माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। महिला एक घर को घर बना देती है। माना जाता है जिस घर में महिला दुखी रहती है उस घर में कभी खुशहाली नही आती है। घर में महिला ही पूजा पाठ से जुड़े सभी कार्य करती है। जिसका फल पुरे परिवार को मिलता है। इसलिए ज्योतिष द्वारा कुछ उपाय बताये गए है जो रोज रात को महिलाओं को करना चाहिए ,

महिलाओं को सोने से पहले हाथ-पैर धोकर कुछ देर अपने इष्ट देव का ध्यान करना चाहिए और फिर सो जाना चाहिए। इस दौरान आप मंत्र का जाप भी कर सकते हैं. यह आदत आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएगी।महिला को रात को सोने से पहले घर के मुख्य दरवाजे पर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर की सुख-समृद्धि बढ़ती है और लक्ष्मी नारायण की कृपा सदैव घर पर बनी रहती है।वास्तु शास्त्र के अनुसार, महिला को रात को सोने से पहले घर में कपूर जलाना चाहिए और फिर उसे पूरे घर में देना चाहिए। इससे सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। कपूर जलाने के बाद उसकी धूप शयन कक्ष में भी जलाएं। इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।

बिस्तर पर जाने से पहले घर की सभी लाइटें बंद न करें। खासतौर पर घर के दक्षिण-पश्चिम कोने को अंधेरा नहीं रखना चाहिए। अगर आपको ज्यादा रोशनी में नींद नहीं आती तो आप इस कोने में दीपक जला सकते हैं या यहां छोटा सा बल्ब भी लगा सकते हैं। मान्यता है कि इस स्थान पर अंधेरा होने से पूर्वज नाराज हो जाते हैं।महिलाओं को सोने से पहले पूजा घर में पूजा करना नहीं भूलना चाहिए। पूजा घर में साष्टांग प्रणाम करने के बाद मंदिर में ओढ़कर सोना चाहिए। इन आदतों को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने से घर पर हमेशा महालक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

Next Story