धर्म-अध्यात्म

Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 4 जून 2025

Subhi
4 Jun 2025 6:11 AM IST
Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 4 जून 2025
x

मेष राशि, किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं

सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए नरम गरम रहने वाला है। राशि से छठे भाव में चंद्रमा का गोचर आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम के कारण परिवार के सदस्यों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको आज विरोधियों और शत्रुओं सतर्क रहना होगा। कार्यस्थल पर आपकी छवि बेहतर होगी, जिससे अधिकारी भी आपके काम से खुश रहेंगे। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें। लोन लेना चाह रहे हैं तो सफल होंगे।

वृषभ राशि, दिन आज अनुकूल बीतेगा

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए ग्रहों की शुभ स्थिति से अनुकूल रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रख पाएंगे। आप अपने स्वभाव से घर और बाहर लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। परिवार के लोग आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। आपकी लव लाइफ भी आज रोमांटिक रहेगी। आपको आज दोस्तों से भी सहयोग मिलेगा। बिजनेस में अच्छी कमाई होगी।

मिथुन राशि,उलझन के साथ लाभ भी पाएंगे

मिथुन राशि के लिए आज का दिन मानसिक तनाव देने वाला रह सकता है। आपको आज अपना काम सावधानी से करना चाहिए नहीं तो मानसिक परेशानी हो सकती है। वैसे आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। किसी सरकारी योजना के संबंध में आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार में यदि कोई विवाद है तो आज समस्या का निदान हो सकता है।। आप किसी दोस्त के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कर्क राशि, दिन आज शुभ रहेगा

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अपनी ऊर्जा व्यर्थ की चीजों में न लगाएं। परिवार में कोई मसला खड़ा हो सकता है, जिसमें आपको परिवार के किसी सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। बिजनेस में हर किसी पर भरोसा करने से पहले सोच समझकर फैसला लें नहीं तो धोखा मिल सकता है।

सिंह राशि,वाहन पर धन खर्च हो सकता है

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव को बढ़ाने वाला रहेगा। कामकाज के सिलसिले में आज यात्रा कर सकते हैं। वाहन के अचानक खराब हो जाने से आपका आर्थिक खर्च भी बढ़ सकता है। अगर कोई मित्र सलाह भी दे तो पूरी जानकारी लेने के बाद ही आज धन के संबंध में कोई भी फैसला लें। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत खराब चल रही है तो इसे नजरअंदाज न करे। आपके सितारे बताते हैं कि साझेदारी का काम आज विशेष रूप से लाभप्रद होगा।

कन्या राशि,उधार दिया धन आज वापस मिल सकता है

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। कोई अनावश्यक चिंता आपको परेशान करेगी जिसके कारण आप मानसिक उलझन महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहयोगियों से आवश्यक सहयोग प्राप्त होगा। किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आपको वापस मिल सकता है। बिजनेस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। लेकिन आपको आज भावुकता पर कंट्रोल करने की जरूरत है। तकनीकी ज्ञान का आपको आज फायदा मिलेगा।

तुला राशि, दिन आज लाभदायक रहेगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा। छात्रों को आज शिक्षा के मामले में भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। सलाह है कि, नकारात्मक विचार मन में ना आने दें।

वृश्चिक राशि, भाग्य की मेहरबानी बनी रहेगी

वृश्चिक राशि के जातकों पर भाग्य आज मेहरबान रहेगा। आर्थिक मामलों मे आपके प्रयास आज सफल रहेंगे। आपको आज कहीं से अचानक धन का लाभ भी मिल सकता है। आपको आज राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में लाभ और सम्मान प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन भी आज आप पाएंगे। आपको आज कारोबार में भी अच्छा लाभ मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन में आज प्रेम बना रहेगा और ससुराल पक्ष से भी आप लाभ पाएंगे।

​धनु राशि, काम का अधिक दबाव रहेगा

धनु राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक होगा लेकिन आपके ऊपर आज काम का अधिक दबाव भी बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उपहार भी प्राप्त कर सकते हैं। काम के सिलसिले में आज यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी शुभ और मांगलिक काम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पड़ोसियों और मित्रों से आज आप सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आपको आज अपने खान पान पर ध्यान देने की जरूरत है। थकान और गर्दन में दर्द महसूस कर सकते हैं।

मकर राशि,साझेदारों से आपको सहयोग मिलेगा

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, अपने मन की बात को सोच समझकर लोगों के सामने रखें नहीं तो लोग आपकी भावुकता का फायदा उठा सकते हैं। साझेदारी में काम करते हैं तो आज आपको साझेदारों से सहयोग मिलेगा, आपसी तालमेल आज बनाए रखें। आप आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं, जहाँ आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से हो सकती है। आपकी जान पहचान का दायरा बढेग। आप आज कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं।

कुंभ राशि,पूर्व में किए गए काम का फायदा मिल सकता है

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मौज-मस्ती और आनंद से भरपूर रहने वाला है। आपके लिए आज भाग्य लाभ के दरवाजे खोल रहा है। आप अपने जीवनसाथी अथवा प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। आपको आज मित्रों और सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। अगर आपकी कोई इच्छा लंबे समय से पूरी नहीं हो रही थी तो वह पूरी हो सकती है। आप अपने परिवार में पूजा, कीर्तन, भजन आदि का आयोजन भी करवा सकते हैं। आज की अच्छी बात यह है कि आपको आज किसी पुराने निवेश और काम भी का भी फायदा मिल सकता है।

मीन राशि, महत्वपूर्ण काम में सफलता पाएंगे

आपके लिए आज बुधवार का दिन कुल मिलाकर लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। आपको आज किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। पिता और पिता पक्ष से आपको आज लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आज आप बेहतर प्रबंधन से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपको आज निकट संबंधियों से अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार व्यापार के मामले में आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपके लिए सलाह है कि शेयर और जोखिम भरे क्षेत्र में आज सोच समझकर पैसा लगाएं। आपको आज किसी पारिवारिक अथवा सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।


Next Story