- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj ka rashifal : आज...

मेष राशि, लाभ कमाने के मिलेंगे मौके
मेष राशि के जातकों को आज लाभ कमाने के मौके मिल सकते हैं। हालांकि आपको आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। सोच में नकारात्मकता लाने से बचें, नहीं तो कोई गलत फैसला ले सकते हैं। ऑफिस में किसी बात पर सीनियर से बहस हो सकती है, जिससे आपको थोड़ा तनाव हो सकता है। अगर पिता ने कोई जिम्मेदारी दी है तो उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आप किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं।
वृषभ राशि, विदेश से मिल सकता है लाभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। आज आपके आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा और आपको लगातार अच्छी खबरें मिल सकती हैं। विदेश से आयात-निर्यात करने वालों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के आसार हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वालों को आज सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार में किसी पार्टी या आयोजन के दौरान आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से हो सकती है।
मिथुन राशि, संतान से मिल सकती है खुशखबरी
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए मौके लेकर आ सकता है। समाज से जुड़े लोग किसी नए काम में रुचि ले सकते हैं। अगर आप नई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। संतान को नई नौकरी मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी की गलत बात पर सहमति न जताएं, वरना बाद में आपको ही परेशानी हो सकती है। पारिवारिक मामलों को हल्के में न लें। रिश्तों में खटास आ सकती है।
कर्क राशि, कोई उपलब्धि कर सकते हैं हासिल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। इससे माता-पिता को गर्व होगा। अगर किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं तो माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। अगर सेहत से जुड़ी कोई समस्या है तो उसे नजरअंदाज न करें। कुछ पुराने झगड़े और परेशानियां खत्म हो सकती हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
सिंह राशि, आज आपके प्रयासों की सराहना होगी
सिंह राशि वालों की आज भागदौड़ अधिक रहेगी। हालांकि कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है। कुछ नया करने की चाह में कोई बड़ी गलती न कर दें। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही कदम आगे बढ़ाएं। किसी कानूनी मामले में दौड़-भाग करनी पड़ सकती है, लेकिन फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। किसी पुराने दोस्त से मनमुटाव खत्म हो सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
कन्या राशि, दान पुण्य में लगेगा आपका मन
कन्या राशि वालों के आज वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। धैर्य बनाए रखें। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ने से भागदौड़ अधिक हो सकती है। आज दान पुण्य में आपका मन अधिक लगेगा। इससे आपका मन शांत होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही रुकावट भी आज दूर हो सकती है। बच्चों की बातें सुनें और उन्हें समझने का प्रयास करें।
तुला राशि, लेन देन के मामलों में रहें सावधान
तुला राशि के जातकों का आज का दिन हंसी-खुशी के साथ बीतेगा। काम के प्रति लापरवाही न बरतें और न ही उसे दूसरों पर छोड़ें, वरना आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के चलते ट्रांसफर झेलना पड़ सकता है। अगर किसी बात को लेकर मन भारी है तो परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बात करके मन हल्का कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि, आज मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आप अपने आसपास के लोगों से प्रभावित होंगे। इससे आपको लाभ भी होगा। निजी जीवन में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आप इन्हें सकारात्मक तरीके से लें। अचानक किसी काम के चलते दौड़-भाग करनी पड़ेगी। संतान की शिक्षा से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े नेता का सान्निध्य मिल सकता है। यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
धनु राशि, वैवाहिक जीवन में रहेगा आनंद
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए बाकी दिनों से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी पारिवारिक समस्या के कारण थोड़ा तनाव रह सकता है। आपको घर के बड़ों से सलाह लेनी चाहिए। दांपत्य जीवन में प्यार और समझ बनी रहेगी। आज आपको अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना होगा, वरना पेट से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है।
मकर राशि, दोस्तों से मिल सकती है आर्थिक मदद
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी जरूरत का कुछ सामान खरीद सकते हैं। आज किसी दोस्त से आर्थिक मदद मिल सकती है। अगर आपने पहले से आज किसी काम को पूरा करने की योजना बनाई थी तो वह आज पूरा हो सकता है। किसी भी हालात में संयम बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, वरना बाद में दिक्कत आ सकती है। खाली समय का सही इस्तेमाल करें।
कुंभ राशि, आज इच्छित सफलता मिलने के आसार
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन इच्छित सफलता दिलाने वाला रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है और आय के नए स्रोत भी खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आपने किसी से पैसा उधार लिया था तो उसे चुकाने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी के साथ बहस न करें। वरना रिश्तों में दरार पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
मीन राशि, खर्चों पर नियंत्रण रखें
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। अगर आप खर्चों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। ऐसे में बजट बनाना आपके लिए फायदेमंद होगा। आज संतान की तरफ से किसी चीज की मांग हो सकती है। परिवार में सुख शांति रहेगी। जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज कामकाज में आ रहीं रुकावटें दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी से बात करते समय समझदारी और तालमेल बनाए रखें, नहीं तो परेशानी हो सकती है।





