धर्म-अध्यात्म

Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 3 जून 2025

Subhi
3 Jun 2025 6:11 AM IST
Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 3 जून 2025
x

​मेष राशि, चंद्रमा और केतु की युति है प्रतिकूल

मेष राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा और केतु की युति अनुकूल नहीं है। ऐसे में आज आपकी सेहत कुछ नरम रह सकती है। आपका कोई काम आज अटक सकता है जिससे आपको आज मानसिक तनाव और परेशानी होने वाली है। कोई सरकारी क्षेत्र का काम है तो आज संयम और समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो काम पूरा होना कठिन होगा। आर्थिक मामलों में आज कुछ अनचाहे और गैर जरूरी खर्च भी होंगे। आपको आज दोस्तों और सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए इससे आपको उनसे सहयोग मिलेगा और आपकी किसी समस्या का समाधान भी निकलेगा।

​वृषभ राशि, कमाई में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा

वृषभ राशि में आज का सूर्य बुध की युति का फायदा वृषभ राशि के जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। आपको आज कारोबार व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। आपकी कमाई में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा। फैमिली से भी आपको आज पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा विशेष तौर पर पिता से आपको आज सहयोग प्राप्त हो रहा है। आपके लिए आज विदेश भी लाभ का संयोग बन रहा है। तकनीकी क्षेत्र मे काम करने वाले जातक विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। और घर के लिए जरूरी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

​मिथुन राशि, कुछ अनचाहे खर्च होंगे

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपने कामकाज में समझदारी और धैर्य से काम लेना होगा। आपको आज अपना अटका हुआ काम पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगियों और सहकर्मियों को आपसे मदद की जरूरत होगी। आप आज आर्थिक मामलों में संयम और समझदारी से काम लें, कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे। कुछं पेंडिंग बिल भी आपको आज निपटाने होंगे। आपको आज किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौक मिलेगा। आप आज घर की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कुछ योजना बना सकते हैं और इस पर धन भी खर्च करेंगे। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा।

​कर्क राशि,कानूनी मामलों में आप सफलता पाएंगे

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर दूसरे भाव में होना आपके लिए लाभदायक होगा। आप आज अप्रत्याशित रूप से धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपको आज रुका हुआ धन मिल सकता है। आपका कोई काम अटका हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है। फैमिली लाइफ में भी आज आप सुख और सहयोग पाएंगे। आपके प्रभाव और सम्मान में आज वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में आज आपको सफलता मिलने वाली है। आपका कोई सोचा हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है।

​सिंह राशि, भावुकता से बचें, सोच समझकर मदद करें।

सिंह राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपको दूसरों की मदद बहुत सोच-समझकर करनी चाहिए, नहीं तो लोग आपके दया भाव को आपकी कमजोरी मानकर फायदा उठा सकते हैं। आप आज तकनीकी काम में लाभ पाएंगे। आप कुछ परंपरा से हटकर भी काम कर सकते हैं। आपको आज नया करने और सीखने का भी पूरा मौका मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातकों की आज अच्छी कमाई होगी।

​कन्या राशि, सरकारी क्षेत्र के काम बनेंगे

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपको आज अपने कुछ पेंडिंग बिल को चुकाना होगा। साथ ही आज कुछ अप्रत्याशित खर्च भी होंगे। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना चाहिए। आप आज सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं अथवा सामाजिक कार्यों में भाग लेने का आज संयोग बन सकता है। शिक्षा के मामले में आज छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। लव लाइफ में प्रेमी से मतभेद चल रहा है तो आज आपके बीच के गिले शिकवे दूर होंगे। आपका आज सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम पूरा हो सकता है। खानपान भी आज आपकी रुचि के अनुसार होगा।

​तुला राशि,लाभदायक और अनुकूल दिन

तुला राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन शुक्र की शुभ दृष्टि से अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आपको आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है और आपको आज धन भी खर्च करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज बिजनेस में भी लाभ मिलने वाला है। जो लोग रेडीमेड वस्त्र और फैशन से संबंधित वस्तुओं का काम करते है आज उनको विशेष रूप से लाभ मिलेगा। आप आज अपनी रचनात्मक और व्यवहारिक क्षमता का भी लाभ ले पाएंगे।

​वृश्चिक राशि,लाभदायक और सुखद दिन

आज मंगलवार का दिन मंगल की वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभदायक और सुखद रहने वाला है। आपको आज राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में लाभ मिलने वाला है। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी कोई महत्वाकांक्षा भी पूरी होगी। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। अगर यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको आज रोमांचक यात्रा का आनंद मिलने वाला है। आपको आ पिता और चाचा से भी लाभ और सहयोग प्राप्त होगा। आप आज किसी बचत योजना में धन का निवेश कर सकते हैं।

​धनु राशि,करियर में बड़ा मौका मिल सकता है

आज मंगलवार का दिन धनु राशि के लोगों के लिए गुरु की शुभ दृष्टि से शुभ रहने वाला है। पारिवारिक जीवन आज सुखमय रहने वाला है। आपको आज किसी मित्र या परिचित से सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक उलझन और समस्या का भी निदान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज करियर में कोई बड़ा मौका मिल सकता है। लेकिन आपको आज आर्थिक लेनदेन के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। आपका कोई सोचा हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आज खानपान से संबंधित वस्तुओं का कारोबार करने वाले जातकों को बड़ा लाभ मिल सकता है। आपको आज प्रबंधन क्षमता और वाणिज्य संबंधित काम में भाग्य का विशेष रूप से साथ मिलेगा।

​मकर राशि,लाभ का अप्रत्याशित मौका मिलेगा

मकर राशि के जातकों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज का दिन आपके यश और प्रभाव में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपकी फैमिली लाइफ में आज आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। आपका कारोबार आज अनुकूल रहेगा और आपको आज कामकाज के सिलसिले में यात्रा का मौका मिल सकता है। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का भी प्लान कर सकते हैं। जो जातक बिजली के उपकरण से संबंधित काम करते हैं आज उनकी कमाई में वृद्धि होगी। आपको आज लाभ का अप्रत्याशित मौका भी मिल सकता है।

​कुंभ राशि,निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। और आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र हो या पारिवारिक जीवन आपको आज वरिष्ठ लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन आज कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पक्षों पर अच्छे से विचार कर लें, जल्दबाजी में किया गया काम और फैसला नुकसानदायक हो सकता है। सितारे कहते हैं कि आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का पूरा प्रतिफल मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको आज फायदा मिल सकता है।

​मीन राशि, आर्थिक मामलों में आज आपको लाभ मिलेगा

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा लेकिन परिश्रम आज ज्यादा ही करना होगा। आज आप अपने लिए सुख-सुविधा की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। लेकिन आज वाहन या बिजली के उपकरण पर धन भी खर्च हो सकता है। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी। आपको आज किसी सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। आपकी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। किसी मित्र की मदद से आपको आज फायदा हो सकता है। शिक्षा के मामले में आज इस राशि के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का सुख बना रहेगा।

Next Story