धर्म-अध्यात्म

Aaj ka rashifal: आज का राशिफल, 3 अगस्त 2025

Subhi
3 Aug 2025 6:13 AM IST
Aaj ka rashifal: आज का राशिफल, 3 अगस्त 2025
x

तुला राशि,लाभ पाने का कोई अच्छा मौका मिलेगा

सितारे कहते हैं कि आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपना काम समय पर पूरा करने के लिए तत्पर रहना होगा। अचानक से कुछ नया काम आ जाने से आपको अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। सितारे कहते हैं कि आज के दिन अपनी योजनाओं को सफल बनाने के लिए आपको कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। वैसे आपको बिजनेस में लाभ पाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, प्रेमी के साथ आपका तालमेल रहेगा और आपको प्रेमी के साथ आज वक्त बिताने का भी मौका मिलेगा। शाम के समय दोस्तों और सगे संबंधियों से मिलने का भी मौका मिल सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा अथवा मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशि, काम में आज सफलता पाएंगे

वृश्चिक राशि, काम में आज सफलता पाएंगे

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। दिन की शुरुआत से ही आज आप सक्रिय नजर आएंगे और अपना काम पूरा करने के लिए तत्पर दिखेंगे। आज आपको अपने दोस्तों से भी सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आज आपको अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और इससे आप सकारात्मक भी महसूस करेंगे लेकिन आपको आज सेहत की अनदेखी से बचना होगा। जो लोग पहले से बीमार हैं उनको उपचार और परहेज का ध्यान रखना होगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और आज चावल का दान करें।

धनु राशि, बिजनेस में आप अच्छी कमाई कर पाएंगे

धनु राशि के जातक आज विचारों में उलझे रह सकते हैं। आपको आज कोई भी काम उतावलेपन में करने से बचना होगा। वैसे आज का दिन निजी संबंधों के लिए बहुत अच्छा है। आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको अपनी योजना का लाभ मिलेगा और बिजनेस में आप अच्छी कमाई कर पाएंगे। वैसे आज आपको कुछ नया करने का भी मौका मिलेगा। जो लोग प्रॉपर्टी और रसायन संबंधित काम से जुड़े हुए हैं उनकी कमाई में वृद्धि होगी। आपको आज भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा और आप आज लव लाइफ में भी आनंद पाएंगे। पूर्व में किया काम या निवेश आपको फायदा दिला सकता है लेकिन आपको विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें साथ ही हरि स्तोत्र का पाठ करें।

मकर राशि,आपको अपने खर्च पर आज ध्यान देना होगा

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से आज सतर्क रहना होगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें क्योंकि यह आपके काम को बिगाड़ सकता है। आर्थिक मामलों मे आज का दिन मिलाजुला रहेगा, आपको अपने खर्च पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सितारे कहते हैं कि आपको आज परिवार से सहयोग मिलेगा जो आपको मानसिक रूप से बल प्रदान करेगा। शाम का समय आज आप परिवार के साथ बिताना पसंद करेंगे और पार्टी अथवा मनपसंद भोजन का आप आनंद ले पाएंगे। किसी दोस्त से आपको आज सहयोग मिल सकता है। वाहन चलाते समय आपको आज सतर्क रहना चाहिए।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य को कुमकुम मिले जल से अर्घ्य दें।

कुंभ राशि, मान सम्मान पाएंगे

कुंभ राशि, मान सम्मान पाएंगे

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य आपका आज सामान्य रहेगा। आप अपने काम में आज सफल होंगे और खूब मान-सम्मान मिलेगा। आपको अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का भी आज मौका मिलेगा। किसी मित्र या संबंधी से मिलने का आज संयोग बन सकता है। वैवाहिक जीवन मे आपके आज प्रेम बना रहेगा और जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आप आज धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे और आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आज किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जाने का भी संयोग बन सकता है।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि,उपहार और अच्छी खबर मिलने का योग बना है

मीन राशि के लिए आज रविवार का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने के लिए आज तत्पर रहेगे। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी लेकिन बाद में काम में गति आ जाएगी। सितारे कहते हैं कि आज आपको कोई खास उपहार मिल सकता है। कोई अच्छी खबर मिलने की वजह से भी आप आज प्रसन्न रहेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ बहुत अच्छा दिन बिताएंगे और आपके बीच प्यार और रोमांस का संचार होगा। आप आज अपने सुख साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। वाहन और यात्रा पर भी धन खर्च का संयोग बना हुआ है। घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर भी आप आज समय और धन खर्च कर सकते हैं।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शिव पंचाक्षरी मंत्र के साथ शिवजी का आप जलाभिषेक करें।

मेष

मेष

वृषभ

वृषभ

मिथुन

मिथुन

कर्क

कर्क

सिंह

सिंह

कन्या

कन्या

तुला

तुला

वृश्चिक

वृश्चिक

धनु

धनु

मकर

मकर

कुंभ

कुंभ

मीन

मीन

राकेश झा

लेखक के बारे में

राकेश झा

"पं. राकेश झा वैदिक ज्योतिष में करीब 16 वर्षों का कार्यानुभव रखते हैं। मनुष्य के जीवन को दिशा और दशा प्रदान करने वाले सितारों और नक्षत्रों के प्रति इनका ज्ञान समृद्ध और व्यवहारिक है। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति और प्रभाव को यह बारीकी से समझते हैं और उसकी व्याख्या करते हैं। वैदिक ज्योतिष के साथ ही अंकज्योतिष, टैरो कार्ड्स के माध्यम से भी यह अपने पाठकों और ज्योतिष विषय में रुचि रखने वाले महानुभावों को परामर्श देकर उनका उचित मार्गदर्शन करते आए हैं। इसके साथ ही दैनिक राशिफल और ग्रह गोचर संबंधी विषयों और उनके प्रभावों से भी यह ज्मेष राशि, परिवार के सदस्यों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर सामान्य रहेगा। धैर्य और सहनशीलता से काम लें ताकि आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। काम पूरा करने के लिए आज अधिक प्रयास करना होगा। विरोधियों से भी आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है। आपको अपने सामान्य स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहने की सलाह दी जाती है। परिवार का सहयोग आज आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें इससे आपको कठिनाइयों से निकलने में आसानी होगी और आपको सहयोग भी मिलेगा। दिन आपका आज खर्चीला रहेगा। आपको आज जोखिम लेने बचना चाहिए और कोई भी बड़ा फैसला या काम बहुत ही सोच समझकर शुरू करना चाहिए।

वृषभ राशि, वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर प्रबंधन और योजना के साथ आगे बढना होगा। आप अपने काम में सफल रहेंगे और अपने वरिष्ठों से भी सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आज का दिन आपके रिश्तों के लिए बहुत अच्छा हो सकता है। आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आपकी दोस्ती में प्यार की खूबसूरत शुरुआत होने की भी गुंजाइश बनी हुई है। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा। प्रेमी के साथ भी आपको आज वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। धार्मिक और सामाजिक कार्यो में रुचि रहेगी।

मिथुन राशि,परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज आप अपने काम में सफल होंगे। भाग्य आपके साथ रहेगा और आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपको सामाजिक गतिविधियों में भी आगे आना होगा। आपको अपने बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका भी मिलेगा और आपके काम की सराहना भी होगी। आपको अपने रिश्तों को मजबूत करने का मौका मिलेगा और अपने प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का भी मौका पाएंगे। लेकिन आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा।

कर्क राशि,आपके काम की सराहना होगी

कर्क राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने काम में बड़ी सफलता मिलेगी और आप आज लाभ और मान-सम्मान पाएगे। आज आपको अपने परिवार और दोस्तों से बहुत प्यार और सहयोग मिलेगा। आपके दांपत्य जीवन में भी खूब खुशियां बनी रहेगी। आज आपके काम में प्रगति होगी और आपके काम की सराहना भी होगी। लेकिन आज सितारे कहते हैं कि, आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कोई अच्छी डील मिल जाने की वजह से आप बिना प्लानिंग के भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा, आपका प्रेमी आज छोटी सी बात पर भी नाराज हो सकता है।

सिंह राशि,चतुराई और बुद्धि कुशलता से पाएंगे लाभ

सिंह राशि में आज केतु विराजमान हैं ऐसे में आज चतुराई और बुद्धि कुशलता का लाभ ले पाएंगे। आप अपने दैनिक कार्यों में वैसे आज व्यस्त रहेंगे। आज आपको रिश्तेदारों से कोई खास उपहार मिल सकता है। आपके दांपत्य जीवन में प्यार और आपसी तालमेल बना रहेगा। वैसे आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा और कोई भी काम आवेश में आकर या अति उत्साह में करने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। पिता से आप आज सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपको आज अपनी पहचान और साख का फायदा मिलेगा।

कन्या राशि,दूसरों के मामलों से आज दूर रहें

कन्या राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपकी शिक्षा और कामकाज के लिहाज से अच्छा है। आप अपने सभी कार्यों में सफल होंगे और आपके पास का माहौल भी आज सकारात्मक रहेगा। आपकी किसी चिंता और परेशानी का आज निदान हो सकता है। आज आपका अपने रिश्तेदारों तालमेल बनाकर रखना चाहिए और बोलचाल मे वाणी पर संयम रखना चाहिए। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने काम से काम रखना चाहिए,दूसरों के मामलों से आपको आज दूर रहना चाहिए। आज शाम का समय आप प्रियजनों के साथ बिता सकते हैं। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आज आप आनंद लेंगे।​

Next Story
null