धर्म-अध्यात्म

Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 29 मई 2025

Subhi
29 May 2025 6:17 AM IST
Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 29 मई 2025
x

​मेष राशि,बढ़ते खर्च पर कंट्रोल करना होगा

मेष राशि के लिए आज का दिन सावधानी से काम को निपटाने का रहेगा। आपको आज शत्रुओं और विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा। आपको आज अपने बढ़ते खर्च पर भी कंट्रोल करने की जरूरत रहेगी। सेहत के मामले में आज आपको सतर्क रहना होगा और खानपान का ध्यान रखना होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आज अपने काम से काम रखें दूसरों के मामलों में हाथ डालने से आपको बचना चाहिए।

​वृषभ राशि,धन संपत्ति के मामले में सतर्क रहें

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा लेकिन आपको आज लेनदेन के मामले में सतर्क रहना होगा। नौकरी में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा और आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी मिलेगी। आपको किसी भी संपत्ति का लेन-देन करते समय उसके चल-अचल पहलुओं की जांच करनी होगी, अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपको आज रुचिकर भोजन का भी आनंद मिलने वाला है।

मिथुन राशि,अधिकरी वर्ग से सहयोग मिलेगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। अगर आप नौकरी के साथ-साथ कोई छोटा-मोटा पार्ट टाइम काम करने की योजना बना रहे हैं तो वह आज पूरी हो सकती है। आपको आज कमाई का अन्य स्रोत मिल सकता है। संतान के विवाह से संबंधित समस्या का समाधान होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अधिकरी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आपको अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखने का फायदा मिलेगा।

​कर्क राशि, करियर में उछाल दिखेगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। लेकिन आपको आज अपने काम पर फोकस भी बनाए रखना होगा। आईटी और बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोगों को आज अपने करियर में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था तो उसका परिणाम से खुशी मिलेगी। पारिवारिक जीवन भी आपका आज सुखद रहेगा। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी।

​सिंह राशि,सुख साधनों में आज वृद्धि होगी

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा। आपके सुख साधनों में आज वृद्धि होगी। राजनीति में काम करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है। आपका सामाजिक और राजनीतिक दायरा आज बढेगा। व्यापार करने वाले लोगों को अवसरों का लाभ उठाना होगा,इसके लिए मौके पर नजर बनाए रखने की जरूरत है। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

​कन्या राशि,कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपका आत्मविश्वास भी आज बना रहेगा। आपको आज बुद्धि और कार्यकुशलता का भी लाभ मिलेगा। आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज दोस्तों और सहकर्मियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। वाहन चलाते समय आपको बहुत सजग रहना होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार होगा।

​तुला राशि,कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है

आज तुला राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपका दिन आज मिलाजुल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी सहयोगी के व्यवहार की वजह से आपको क्रोध आ सकता है। करोबार में आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। आपके ऊपर आज काम की कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप मनोरंजक समय बिताएंगे। किसी सगे संबंधी से आपको सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका रोमांटिक रहेगा। खानपान में आपको संयम रखना होगा।

​वृश्चिक राशि, सेहत को नजरअंदाज न करें

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन परिश्रम से बढकर लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको संयम और समझदारी से काम लेना होगा,दूसरों के मामलों आज हस्तक्षेप करने से आपको बचना होगा। अगर आपकी सेहत नरम है तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। नौकरी कर रहे लोगों को अपने सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

​धनु राशि,प्रभाव और सम्मान बढेगा

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलो में लाभदायक रहेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन रोमांटिक और अनुकूल रहेगा। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा, अधिकारी वर्ग से आपको आज प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी छोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह पैसा भी आपको वापस मिल सकता है। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके घर में सुख साधनों का आगमन हो सकता है।

​मकर राशि,आज कोई सकारात्मक खबर मिलेगी

मकर राशि के जातकों को आज नौकरी को कुछ नया करने का मौका मिलेगा। आपका कोई अटका काम पूरा होगा। जो लोगो नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज कोई सकारात्मक खबर मिलेगी। आप परिवार के साथ कहीं यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोग आज बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद लें। तकनीकी काम में आपको आज सफलता मिलेगी।

​कुंभ राशि,कामकाज में सफलता मिलेगी

बिननेस करने वाले लोगों को आज कामकाज में सफलता मिलेगी, लेकिन आपको आज कुछ कठिन स्थितियों का भी सामना करना होगा। आपकी चल रही किसी योजना के रुकने से आपका मन परेशान हो सकता है। अगर आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिंतित थे तो आज आपकी सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा फायदा उठाएंगे,आपको अधिकारीवर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

​मीन राशि,वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे

आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा। राजनीति में काम करने वाले लोगों को आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे, आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस करने वाले लोग अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं जो लाभदायक रहेगा। आप आज किसी यात्रा पर जाने का भी प्लान कर सकते हैं। आपके पारिवारिक रिश्तों में कोई मनमुटाव चल रहा है तो रिश्ते में सुधार होगा।


Next Story