धर्म-अध्यात्म

Aaj ka rashifal: आज का राशिफल, 29 जुलाई 2025

Subhi
29 July 2025 6:28 AM IST
Aaj ka rashifal: आज का राशिफल, 29 जुलाई 2025
x

मेष राशि,वाद विवाद और विरोधियों से बचना होगा

मेष राशि से आज छठे भाव में चंद्रमा और राशि स्वामी मंगल का गोचर आज आपके लिए अनुकूल फलदायी नहीं है। ऐसे में आपको आज सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। साथ ही आज विरोधियों और शत्रुओं से आपको परेशानी हो सकती है। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज क्रोध पर काबू रखें और वाद विवाद से दूर रहें। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, कमाई बनी रहेगी। कुछ अप्रत्याशित कमाई भी हो सकती है। तकनीक कार्यों में आपको आज फायदा होगा लेकिन आज आपको अपने खर्च पर कंट्रोल रखना होगा।

वृषभ राशि,महत्वपूर्ण अटका हुआ काम पूरा होगा

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। चंद्रमा और शुक्र का गोचर आपके लिए आज अनुकूल रहने वाला है। ऐसे में आपको आज लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपको कार्यक्षेत्र में आज विपरीतलिंगी सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आज कहीं से अचानक धन का लाभ भी मिलेगा। लव लाइफ के मामले मे आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। शिक्षा प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। प्रबंधन क्षमता भी आज अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि,आर्थिक योजना आज सफल रहेगी

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है। आप आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखेंगे। आपको आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपकी योजना सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको आज टीम के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा क्योंकि आपके ऊपर आज काम का अधिक दबाव रह सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। दिन के पहले भाग में आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेने होंगे। रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं।

कर्क राशि, आर्थिक फैसला संभलकर लेना होगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज जोखिम वाले काम से बचने की जरूरत है। वैसे आपको आज परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। क्रोध और वाणी पर भी आपको आज नियंत्रण रखना होगा। मानसिक उलझन की वजह से आज आपका कोई निर्णय आपको नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए आज आपको सोच समझकर ही कोई बड़ा फैसला लेना चाहिए। आज आपको निजी और व्यावसायिक जीवन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में आज आपको आर्थिक फैसला लेते हुए अधिक सतर्क रहना होगा। किसी तकनीकी समस्याओं की वजह से भी आज आप परेशान हो सकते हैं। कुछ गैर जरूरी खर्च भी आज आपको चिंतित कर सकते हैं।

सिंह राशि, सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान पाएंगे

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, दिन आपके लिए आज अनुकूल और सकारात्मक रहेगा। आपकी सेहत भी आज अच्छी रहेगी। आर्थिक मामलों में किए गए आपके प्रयास आज सफल रहेंगे। जो जातक नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे उन्हें आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र मे आज स्थिति अनुकूल रहेगी, अधिकारी और सहकर्मियो दोनों से ही आपको आज सपोर्ट मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम मे आज भाग्य सफल बनाएगा साथ ही सामाजिक क्षेत्र में आप आज मान सम्मान प्राप्त कर पाएंगे। विदेश क्षेत्र से आज लाभ का संयोग बना हुआ है।

कन्या राशि,आपको आज कमाई का अच्छा मौका मिलेगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल और लाभदायक रहेगा। आपकी राशि में चंद्र मंगल योग होने से आप आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयास में सफल रहेंगे। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में आज सुधार होगा। आपको आज दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा और आप आज ससुराल पक्ष के लाभ पाने में सफल रहेंगे। पिता के सहयोग और मार्गदर्शन का भी आपको आज फायदा मिलेगा। लव लाइफ के मामले में भी आज ग्रहों की शुभ स्थिति का आपको लाभ मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को आज कमाई का अच्छा मौका मिल सकता है।

तुला राशि,कोई अच्छी खबर मिल सकती है

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज अच्छा रहेगा। आपको आज अपने काम में सफलता मिलेगी। विरोधियों और शत्रुओं से फिर भी आपको आज सतर्क रहना होगा। आपके लिए आज जरूरी रहेगा कि आप सुनें ज्यादा और बोलें कम, दूसरों के मामलों में आपको उलझने से भी बचना चाहिए। वैसे आज परिवार का आपको पूरा सपोर्ट और सहयोग मिलेगा। जो लोग कला और रचनात्मक कार्यों से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष रूप से लाभ मिल सकता है। आपको आज रुचिकर भोजन का भी आनंद मिलेगा। शिक्षा के मामले मे आज छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। आप आज कोई अच्छी खबर सुन सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा।

वृश्चिक राशि, आपको आज दूसरों के मामलों से दूर रहना चाहिए

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं जिसके कारण आप उलझन और तनाव में रह सकते हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर भी आज आप चिंतित हो सकते हैं। आपके लिए सलाह हि आज आप नकारात्मकता को हावी न होने दें। नौकरीपेशा लोग अपने काम ध्यान दें और दूसरों के मामलों से दूर रहे हैं तो इससे लाभ मिलेगा। अगर आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है तो इसमें आपको परेशानी हो सकती है। आप आज किसी पड़ोसी से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे और बच्चों की संबंधित किसी समस्या आज हल भी निकलेगा।

धनु राशि,सेहत का ध्यान रखें, परिवार से सहयोग मिलेगा

धनु राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको अपने कामकाज में सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। कारोबार व्यापार में आज आपको लाभ हो सकता है। संपत्ति से जुडे़ मामलों में आपको आज सफलता मिल सकती है। आपके सितारे कहते हैं कि गृहस्थी में आज जीवनसाथी से आपको सहयोग मिलेगा। और आपको आज परिवार के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा और बाहरी खानपान से परहेज रखना होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का आपको आज मौका मिल सकता है।

मकर राशि, भौतिक सुख साधनों का आगमन होगा

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। काम में आज आप सफलता पाएंगे और आर्थिक लाभ भी आज आपको प्राप्त होगा। आपको अपने रिश्तेदारों से आज सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से प्रोत्साहन मिल सकता है। आपके करियर में आज ग्रोथ दिख सकता है। सितारे कहते हैं कि आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज वाहन सुख प्राप्त कर सकते हैं, आपके घर पर आज किसी भौतिक सुख साधनों का भी आगमन हो सकता है। आपको अपने कार्य व्यापार में आज अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। किसी कारण से आज यात्रा का भी संयोग बन सकता है। कार्यक्षेत्र मे आपको आज सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि, उन्नति और सफलता मिलने का संयोग बना है

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको अपने कामकाज में उन्नति और सफलता मिलने का संयोग बना हुआ है। आपके आर्थिक प्रयास आज सफल होंगे। नौकरी में आपको आज अपना काम गंभीरता से करना होगा नहीं तो किसी तकनीकी समस्या की वजह से काम अटक सकता है। आप आज घर के लिए कुछ जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी कोई चाहत आज पूरी होगी जिससे आपको खुशी और संतुष्टि मिलेगी। आप आज मनोरंजक समय भी बिता पाएंगे और मौज मनोरंजन पर धन भी खर्च करेंगे। सेहत के मामले में लेकिन आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। किसी दूर रहने वाले संबंधी से आपको आज अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन राशि,कार्यक्षेत्र में तनाव और उलझन का योग है

मीन राशि के जातक आज मानसिक उलझन और तनाव का सामना कर सकते हें। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको आज अधिक परिश्रम और संघर्ष करना होगा। आज के दिन आपके ऊपर कुछ अचानक से काम आ सकता है जिससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।खर्च में भी आज वृद्धि होने का योग बना है, इसलिए आपको आज अपना बजट देखते हुए काम करना चाहिए। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपके पिता को आज कोई लाभ और सम्मान भी मिल सकता है। लेकिन बच्चों की सेहत को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है।


Next Story
null