- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

x
आज का राशिफल
Horoscope 28 August 2026 : आज 28 अगस्त को चंद्रदेव के राशि-परिवर्तन से आज कुंभ राशि वालों के लिए दिन खासतौर पर सक्रियता और भावनात्मक स्पष्टता लेकर आएगा। वहीं, शुक्रवार होते हुए भी शुक्र देव स्वयं नीच राशि में कमजोर हैं, इसलिए प्रेम और पैसों के मामलों में सावधानी जरूरी है। सुबह के समय जरूरी काम निपटाना बेहतर रहेगा, दोपहर बाद पुराने कामों को व्यवस्थित करने पर ध्यान दीजिए। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन राशि तक आज हर राशि का हाल।
मेष राशिफल, सामाजिक दायरे में बनेंगे नए संपर्क
आज सामाजिक मेलजोल और नए संपर्कों के लिहाज से दिन अच्छा साबित हो सकता है, किसी पुराने परिचित से फिर संपर्क हो सकता है, जो आगे चलकर फायदेमंद रहे। सुबह के समय अगर कोई अटका काम पूरा करना है तो जल्दी निपटा लीजिए। दोपहर बाद माहौल थोड़ा ठहरा हुआ महसूस होगा और नई शुरुआत के बजाय पुराने कामों को समेटने पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। बातचीत में आज संभलकर बोलिए, कोई जरूरी बात जल्दबाजी में मत कहिए। भाई-बहन या करीबी दोस्तों से आज बहस होने की आशंका है, इससे बचिए। पैसों के मामले में सामान्य सावधानी रखें। प्रेम-प्रसंग में आज खुशी मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी, दिन का पहला हिस्सा ज्यादा उत्पादक रहेगा। शाम के वक्त परिवार के साथ बिताया गया वक्त मन को हल्का महसूस कराएगा, इसलिए दिन के अंत में थोड़ी फुर्सत जरूर निकालिए।
शुभ रंग: फिरोजी । शुभ अंक: 11
उपाय: आज जरूरतमंदों को अन्न दान करें।
वृषभ राशिफल, करियर में दिखेगी व्यावहारिक प्रगति
आज कामकाज के मोर्चे पर सोच व्यावहारिक रहेगी, कोई लंबे समय से चला आ रहा मामला आज सुलझ सकता है, खासकर सुबह के घंटों में। दोपहर बाद माहौल थोड़ा शांत हो जाएगा, ऐसे में नई शुरुआत करने के बजाय पुराने कामों को व्यवस्थित करना बेहतर रहेगा। अपनी पर्सनैलिटी को निखारने की कोशिश कीजिए। हालांकि, यदि वह आपके हिसाब से बहुत बेहतर न भी हो सके, तो भी निगेटिव ख्याल मन में न आने दें। पैसों के मामले में सामान्य सावधानी बरतें, बड़ा फैसला आज मत लीजिए। प्रेम-प्रसंग में आज खुद को कठोरता से मत आंकिए। भाई-बहन से आज सुलझी हुई बातचीत होगी। सेहत के लिहाज से आज ऊर्जा ठीक रहेगी, कामकाज में ध्यान लगा रहेगा। शाम के वक्त घर में माहौल और सुखद बनेगा।
शुभ रंग: क्रीम । शुभ अंक: 6
उपाय: आज गाय को हरा चारा खिला
मिथुन राशिफल, सकारात्मक सोच से मिलेंगे अच्छे नतीजे
आज किसी पुराने मामले को लेकर मन में नई स्पष्टता आएगी। सोच सकारात्मक बनी रहने से आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। स्वभाव में आज भी तीव्रता महसूस हो सकती है, इसलिए किसी बहस में उलझने या जल्दबाजी में कोई कदम उठाने से बचिए। कोई जरूरी करार या बड़ा वादा आज करने से बचिए। सुबह के समय कोई पेंडिंग काम पूरा करना है तो जल्दी निपटा लीजिए, दोपहर बाद माहौल शांत होगा। ऐसे में पुराने कामों को समेटने पर ध्यान दीजिए। प्रेम-प्रसंग में आज मन में सकारात्मकता और भरोसा बढ़ेगा। मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आज आराम को प्राथमिकता दीजिए। कामकाज में सावधानी के साथ आगे बढ़ें। शाम को परिवार के साथ बिताया गया समय मन को हल्का महसूस कराएगा, इसलिए दिन के अंत में थोड़ी फुर्सत जरूर निकालिए।
शुभ रंग: हरा । शुभ अंक: 5
उपाय: आज विद्यार्थियों या जरूरतमंदों को कॉपी-किताब दान करें।
कर्क राशिफल, भावनाओं को संतुलित रखें
आज आपके भीतर एक अलग तरह की गहराई महसूस होगी। किसी रहस्य या शोध जैसे विषय में मन ज्यादा लगेगा। गुरु की कृपा से व्यक्तित्व में गहन ज्ञान और शुभता आज भी बनी रहेगी। पैसों के मामले में आज आत्मविश्वास रहेगा, पर कोई बड़ा वित्तीय फैसला आज करने से बचिए, स्पष्टता की कमी महसूस हो सकती है। सुबह का समय ज्यादा उत्पादक रहेगा। इस दौरान अपने अधिकांश काम निपटाने की कोशिश करें। दोपहर बाद भावनाओं में हल्की अस्थिरता महसूस हो सकती है, इसलिए बड़े फैसले टाल दीजिए। रिश्तों में आज गहराई और निजता की चाह रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज कुछ रोमांटिक समय बिता सकेंगे। सेहत को लेकर ऊर्जा अच्छी रहेगी, पर भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है। धार्मिक कामों में आज मन लगेगा। रक्षाबंधन के इस मौके का इस्तेमाल भाई-बहनों के साथ संबंधों में मिठास बढ़ाने की दिशा में आज कोई अच्छी पहल की जा सकती है।
शुभ रंग: पीला । शुभ अंक: 3
उपाय: आज गुरुदेव को पीले वस्त्र या पीली मिठाई अर्पित करें।
सिंह राशिफल, नेतृत्व की ऊर्जा जारी, रिश्तों में मिलेगी नई ऊर्जा
आज जीवनसाथी या करीबी रिश्तों से जुड़े मामलों में आज नई ऊर्जा और समझ बढ़ेगी, कोई पुरानी बात भी सुलझ सकती है। सुबह के समय कोई जरूरी काम पूरा कर लीजिए, दोपहर बाद माहौल शांत होगा, ऐसे में नई शुरुआत के बजाय पुराने कामों को समेटने पर ध्यान दीजिए। अकेले में कुछ वक्त बिताने से मन को गहराई मिलेगी। पैसों के मामले में स्थिति शुभ बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से ऊर्जा आज अच्छी बनी रहेगी। व्यक्तित्व में आत्मविश्वास साफ दिखेगा, जिससे आप किसी भी काम को पूरा करके ही दम लेंगे। कार्यस्थल में सहकर्मियों से काम करवाना आपकी खासियत है, जिसका आप पूरा लाभ उठाएंगे। लोग आपकी बात को तवज्जो देंगे। पर आज भी कोई जरूरी बातचीत या दस्तावेज साइन करने से पहले सावधानी बरतिए, स्पष्टता की कमी अभी बनी हुई है। दोस्तों के साथ आर्थिक लेन-देन से जुड़े मामलों में आज सतर्क रहिए।
शुभ रंग: सुनहरा । शुभ अंक: 1
उपाय: आज सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशिफल, दिनचर्या में करें नई शुरुआत
आज दिनचर्या और सेहत को व्यवस्थित करने के लिए अच्छा दिन है, कोई नई आदत भी शुरू की जा सकती है। अपनी लुक्स या पर्सनैलिटी को लेकर आज भी खुद पर सवाल मत उठाइए, आज शुक्रवार होते हुए भी यह ऊर्जा कमजोर बनी हुई है, इसलिए आत्म-संदेह से जितना दूर रहेंगे उतना अच्छा रहेगा। कोई जरूरी बातचीत या फैसला आज भी सोच-समझकर ही लीजिए। सोच में आज गहराई रहेगी, अकेले में समय बिताने से मन को राहत मिलेगी। सुबह का समय पेंडिंग काम निपटाने के लिए बेहतर है, दोपहर बाद माहौल शांत रहने से शांतिपूर्ण कामों के लिए इस समय का इस्तेमाल करें। पैसों के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत के मामले में आज ऊर्जा अच्छी रहेगी, नई स्वास्थ्य-दिनचर्या शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। दोस्तों से आज शुभ सहयोग मिलेगा, इसका असर समय के साथ धीरे-धीरे दिखने लगेगा, धैर्य बनाए रखिए।
शुभ रंग: आसमानी । शुभ अंक: 6
उपाय: आज गाय को रोटी खिलाएं।
तुला राशिफल, रचनात्मकता में मिलेगी नई प्रेरणा, निजी मामलों में रखें धैर्य
आज रचनात्मक कामों में नई प्रेरणा मिलेगी, कोई नया विचार भविष्य में आपके लिए बड़े मौके बना सकताो है। सामाजिक दायरे और आमदनी से जुड़े मामलों में आज आत्मविश्वास बना रहेगा। कोई जरूरी नेटवर्किंग बातचीत या करार आज सावधानी से ही कीजिए। आज मन में किसी बात को लेकर संदेह महसूस हो सकता है। सुबह के समय अपने पेंडिंग काम पूरा कर लीजिए। पुराने कामों को समेटने पर ध्यान दीजिए। दोपहर बाद शांति से बैठकर किए जाने वाले कामों पर फोकस करें। कर्ज लेने में और खर्च करने के मामले में सामान्य सावधानी रखें। निजी पलों में आज गहराई महसूस होगी। सेहत को लेकर रचनात्मक ऊर्जा में आज नयापन दिखेगा। सामाजिक दायरे में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। आज बनाई गई सोशल नेटवर्किंग से भविष्य में कोई नया मौका भी हाथ लग सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी । शुभ अंक: 5
उपाय: आज लक्ष्मी जी की आरती करें।
वृश्चिक राशिफल, पैसों को लेकर आगे स्थिरता के अच्छे संकेत हैं
आज घर-परिवार में चीजें नए सिरे से सेट होने वाली हैं। घर का माहौल शांत रहेगा और मन को राहत भी मिलेगी। करियर में आत्मविश्वास बना रहेगा, लेकिन कोई बड़ा फैसला लेना हो या किसी कागज पर दस्तखत करना हो, तो जरा रुककर, ध्यान से ही कीजिएगा। सुबह का वक्त निकालकर जरूरी बातचीत, कागजी काम और फाइलें निपटा लीजिए। प्यार-मोहब्बत में दिल गहराई से महसूस करेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। पैसों को लेकर आगे स्थिरता के अच्छे संकेत हैं। सेहत आज सामान्य रहेगी। रक्षाबंधन का दिन है, तो भाई-बहन के बीच अगर कोई पुरानी बात अटकी है, उसे सुलझा लेने से फायदा आपको ही होगा।
शुभ रंग: मैरून । शुभ अंक: 4
उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशिफल, बातचीत में मिलेगी नई स्पष्टता, साथी से बहस टालिए
आज बातचीत और संवाद के मामले में मन में नई स्पष्टता और आत्मविश्वास रहेगा, कोई जरूरी बात कहने का यह अच्छा मौका है। किसी गुप्त प्रयास या पढ़ाई-लिखाई के काम में आज भी शुभता और गहराई महसूस होगी। जीवनसाथी या साझेदारी से जुड़े मामलों में आज बहस या जल्दबाजी से बचिए, धैर्य रखिए। सुबह के समय कोई पेंडिंग काम निपटा लीजिए। पैसों के मामले में आज बातचीत से ही कुछ स्पष्टता मिलेगी। भाई-बहन के साथ आज बातचीत सुखद रहेगी। धार्मिक कामों में आज मन लगेगा, इससे भीतर से राहत मिलेगी। सेहत सामान्य रहेगी, जल्दबाजी से बचिए। करियर के मोर्चे पर आज आप थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे। कोई शुभ खबर भी आज मिल सकती है, इससे मन को राहत महसूस होगी।
शुभ रंग: क्रीम। शुभ अंक: 7
उपाय: आज बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।
मकर राशिफल, ध्यान अब पैसों और वाणी पर रहेगा
आज आपका ध्यान वित्तीय मामलों और अपनी वाणी पर ज्यादा केंद्रित रहेगा, सोच व्यावहारिक बनी रहेगी। भीतरी शक्ति और आत्मबल बढ़ेगा। कोई जरूरी दस्तावेज या बड़ी बातचीत आज भी सावधानी से कीजिए। बातचीत से जुड़ा कोई पुराना विषय आज दोबारा सामने आ सकता है। सुबह के समय अधूरे पड़े कामों को निपटाने पर लगाएं। दोपहर बाद माहौल शांत रहेगा, नई शुरुआत के बजाय पुराने कामों को समेटने पर ध्यान दीजिए। पैसों के मामले में आज बचत और आय पर ध्यान दीजिए, बड़ा निर्णय जल्दबाजी में मत लीजिए। प्रेम जीवन में वाणी की मधुरता बनाए रखें। सेहत को लेकर ऊर्जा सामान्य रहेगी। जीवनसाथी या किसी करीबी के साथ आज बातचीत सुखद और भरोसेमंद रहेगी, रिश्ता और मजबूत होगा।
शुभ रंग: नीला। शुभ अंक: 8
उपाय: आज शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशिफल, व्यक्तित्व में दिखेगी नई ऊर्जा
आज मन-मूड की दृष्टि से आपका दिन खास रहने वाला है। बात साफ और खुलकर रखने का मन करेगा। रिश्तों में भरोसा बना रहेगा। कोई जरूरी बातचीत या डील आज जल्दबाजी में मत कीजिए। पैसों का मामला आज गंभीरता से देखने वाला है। पुरानी सेविंग्स और खर्चों का हिसाब एक बार ठीक से चेक कर लीजिए। प्यार-मोहब्बत के मामले में आज दिल खोलकर बात की जा सकती है। अपने मन की बातें मन में ही न रखें। पार्टनरशिप को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। करियर के मोर्चे पर स्थित सामान्य रहेगी। सेहत कुल मिलाकर अच्छी रहेगी। बच्चों से जुड़े काम आज उत्साह से भरे रहेंगे। बस इस भागदौड़ में खुद के लिए भी थोड़ा समय जरूर निकालिए।
शुभ रंग: फिरोजी। शुभ अंक: 1
उपाय: आज पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
मीन राशिफल. निजी भावनाएं रहेंगी गहरी
आज रचनात्मक कामों और अभिव्यक्ति के मामले में दिन खासा शुभ रहने वाला है। कोई नया विचार भी जन्म ले सकता है। निजी भावनाओं और आत्म-चिंतन में आज नई गहराई महसूस होगी, किसी करीबी के साथ अंतरंग बातचीत के लिए आज अच्छा समय है। यह ऊर्जा रिश्तों को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल करें। दिनचर्या और सेहत से जुड़े कामों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जरूरी बातचीत आज सावधानी से ही कीजिए। खुद को लेकर आत्म-मूल्यांकन का सिलसिला जारी रहेगा। सुबह के समय पुराने कामों को समेटने पर ध्यान दीजिए। पैसों के मामले में कुल मिलाकर स्थिति शुभ बनी हुई है। सेहत के लिए आत्म-अनुशासन बनाए रखिए, समग्र ऊर्जा आज अच्छी रहेगी। नींद और आराम का आज खास ध्यान रखिए। विदेश से जुड़ा कोई काम या पढ़ाई का मामला आगे बढ़ सकता है।
शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 10
उपाय: आज ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें
Next Story





