धर्म-अध्यात्म

Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 26 मई 2025

Subhi
26 May 2025 6:11 AM IST
Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 26 मई 2025
x

​मेष राशि, भाइयों का सहयोग मिलेगा

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो भाइयों का साथ मिलेगा। कुछ निजी मामलों को गोपनीय रखना बेहतर होगा, वरना परेशानियां हो सकती हैं। बड़ों से विवाद न करें। इससे आपकी छवि खराब होगी। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।

​वृषभ राशि, आज कर सकते हैं नई शुरुआत

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस करने वाले लोग नए तरीके आजमा सकते हैं, जिससे उन्हें फायदा होगा। नया काम शुरू करने का मौका भी मिल सकता है। आर्थिक मामलों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। अगर किसी बैंक, व्यक्ति या संस्था से पैसा लेने की सोच रहे हैं तो वह जल्दी मिल जाएगा। पिता के साथ संबंधों में तालमेल बना रहेगा। आज का दिन नई शुरुआत और फैसलों के लिए अच्छा है।

​मिथुन राशि, आज मिल सकती है कोई खुशखबरी

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी देने वाला रहेगा। काम के मामले में आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करें और अपने सामान को सुरक्षित रखें, उनके खोने या चोरी होने का डर है। आज नया प्रयोग करने का मन बना सकते हैं। इससे आपके काम में सुधार होगा। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को परिवर्तन को लेकर नई संभावनाएं मिल सकती हैं, सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं।

​कर्क राशि, आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी

कर्क राशि के जातक आज खर्च करते समय सावधानी बरतें। अनजान लोगों से आर्थिक लेन-देन से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। अपनी आमदनी और खर्च का बजट बना लें, नहीं तो जरूरत से ज्यादा खर्च आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। अपने कार्यों पर अधिक ध्यान दें, दूसरों के काम में उलझने से अपने काम का नुकसान करा सकते हैं। विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है।

​सिंह राशि, लापरवाही से काम होंगे खराब

सिंह राशि के जातकों को आज किसी भी काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। आज दोस्तों के सहयोग से कुछ व्यावसायिक योजनाओं में धन लगा सकते हैं। परिवार में विवाह योग्य जातक के लिए कोई परिचित रिश्ता लेकर आ सकता है। काम में भागदौड़ अधिक होगी लेकिन जीवनसाथी के मन की भावनाओं को समझें, वरना मनमुटाव हो सकता है। कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। संयम और समझदारी से काम लेने पर दिन आपके पक्ष में रहेगा।

​कन्या राशि, आज पदोन्नति मिलने के आसार

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन पदोन्नति और सम्मान दिलाने वाला हो सकता है। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे और समस्याएं भी धीरे-धीरे दूर होंगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। इसे अच्छे से पूरा करने के लिए अपनी तैयारी पूरी रखें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें, कार्यों में सफलता मिलेगी।

​तुला राशि, धन लाभ के मौके न गंवाएं

तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए आज उच्च शिक्षा में सफलता के रास्ते खुल सकते हैं। उनको बड़ों से पूरा समर्थन मिलेगा। आज आपकी कुछ पुरानी योजनाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी, जिससे अच्छा लाभ हो सकता है। ननिहाल पक्ष से आर्थिक फायदा मिलने के आसार हैं। व्यापार में छोटे-छोटे लाभ के मौके न गंवाएं, यही आगे चलकर बड़ा मुनाफा देंगे। आज बच्चों के करियर से जुड़ी चिंता दूर होगी, नौकरी मिलने से राहत मिलेगी। कोई मित्र आपसे सहायता मांग सकता है।

​वृश्चिक राशि, खानपान का विशेष ध्यान रखें

वृश्चिक राशि के जातकों की निर्णय लेने की क्षमता आज काम आएगी। खानपान की आदतों में सुधार जरूरी है, वरना पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। आज आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करेंगे। परिवार के लिए समय निकालना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलने से कई परेशानियां दूर होंगी। किसी कानूनी मामले में काम करते समय नियमों का ध्यान रखें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। दिन सामान्य और समझदारी से भरा रहेगा।

​धनु राशि, सकारात्मक रहेगा आज का दिन

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप पूरी मेहनत से निभाएंगे। कार्यों में धैर्य और हिम्मत बनाए रखें। दांपत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ कुछ अच्छे पल बिताएंगे। अगर परिवार में कोई विवाद चल रहा है तो दोनों पक्षों की बात सुनकर ही फैसला लें। दिन कुल मिलाकर सकारात्मक रहेगा।

​मकर राशि, सेहत को लेकर रहें सावधान

आज मकर राशि के जातक सोच-समझकर कदम उठाएं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें, वरना समस्या बढ़ सकती है। व्यापार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अगर आपने किसी से उधार लिया था तो उसे चुकाने में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। उच्च अधिकारी आपकी तारीफ कर सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर या खुशखबरी मिल सकती है।

​कुंभ राशि, पार्टनरशिप में सतर्कता बरतें

कुंभ राशि वाले आज रचनात्मक कार्यों से अपनी पहचान बनाएंगे। आपको नए लोगों से मिलने और संबंध बढ़ाने का मौका मिलेगा। कारोबार में किसी को साझेदार बनाते समय सतर्क रहें, वरना नुकसान हो सकता है। पढ़ाई में आपकी रुचि बढ़ेगी। नौकरी की तलाश में भटक रहे लोगों को आज कहीं से उम्मीद की किरण दिख सकती है। किसी करीबी रिश्तेदार की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं।

​मीन राशि, मिलाजुला रहेगा आज का दिन

मीन राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप परिवार के बुजुर्गों की राय का आदर करेंगे और उन्हें पूरा सम्मान देंगे। आज भावनाओं से हटकर फैसलें लें, वरना परिवार के किसी सदस्य के करियर पर इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है। अगर व्यापार में कुछ योजनाएं अटकी हुई थीं तो उन्हें फिर से शुरू कर सकते हैं। किसी भी काम में जिद से बचें, नहीं तो काम खराब हो सकता है। आप आज आरामदायक चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं।

Next Story