धर्म-अध्यात्म

Aaj ka rashifal: आज का राशिफल, 24 जुलाई 2025

Subhi
24 July 2025 6:26 AM IST
Aaj ka rashifal: आज का राशिफल, 24 जुलाई 2025
x

मेष राशि,आर्थिक मामलो में दिन सामान्य रहेगा

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है जिससे आपको लाभ और सुख मिलने वाला है। माता और मातृपक्ष से आप आज लाभ और सहयोग पा सकेंगे। नौकरी मे भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आपके विरोधी भी आज आपकी कार्यक्षमता और योग्यता को देखकर प्रभावित होंगे। आर्थिक मामलो में दिन सामान्य रहेगा,आप अपने खर्च को संतुलित रख पाएंगे। कुछ जरूरी काम से यात्रा पर जा रहे हैं तो घर से थोड़ा पहले निकलें तो बेहतर होगा नहीं तो परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि, विपरीत लिंगी सहकर्मियों से उलझने से बचें

आज गुरुवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलना होगा नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। आपको अपने काम को पूरा करने पर आज ध्यान देना होगा, मानसि भटकाव की वजह से काम अटक जाने की आशंका है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। बड़े भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिल सकता है। खर्च पर भी आपको आज कंट्रोल करने की जरूरत है।

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। चंद्रमा का गोचर आपके लिए आज लाभदायक रहेगा। आपको आज कुछ नया और रचनात्मक करने का मौका मिलेगा। कुछ ऐसी चीजें भी होंगी जो आपके लिए यादगार बनेगी। घर परिवार में आज आपको सुख सहयोग मिलेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती हैं। आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा और आपके स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा और आपकी लव लाइफ भी आज अच्छी रहेगी।

कर्क राशि, आर्थिक प्रयास सफल होंगे

कर्क राशि के लोगों कि लिए आज का शुभ लाभदायक रहेगा। आपकी राशि में आज राशि स्वामी चंद्रमा का गोचर होने जा रहा है। ऐसे मे आज आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आप आज जो भी काम करेंगे उसमे आपको आज भग्य सफल बनाएगा और आप आज लाभ पाएगे। घर परिवार में आज सकारात्मक स्थिति रहेगी। आपको आज आज किसी महत्वपूर्ण कम में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आपको आज क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक मामलों मे आज आपको किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। पूर्व में किया गया निवेश भी लाभ दिलाएगा।

सिंह राशि,जोखिम से बचें, खर्चीला दिन रहेगा

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला और उलझन भरा रहेगा। आपको अपने काम में सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। आपके लिए आज सितारे कहते है कि आपको आज किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहिए। यात्रा के दौरान आपको सजग रहना होगा और वाहन सावधानी से चलाएं। पूर्व में जिन लोगों का शिल्यचिकित्सा हुआ है उनको आज अपनी सेहत के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है। विरोधियो से आप आज सतर्क रहें और अपने काम से काम रखें, दूसरों के मामलों से आपको आज दूर रहना चाहिए।

कन्या राशि,व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता पाएंगे

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी राशि से आज ग्यारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है जो आपको आर्थिक लाभ दिलाने में सहायक होगा। आज आपका मन काफी उत्साहित रहेगा और आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आप अपनी मेहनत और लगन से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। आज आपको व्यावसायिक क्षेत्र में भी बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। दोस्तों से भी आप आज सहयोग पा सकेंगे।​

तुला राशि,कार्यकुशलता का लाभ ले पाएंगे

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप आज नौकरी में और कारोबार में लाभ पाएंगे। आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर दसम भाव में हो रहा है जो आपके लिए लाभदायक होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में उन्नत का मौका मिलेगा। आप आज अपने अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ ले पाएंगे। आप आज मनोरंजन पर धन खर्च करेंगे। यात्रा का संयोग बन सकता है। आप आज कुछ सुख साधनों की खरीदारी कर सकते हैं। लव लाइफ में प्रेमी संग यादगार पल भी बिता सकते हैं। मनपसंद भोजन मिलने की खुशी होगी।

वृश्चिक राशि, तोहफा मिल सकता है

वृश्चिक राशि वालों पर आज भाग्य मेहरबान हो रहा है। राशि से नवम भाव में चंद्रमा का संचार होना आपके लिए कई मामलों में लाभदायक होगा। आज आपको किसी रिश्तेदार या मित्र से तोहफा मिल सकता है जिससे आप खुश हो जाएंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे। आपके काम की सराहना होगी । सरकारी क्षेत्र के काम मे भी आप आज सफलता पाएगे। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी और आप आज शौक मौज पर धन खर्च कर सकते है।

धनु राशि,खर्च पर कंट्रोल करने का प्रयास करें

धनु राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन मिलाजुला रह सकता है। आपकी राशि से चंद्रमा अष्टम भाव में रहैंगे जबकि राशि स्वामी गुरु की शुभ दृष्टि भी आपकी राशि पर रहेगी जिससे आपको लाभ का मौका मिलेगा लेकिन हर सफलता परिश्रम की कहानी होगी। आर्थिक मामलों में आपको आज हाथ समेट कर चलना होगा नहीं तो आपका बजट बिगड़ सकता है। किसी वजह से आज यात्रा का संयोग बन सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलना होगा। आज आपके करियर के लिए कुछ नए मौके आ सकते हैं। तकनीकी कार्यों से जुड़े जातको के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि,कोई अच्छा अवसर मिलेगा

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ और सफलतादायक रहेगा। आपको अपने काम में बड़ी सफलता मिलेगी और आपको अपनी मेहनत का पूर्ण रूप से प्रतिफल मिलेगा। आज आपको अपनी योजनाएं पूरी करने का मौका मिलेगा और अपने लक्ष्य हासिल करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। आज आपके द्वारा शुरू किया गया काम सफल होगा। लेकिन आपको आज अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपने खान पान पर ध्यान रखना होगा। आपको आज पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि,कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहेगा। आपको अपने जीवन में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आज आपके घर में सुख साधनों का आगमन होगा। आज आपको कुछ नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ होने की संभावना है। आप दीर्घकालीन योजनाओं में धन लगाकर भी पैसा कमा सकते हैं। प्रोपर्टी के काम में आपको सफलता मिलेगी।

मीन राशि,लेनदेन के मामले में सतर्क रहें

आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। चंद्रमा का संचार आज राशि से पंचम भाव में हो रहा है जो शिक्षा और प्रेम संबंध के मामले में अनुकूल परिणाम प्रदान करेगा। आपको आज उच्च शिक्षा की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। जिन जातकों के काम का संबंध विदेश से उनको आज कोई अच्छा मौका मिलेगा। यात्रा का भी आज संयोग बन रहा है। आप आज घर की व्यवस्था और साज सज्जा पर धन खर्च करेंगे। आर्थिक लेने देन के मामले में आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है। शाम का समय आज मनोरंजक बीतेगा।

Next Story
null