धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 21 सितंबर 2024

Subhi
21 Sep 2024 12:47 AM GMT
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 21 सितंबर 2024
x

​मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज धन प्राप्ति होने का योग बना है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और इससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप अपने धन को बढ़ाने के लिए कुछ अन्य स्रोत की भी तलाश कर सकते हैं। परिवार में भी आज खुशी बनी रहेगी। आज घर का माहौल धार्मिक रहेगा और मित्रों व संबंधियों के साथ आप आज मनोरंजक पल बिता पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज आप घर और वाहन के रखरखाव पर धन खर्च कर सकते हैं।

​वृषभ राशि वालों की कमाई बनी रहेगी

वृषभ राशि के सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपके घर में आज खुशी का माहौल रहेगा। आज आप अपने कार्य व्यवसाय पर बहुत फोकस नहीं कर पाएंगे। मन आपका अन्य कार्यों की ओर लगा रहेगा। लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपकी कमाई बनी रहेगी। और आप अन्य स्रोतों से भी कमाई कर पाएंगे। आज आपके परिवार में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। बच्चों के साथ आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं।

​मिथुन राशि वालों के कई काम टल सकते हैं

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज घरेलू कामों में व्यस्तता के कारण आपको अपने कई दूसरे काम टालने पड़ सकते हैं। आज दोपहर के समय आपके व्यवसाय में आपको धन लाभ मिलेगा जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार भी ले सकते हैं। आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा क्योंकि उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा।

​कर्क राशि वालों के करियर में उन्नति होगी

कर्क राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन लाभ और करियर में उन्नति का अवसर लेकर आया है। लेकिन आपको आज अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखने की जरूरत होगी। पिता के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और उनकी बातों पर ध्यान भी देना होगा नहीं तो उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, इस पर आपका कुछ धन भी खर्च होगा। शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

​सिंह राशि वालों को लाभ और सम्मान मिलेगा

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। कोई आपसी विवाद चल रहा था तो वह भी आज दूर हो जाएगा। कार्य क्षेत्र का सफलतापूर्वक आप आगे बढ़ेंगे और समाज में आपको मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। आप अपने भाइयों की सलाह और सहयोग से सफलता पाएंगे। आज आपको अपने माता-पिता से लाभ और आशीर्वाद भी मिलेगा। लव लाइफ में आनंददायक समय व्यतीत होगा। शाम को आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

​कन्या राशि के लिए दिन अच्छा है

कन्या राशि के सितारे आज बुलंदी पर रहेंगे। आपको आज अपने कार्य व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन और सहकर्मियों से सहयोग भी मिलेगा। व्यापार से जुड़ी कोई समस्या चल रही थी तो आज उसमें सुधार होने से आप राहत की सांस लेंगे। यदि कोई व्यापार साझेदारी में चल रहा है तो आज उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी, साझेदारों से तालमेल अच्छा रहेगा। छात्रों को अपनी शिक्षा पर ध्यान देना,मानसिक भटकाव पर कंट्रोल करना होगा। रुचिकर खानपान की ओर मन जाएगा।

​तुला राशि वालों के प्रयास सकारात्मक रहेंगे

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी कोई चिंता आज दूर होगी और आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयास सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगे और आप प्रशंसा पाएगे। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा और आप प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। भाइयों और मित्रों के सहयोग से घर के आवश्यक कार्य पूरे होंगे। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान जरूर रखना चाहिए।

​वृश्चिक राशि, रुका पैसा मिलेगा

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। परिवारजनों का व्यवहार आज आपके प्रति सकारात्मक रहेगा लेकिन यह भी जरूरी है कि आप भी अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखे। आर्थिक मामलों में आज आपके सितारे कहते है कि परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है, इससे आपकी व्यावसायिक प्रगति भी होगी और आपके आत्मविश्वास भी आज बढेगा। आज शाम के समय आप किसी शुभ अथवा सामाजिक कार्य में जा सकते हें।

​धनु राशि वालों को संपर्क का लाभ मिलेगा

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि सामाजिक और राजनीतिक संपर्क का आपको आज लाभ मिलेगा। आपको आज सामाजिक कार्यों में भाग लेने का भी मौका मिलेगा और लोग आपकी बातों को मानेंगे भी। सेवाओं से जुड़े लोगों को कई अवसर मिलेंगे, जिससे लाभ और उन्नति दोनों होगी। पारिवारिक व्यवसाय में प्रगति होगी और पिता से आपको आज सहयोग और उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा जिससे आपकी किसी समस्या का समाधान भी हो जाएगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, मानसिक भटकाव पर कंट्रोल करना होगा। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा।

​मकर राशि, कमाई अच्छी होगी

मकर राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा। आज आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। संतान के भविष्य से जुड़ी किसी समस्या का आज समाधान होगा। कारोबार में आज आपकी कमाई बढिया रहेगी और आपको आज कोई अच्छी डील भी मिल जाएगी। आपको आज कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। शाम का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा कर सकते हैं। आज धार्मिक स्थलों पर जाने के योग भी बन रहे हैं।

​कुंभ राशि वाले आय व्यय को संतुलित रखें

कुंभ राशि के सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। अधिकारियों के सहयोग से लाभ का अवसर मिलेगा। आप आज अपने लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आपको आज कहीं से अप्रत्याशित धन लाभ भी मिलेगा। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। आपकी चतुराई और मेहनत से काम बनेंगे। मित्रों से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

​मीन राशि वालों को सफलता मिलेगी

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम के समय आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपको आज किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी मौका मिलेगा। मित्रों और परिचितों से सुखद समाचार मिल सकता है। माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। सेहत का ध्यान रखें।

Next Story