- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj ka rashifal: आज का...

मेष राशि,खर्च और सेहत का ध्यान रखना होगा
मेष राशि वालों के लिए आज का रविवार का दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज कई पेंडिंग काम निपटाने होंगे। आपको अपने कार्यों को पूरा करने में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है, इसलिए अपने खान-पान और आराम का ध्यान रखें। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत हो सकती है। आपको आज धार्मिक यात्रा पर जाने का भी मौका मिल सकता है।
वृषभ राशि, सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा
चंद्रमा और शुक्र की युति से आज वृषभ राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। आपको अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। शाम को आप अपनों के साथ किसी जरूरी विषय पर सलाह विचार करेंगे, आपकी किसी समस्या का हल निकल सकता है। लव लाइफ मे आज आपको प्रेमी की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है।
मिथुन राशि, आर्थिक मामलों में दिन पक्ष में रहेगा
राशि से दूसरे भाव मे चंद्रमा का गोचर आपको मानसिक तनाव दे सकता है। आप अपने परिवार में कुछ मुद्दों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी भी समस्या को बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा, क्रोध से आपको आज बचना चाहिए, नहीं तो अपनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा, खर्च के साथ कमाई का भी योग बना रहेगा। आज आपको अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है, जो आपको सुखद अनुभव प्रदान करेगा।
कर्क राशि,आर्थिक मामलों में उलझन का योग है
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर नरम गरम रह सकता है। आपको अपने काम में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आपको पैसों की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में आपको योजना बनाकर काम करने की जरूरत है। आज आपको अपने परिवार या पार्टनर के साथ वाद-विवाद से बचना होगा। आप आज भौतिक सुख साधन यानी वाहन आदि भी खरीद सकते हैं। आपको किसी करीबी संबंधी की मदद भी करनी पड़ सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें।
सिंह राशि,शुभ ग्रह योग का लाभ पाएंगे
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मंगल और चंद्रमा के शुभ योग से बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने निवेश से आज आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आपको आज जमीन और मकान के सौदे में अच्छा लाभ प्राप्त होने का योग है। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। आपके रिश्ते में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आज आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आप उनके साथ मनोरंजन का आनंद ले सकते है। रहेंगे। धर्म कर्म के काम में आज भाग लेने का मौका मिल सकता है।
कन्या राशि,नए संपर्क का आपको फायदा मिल सकता है
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका सकारात्मक व्यवहार दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगा, जिससे आपके लिए लोगों से जुड़ना और नए रिश्ते बनाना आसान हो जाएगा। किसी शौक या जुनून को पूरा नहीं कर पा रहे है तो आज का दिन आपको इस मामले में अवसर प्रदान कर सकता है। आपको आज जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप आज जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी समस्या का निदान कर पाने में सफल रहेगे। सेहत के मामले मे आपको परहेज का ध्यान रखना चाहिए।
तुला राशि, पड़ोसियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा
तुला राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज अपने सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको आज परिवार के कई अटके अधूरे काम को पूरा करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ आज आपको मौज मस्ती करने का भी मौका मिल सकता है। आप आज पड़ोसियों और मित्रों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। आपको आज ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज आप मनोरंजक समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में आज नोंकझोंक के बीच प्यार बना रहेगा।
वृश्चिक राशि, आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है
वृश्चिक राशि के लिए आज रविवार का दिन अच्छा रहेगा। सितारे आपके पक्ष में हैं और आप अपने चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा की अनुभव कर सकते हैं। आज अपने करियर में विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अच्छा समय है। अपने लिए कुछ समय निकालें और परिवार को समय दें इससे आपका रिश्ता बेहतर होगा। आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप आज रचनात्मक कार्यों मे रुचि लेंगे। घर की व्यवस्था और साज सज्जा पर भी आप आज काम कर सकते हैं। कोई लाभ भी आज अचानक मिल सकता है।
धनु राशि,पारिवारिक यात्रा का संयोग बनेगा
आज रविवार का दिन धनु राशि के लिए अनुकूल रहेगा। आप आज जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे जिससे आपको आज लाभ मिल सकता है। आप आज परिवार के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको आज प्रॉपर्टी के काम में भी लाभ मिल सकता है। आपको आज पिता और पैतृक पक्ष से भी लाभ का मौका मिल रहा है। आपको आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव का मौका मिलेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन रोमांटिक बीतेगा।
मकर राशि,धार्मिक और सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं
मकर राशि के जातक आज लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। आप पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर बने रहेंगे। दोस्तों और परिवार के साथ आज आपका रिश्ता मधुर और सहयोगपूर्ण बना रहेगा। आपको आज किसी सगे संबंधी की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है। आप आज धार्मिक और सामाजिक कार्य में रुचि ले सकते हैं। आपको आज पिता और घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। आप आज सुख साधनों को पाने में भी सफल रहेंगे। शाम का समय आज आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। आपका कोई जरूरी काम भी आज दोस्तों की मदद से पूरा हो सकता है। आप आज घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर भी ध्यान देंगे लेकिन सलाह है कि जोखिम से आप आज बचें।
कुंभ राशि,पुरानी समस्या आज फिर से उभर सकती है
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, किस्मत आपके साथ है, आप जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें आपको आज पूरी सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास और साहस आज कठिन काम को भी पूरा करने का बल प्रदान करेगा। आप आज वाहन और यात्रा पर धन खर्च कर सकते हैं। कोई पुरानी समस्या आज फिर से उभर सकती है इसलिए आपको आज अपना काम बहुत ही सावधानी से करना होगा और किसी से भी वाद विवाद में उलझने से बचना होगा। अगर आप किसी तकनीकी काम से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक हो सकता है। किसी सगे संबधी से मिलने का संयोग बन सकता है।
मीन राशि, कोई अच्छी खबर मिल सकती है
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई भी नया काम शुरू कर सकते हैं, भाग्य सफल बनाएगा। अपनी प्रतिभा और क्षमताओं पर भरोसा रखें और दूसरों की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें। आप आज सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। किसी पड़ोसी अथवा मित्र से आपको आज सहयोग मिल सकता है। आपको आज जीवनसाथी से भी पूरा सपोर्ट मिलेगा और बच्चों की ओर से आप आज खुशी पाएगे। आपकी कोई बड़ी चाहत भी आज पूरी हो सकती है। लव लाइफ में प्रेमी का साथ बना रहेगा।





