- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal: आज का...

मेष राशि, सरकारी क्षेत्र से लाभ का योग
आज मेष राशि के सितारे अनुकूल चल रहे हैं आपको आज सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा और आप मान सम्मान भी हासिल कर पाएंगे। आज आप लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आप अपने प्रयास में आज सफल होंगे। आज शाम के समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से होगी जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती करते हुए शाम बिताएंगे। आपको आज बिजनेस में भी लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
वृषभ राशि, जल्दबाजी के काम से बचें
वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप जिन कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। लेकिन ध्यान रखें, जल्दबाजी में कोई काम न करें। अगर आज आप अपना पैसा कहीं निवेश करने की योजना बनाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप अपने कारोबार में हो रहे लाभ से उत्साहित और संतुष्ट रहेंगे। वाणी की मधुरता बनाए रखें, अन्यथा आपके अपने नाराज हो सकते हैं।
मिथुन राशि,आर्थिक मामलों में संभलकर चलें
मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से खर्चीला रहेगा। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। आपके ऊपर आज पारिवारिक कार्यों के साथ कार्यक्षेत्र की भी जिम्मेदारी रहेगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित होंगे।
कर्क राशि, शुभ औ लाभदायक दिन
कर्क राशि के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। कोई नया व्यवसाय शुरू करेंगे तो उसमें भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ मिलने का योग है। आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की जरूरत होगी। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। आपको आज किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा।
सिंह राशि, किसी का सहयोग भावुक करेगा
सिंह राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने काम के प्रति अधिक सजग रहना होगा। आप किसी भी व्यक्ति पर अधिक भरोसा करके लेन-देन न करें, नहीं तो आपको आज नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी मित्र से आपको आज सहयोग मिलने से खुशी होगी और आपका मन आज भावुक होगा। अगर आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या है तो आपकी परेशानी बढ सकती है, अधिक देर तक मोबाइल या स्क्रीन पर नजर टिकाने से बचें।
कन्या राशि, आत्मविश्वास का लाभ मिलेगा
कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको नौकरी में कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसको पूरा करने के लिए आपको आज टीम वर्क से काम करना होगा। आज आपके अंदर आत्मविश्वास की भावना रहेगी और इसके परिणाम भी बेहद शुभ और सकारात्मक रहेंगे। अगर आपका अपने जीवनसाथी से कोई तनाव या विवाद चल रहा है तो इसमे आप आज सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको बिना मांगे किसी की भी मदद के लिए आगे आने से बचना होगा। छात्रों को पढाई पर फोकस करना होगा।
तुला राशि, कोई खुश खबरी पाएंगे
तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का संयोग बन सकता है। अगर आज आपको कोई नया निवेश करना है तो बहुत सोच-समझकर करें। आपको अपनी संतान की ओर से भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भाई बहनों से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपका प्रभाव बढेगा। अगर आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद लंबे समय से चल रहा है तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है।
वृश्चिक राशि, घर बड़ों से सहयोग पाएंगे
वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके मन में आज एक अजीब सी बेचैनी रह सकती और आप वैचारिक उलझन में रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज तालमेल बनाकर रहना होगा। आपको कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। वैसे दिन के दूसरे भाग में आपकी समस्या का कुछ न कुछ निदान निकल आएगा। घर के बड़ों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आप संयम और अनुभव का लाभ पाने में सफल होंगे।
धनु राशि,बुद्धि और विवेक से लाभ पाएंगे
धनु राशि के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको अपनी बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय का लाभ मिलेगा। अगर आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ योजना बनाएंगे तो आपको आज इसमें सफलता मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों से सहयोग और स्नेह पा सकेंगे। आपको आज पिता और घर के वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। पूर्व में किया गया काम और निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा।
मकर राशि,लाभदायक दिन, सम्मान भी पाएंगे
मकर राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन लाभदायक है, कोई मूल्यवान वस्तु मिलने से आपको खुशी होगी। बच्चे की शिक्षा और उनके करियर को लेकर आपको आज अधिक सजग रहना होगा और उनकी मदद भी करनी होगी। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। कोई नया बिजनेस या काम शुरू करेंगे तो इससे फायदा हो सकता है।
कुंभ राशि,सेहत के प्रति लापरवाही से बचें
कुंभ राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आपको आज अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। आपको अपने खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए चिंता और परेशानी का कारण बन सकता है, भावुकता से आपको आज बचने की जरूरत है। आज आप सांसारिक सुख सुविधाओं पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज शाम का समय आप अपने परिवार वालों के साथ मनोरंजक बिताएंगे।
मीन राशि, सुखद और सफल रहेगा दिन
मीन राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन शुभ रहेगा। आपका कोई लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। बच्चों के विवाह के संबंधित उलझन भी सुलझने की राह बनेगी। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपको आज खुशी मिलेगी साथ ही आपका मनोबल भी आज बढेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी जान पहचान का दायरा भी आज बढ़ेगा और मित्रों से आप सहयोग भी पा सकते हैं।





