- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj ka rashifal: आज का...

मेष राशि, विरोधियों से आपको सतर्क रहना चाहिए
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन भरा और खर्चीला रह सकता है। आपको अपना काम सावधानी बरते तो य़ह आपके लिए बेहतर होगा। आज आपको अपने विरोधियों के सामने अधिक सतर्क रहना होगा। आपको किसी पर भी ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आपका गुस्सा आपके काम बिगाड़ सकता है इसलिए क्रोध पर भी आपको कंट्रोल करना होगा। वैसे आज बिजनेस और काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप लोहा या प्रोपर्टी से संबंधित काम करते हैं तो यहां आपको फायदा हो सकता है।
वृषभ राशि के लोगो के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला
आज का दिन वृषभ राशि के लोगो के लिए बहुत ही शुभ और अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने काम में सफलता पाएंगे और आपको पूर्व में किए काम का भी फायदा मिलेगा। आज आपको अपने कामकाज में कोई नया अवसर मिल सकता है। आज आप अपने जीवन में नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे और अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफलता पाएगे। घर परिवार के मामले में भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा और आप जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण समय का आनंद ले पाएगे। आज आप अपने निवेश से अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकेंगे। आपको अपने बिजनेस में भी आज बड़ी सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
मिथुन राशि में विराजमान गुरु आज आपके लिए दिन शुभ बना रहे है। साथ ही सूर्य का गोचर भी आज आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने कामकाज में बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गृहस्थी में आज आपके प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। वाणी कुशलता और व्यवहारिकता का भी आज आप लाभ पा सकेंगे। आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मनोरंजन और शौक पर आज आज धन खर्च करेंगे। वाहन और सुख साधनों की प्राप्ति का भी संयोग बना हुआ है।
कर्क राशि, उलझन और स्वास्थ्य समस्या
कर्क राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपना काम आज सावधानी से करना होगा। किसी न किसी वजह से आप आज उलझन में रह सकते हैं। आज आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा विषयोग में फंसे हुए हैं ऐसे में आपको आज सेहत का भी ध्यान रखना होगा नहीं तो स्वास्थ्य से संबंधित कुछ न कुछ परेशानी हो सकती है। आज आपको पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा, इनसे आपको सहयोग मिल सकता है। आपके लिए जरूरी है कि आज आप बड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज दिन के दूसरे भाग में किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से फायदा होगा। धर्म कर्म के कामे में आज आप भाग ले सकते हैं।
सिंह राशि,लाभ के लिए गलत तरीका अपनाने से बचें
सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आर्थिक मामले में आज आपको समझदारी से काम लेना होगा और बेहतर प्रबंधन क्षमता को दर्शाना होगा। आपको आज पिता की सेहत को लेकर भी ध्यान देने की जरूरत होग। सितारे कहते हैं कि आप आज किसी जरूरी काम से यात्रा पर जा रहे हैं तो सभी जरूरी बातों पर होमवर्क कर लें। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज कुछ अच्छा मौका मिल सकता है। आपके लिए जरूरी है कि आप ईमानदारी और भरोसे के साथ काम करें, लाभ के लिए कोई गलत तरीका अपनाने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। लव लाइफ आज आपका रोमांटिक रहेगा।
कन्या राशि, आप आज यादगार अवसर पाएंगे
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको कई ऐसे अवर मिलेंगे जो आपके लिए यादगार बनेंगे। आपको किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी अधूरी इच्छाएं आज पूरी हो सकती हैं और आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। सेहत के मामले में भी आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज आप शाम के समय किसी सामाजिक गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। आपकी पहचान का दायरा बढ़ेगा और आपको आज कुछ नए अवसर भी प्राप्त होगे। सरकारी क्षेत्र के काम में और प्रबंधन के काम में आप आज विशेष रूप से लाभ पाएंगे। कहीं से अचानक आपकी कमाई भी बढेगी।
तुला राशि,मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। आपकी राशि से आज सूर्य का गोचर दशम भाव में हो रहा है। जो आपके कार्यक्षेत्र पर अनुकूल असर डालेगा। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और आपको अपनी मेहनत का फल भी मिलेगा। आज आपके करियर प्रगति होगी। कोई ऐसा मौका मिल सकता है जो आपको लाभ और तरक्की दिलाएगा। किसी मित्र या पूर्वपरिचित से आप आज सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा और आप अपने क्षेत्र में नाम कमाने में सफल रहेंगे। व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए भी आज का दिन शुभ हैृ। दिन भर की भागदौड़ के बाद शाम को आपको परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि, दिन खर्चीला रहेगा, सेहत का ध्यान रखें
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने कामकाज में सजग और सतर्क रहना होगा। आपके विरोधी और शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत के मामले में आपको आज किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचना चाहिए। दोस्तों और परिवार के सदस्यों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ आज आपको वक्त बिताने का भी मौका मिलेगा। आपके लिए आज सलाह है कि भावुकता से बचें, और बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें। सेहत भी आज नरम रह सकता है, बाहरी खानपान से आपको आज बचना चाहिए।
धनु राशि, वाणी को आज संयमित रखना होगा
आज का दिन धनु राशि के जातको के लिए कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आज आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में संयमित भाषा शैली को अपनाना चाहिए नहीं किसी से मतभेद और कहासुनी हो सकती है। सेल्स और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े जातको को आज किसी डील को पाने के लिए काफी प्रयास करना होगाऐ। आज मनोरंजन और शौक की चीजों पर आप धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपको आज यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। अपने लिए आज कुछ खरीदारी कर सकते है।
मकर राशि,घर के बड़ो से सहयोग मिलेगा
आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। आप आज अपनी रचनात्मकता और कार्यकुशलता का लाभ उठा पाएंगे। कोई चली आ रही पारिवारिक समस्या आज दूर होगी। आपको आज पिता और घर के बड़ो से सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। आप आज लव लाइफ प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। कहीं से आपको आज अचानक लाभ मिलेगा। अगर आप किसी सरकारी काम के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपका वह काम पूरो हो जाएगा। बच्चों की शिक्षा से संबंधित आपकी कोई चिंता दूर हो सकती है। कोई योजना बनकर टल सकती है।
कुंभ राशि,आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी
आज बुधवार का दिन कुंभ राशि के लोगं के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज लाभ और तरक्की का मौका मिलेगा। आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आज आपका प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई कोई मामला सुलझ सकता है। यदि कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज आपका पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं और आपके रिश्ते में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना चाहिए।
मीन राशि,उलझन और तनाव बना रह सकता है
मीन राशि में आज चंद्रमा और शनि की युति से विष योग बना है। ऐसे में आज का दिन दिन आपके लिए उलझन और तनाव वाला रह सकता है। आपके लिए आज अच्छा होगा कि अपना पेडिंग काम निपटाएं। कोई भी नया काम शुरू करना आज आपके लिए अनुकूल नहीं दिख रहा है। आज काम का दबाव अधिक रहने से आप थकान महसूस करेगे। व्यापारा मे आज आपकी कमाई अच्छी होगी, दिन की अपेक्षा दोपहर के बाद का समय अनुकूल रहेगा। जिन लोगों के काम का संबंध चिकित्सा और शोध कार्य से जुड़ा है उनको आज लाभ मिलेगा। आप आज लंबे समय के लिए निवेश करके भी कमाई कर कर सकते है। आपके लिए सलाह है कि आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचें। किसी संबंधी की मदद करनी पड़ सकती है।





