धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 16 फरवरी 2025

Subhi
16 Feb 2025 6:18 AM IST
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 16 फरवरी 2025
x

​मेष राशि,अटके कार्यों को पूरा कर पाएंगे

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, आज आप अपने व्यवसाय में मिलने वाले लाभ से प्रसन्न रहेंगे। आज आप कई पारिवारिक अटके कार्यों को पूरा कर पाएंगे। लेकिन आपके परिवार के बढ़ते खर्च आज आपको चिंतित कर सकते हैं। आज आप अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। कुछ सामाजिक कार्यों में भी आपकी सहभागिता बढेगी। आपका जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। आपके घर मित्रों का आगमन भी आज होगा। धार्मिक यात्रा का भी कार्यक्रम बन सकता है।

​वृषभ राशि,शौक पूरा होने से खुशी मिलेगी

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आप आज किसी सामाजिक और राजनीतिक कार्य में सहभागी बन सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको कोई मूल्यवान वस्तु भी मिल सकती है। प्रॉपर्टी के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आज आपको परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर घर की साज सज्जा पर भी ध्यान देंगे। किसी शौक को पूरा कर पाने से आपको खुशी होगी।

​मिथुन राशि,रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे।

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके मन में आज काम और कारोबार को लेकर कई तरह के विचार आते रहेंगे। और आप रचनात्मक कार्यों में भी भाग लेंगे। आज आप अपने कार्यस्थल में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। परिवार के कुछ जरूरी काम को निपटाने के लिए आपको धन और समय दोनों ही खर्च करना होगा। बच्चों के साथ आप आज मनोरंजक समय बिता सकते हैं। मन पसंद भोजन मिलने से आपको आज खुशी होगी। लव लाइफ में आपके आज रोमांस बना रहेगा।

​कर्क राशि,अधूरे कार्यों को पूरा कर पाएंगे

कर्क राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप आज दिन पहला भाग रिलैक्स होकर बिताएंगे। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक और राजनीतिक कार्य में भी आज आप भाग ले सकते हैं। आज आप अपने कुछ अधूरे कार्यों को भी पूरा कर पाएंगे। शाम का समय आज आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और आपके बीच किसी बात को लेकर तनाव है तो वह भी दूर होगा। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई आज अच्छी रहेगी। दोस्तों के साथ आप आज पार्टी मनोरंजन भी कर सकते हैं।

​सिंह राशि, लाभ और सम्मान मिलता नजर आ रहा है

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप अपने कुछ पारिवारिक कार्यों की वजह से व्यस्त रहेंगे। संतान की शिक्षा संबंधी कार्यों में भी आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। आज आपके शत्रु आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की भरपूर कोशिश कर सकते हैं। लेकिन आप बुद्धि और समझदारी से स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी लाभ और सम्मान मिलता नजर आ रहा है। आपके आस-पड़ोस में किसी से कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा।

​कन्या राशि, भाई बहनों से लाभ और सहयोग पाएंगे

कन्या राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके परिवार में आज शुभ और मांगलिक कार्य का संयोग बनेगा। परिवार के सदस्य आपस में बैठकर किसी पारिवारिक मुद्दे का हल निकालने का प्रयास करेंगे। आपको आज भाई बहनों से लाभ और सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको आज माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

​तुला राशि,अटके कार्यों को पूरा कर पाएंगे

तुला राशि के लिए आज रविवार का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आप आज कई अटके कार्यों को पूरा कर पाएंगे। संतान की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी आपको आज ध्यान देने की जरूरत है। आपको आज जीवनसाथी से सहयोग और लाभ मिलेगा। जमीन जायदाद से संबंधित कोई मुद्दा है तो आज उसका समाधान हो सकता है। आपको आज किसी संबंधी की ओर से खुशखबरी मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण काम जो आपका अटक रहा था वह पूरा होगा। सगे संबंधियों से मिलने का भी संयोग बन सकता है। आज शाम के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं।

​वृश्चिक राशि,वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा

आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए अनुकूल रहेगा। आप आज कई लाभदायक अवसर पाएंगे। दिन के पहले भाग में आज आप परिवार के साथ सुकून के पल बिताना चाहेंगे। जबकि दिन में आज कुछ सामाजिक और पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने में व्यस्त हो सकते हैं। आपकी पहचान का दायरा बढ़ेगा और आपको कुछ वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। अगर परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उसके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ शाम का वक्त रोमांटिक बीतेगा।

​धनु राशि,ससुराल से बड़ा लाभ पा सकते हैं

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको व्यावसायिक मामलों में सावधान और सतर्क रहना होगा। काम और कारोबार में आज आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करेंगे तो यह नुकसान में रहेंगे। आज परिवार के सदस्यों के साथ आपको सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी मित्र या संबंधी सहयोग आपको भावुक कर सकता है। महिलाओं को आज ससुराल के बड़ों से लाभ मिल सकता है।

​मकर राशि, दिन आपका अनुकूल रहेगा

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप अपने पारिवारिक कार्यों के साथ किसी सामाजिक कार्य में भी आगे आएंगे। परिवार में लोग आपकी बातों को मानेंगे और आपको सम्मान देंगे। यदि आपके बच्चे के विवाह से संबंधित कोई समस्या है, तो आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद से इसे हल कर सकते हैं। कारोबार के मामले में आज का दिन मकर राशि के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग किराना या वस्त्रों के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा। पिता से आपको आज किसी विषय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। पड़ोसियों से कहासुनी होने की आशंका है, इसलिए आज ऐसा कुछ भी न करें जिससे कहासुनी हो।

​कुंभ राशि,जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी काम के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और खान-पान का ध्यान रखें। अगर आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय करते हैं तो वह आज आपको अच्छा लाभ दे सकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेंगे तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से खुशियां मिलेंगी। आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।

​मीन राशि, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी

मीन राशि के जातक आज कारोबार में लाभ पाएंगे। आप आज कोई साहसिक कदम उठाकर भी लाभ पा सकते हैं। आपको आज किसी समस्या का समाधान दोस्तों के सहयोग से मिल सकता है। आपका अपने जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बना रहेगा। माता से भी आपको आज स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में भी आप आज भाग ले सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आज आप अपने किसी परिचित की मदद के लिए आगे आएंगे इससे आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। भौतिक सुख साधनों की आप आज खरीदारी कर सकते हैं।


Next Story