धर्म-अध्यात्म

Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 12 जुलाई 2025

Subhi
12 July 2025 6:10 AM IST
Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 12 जुलाई 2025
x

मेष राशि, कमाई के लिहाज से दिन अच्छा

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कहीं से अतिरिक्त कमाई मिल सकती है। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आज सुखद और अनुकूल रहेगा। बिजनेस करने वाले जातको को कुछ तकनीकी समस्या आ सकती है लेकिन कमाई के लिहाज से दिन इनके पक्ष में रहेगा। सहयोगी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यो में भाग लेंगे। यात्रा का प्रसंग बन सकता है।

वृषभ राशि, सेहत का ध्यान रखें, दिन सामान्य है

वृषभ राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है लेकिन सेहत के मामले में आपको आज जोखिम एवं लापरवाही से बचना होगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में आज कुछ सक्रिय रहेंगे और कुछ नए बदलाव भी करेंगे। काम के सिलसिले में आज यात्रा का संयोग बन सकता है। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा। लव लाइफ के मामले में भी आज आपका दिन सुखद रहेगा। आप आज भाई बहनों से सहयोग पाएंगे।

मिथुन राशि, सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आज न चाहते हुए भी कुछ पेंडिंग काम को भी पूरा करना होगा। वैसे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने से आप प्रसन्न होंगे। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप खुद को सही साबित करने की कोशिश में लगे रहेंगे लेकिन आज आपका कोई मित्र किसी बात को लेकर आपको उलझन में डाल सकता है। आप आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएगे। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।

कर्क राशि,तकनीकी ज्ञान का लाभ पाएंगे

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपका दिन आज अच्छा रहने वाला है। आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। आप आज किसी पारिवारिक काम के लकर भी भी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। भाई बहनों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। आप आज तकनीकी ज्ञान का भी लाभ ले पाएंगे। व्यवसाय में प्रगति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप आज सेहत के प्रति भी सजग रहेंगे।

सिंह राशि, आपके विरोधी आज शांत रहेंगे

सिंह राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आप आज चतुराई और कार्यकुशलता का लाभ ले पाएगे। रुका हुआ धन मिलने का भी आज संयोग बना हुआ है। आपके विरोधी आज शांत रहेंगे और चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे। अगर आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको अपने सामान का ध्यान रखना होगा। ड्राइविंग सावधानी से करें। किसी बात को लेकर भी आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए।

कन्या राशि, कोई अच्छी खबर मिलेगी

कन्या राशि के लिए आज का दिन चंद्रमा के गोचर से लाभप्रद रहने वाला है। आपको अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जल्दबाजी और भावनात्मक रूप से कोई भी निर्णय लेने से आपको आज बचना चाहिए। दोस्तों और सगे संबंधियों से मिलने जुलने का संयोग बन सकता है। आप अपने काम की योजना को आज लागू कर पाएगे। शिक्षा के मामले में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। छोटी अवधि के लिए निवेश करने से बचें।

तुला राशि,कार्यक्षेत्र मे आज प्रभाव बढेगा

तुला राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज परिवार में आपसी सामंजस्य बनाकर चलेंगे। लव लाइफ में आप आज प्रेमी के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे, प्रेमी से आपको आज सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र मे आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप अपने घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर जीवनसाथी के साथ मिलकर काम करेगे। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बच्चों के साथ आप आज मनोरंजक समय बिता पाएगे।

वृश्चिक राशि,अपना काम दूसरों पर नहीं छोड़े

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। सितारे कह रहे हैं कि, आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आज कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको कोई लाभ का मौका मिल सकता है। लेकिन कामकाज के मामले में आपको आज सतर्क रहना होगा। आपको अपना काम दूसरों पर नहीं छोड़ना चाहिए, अन्यथा आपका काम आज प्रभावित हो सकता है। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए बड़ी समस्या बन सकता है, इसलिए लेनदेन के मामले में सावधान रहें।

धनु राशि, कमाई के साथ खर्च बना रहेगा

धनु राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा। आपकी कमाई के साथ खर्च भी बना रहेगा। कार्यक्षेत्र से से संबंधित किसी विषय को लेकर आज चिंता और परेशानी बनी रह सकती है। अकाउंट का काम करने वाले जातकों के लिए दिन लाभदायक होगा। आपको आज वरिष्ठ लोगों और अधिकारीवर्ग का सपोर्ट मिलेगा। काम के सिलसिले में आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि,रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा

मकर राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यवहार और विचारों से आज भावुक रह सकते हैं। परिवार में आपसी सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी जिससे परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी कला चमकेगी, आपको कुछ रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपके सितारे कहते हैं कि आज आप भावुकता में आकर कोई लेनदेन नहीं करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आप आज धर्म और आध्यात्मिक विषयों में भी रुचि लेंगे।

कुंभ राशि,सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी

कुंभ राशि के जातक आज अपने खर्च पर कंट्रोल रखें वैसे आज धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी, आज कुछ अपने लिए खरीदारी भी कर सकते हैं। ऑफर्स के चक्कर में बजट को न भूलें। आप आज किसी मित्र या सगे संबंधी से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।

मीन राशि, वाणी और खर्च पर संयम रखना होगा

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन उलझन वाला रह सकता है, ऐसे में आपको आज धैर्य के साथ काम करना होगा। आपको आज आर्थिक लेनदेन और निवेश के मामले में भी ध्यान से काम करना होगा। काम की अधिकता के कारण तनाव होगा और थकान भी महसूस करेंगे। सेहत को लेकर आज धन खर्च हो सकता है। वाणी पर भी आपको आज संयम रखना होगा नहीं तो किसी अपने से ही कहासुनी हो सकती है। बच्चों के भविष्य और करियर को लेकर चिंता हो सकती है। धर्म अध्यात्म की ओर रुझान बना रहेगा।

Next Story
null