धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 10 सितंबर 2024

Subhi
10 Sep 2024 12:44 AM GMT
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 10 सितंबर 2024
x

मेष राशि वालों को फंसा हुआ धन मिलेगा

मेष राशि से अष्टम चल रहे चंद्रमा आज अचानक लाभ हानि का योग बनाएंगे इसलिए आपको आज सतर्क होकर अपने काम पर ध्यान देना होगा। वैसे आज परिवार के सभी सदस्यों से आपको आवश्यकता के अनुसार सहयोग मिल जाएगा। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आपको कहीं से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। शत्रुओं से आपको सतर्क रहने की जरूरत है। लव लाइफ में आप रिश्ते को लेकर कुछ साहसिक फैसला ले सकते हैं।

​वृषभ राशि वालों का कमाई से मन प्रसन्न होगा

आज का दिन वृषभ राशि के लिए लाभदायक रहेगा। राशि से सप्तम भाव मे हो रहा चंद्रमा का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा और पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में उन्नति का मौका मिलेगा। जबकि कारोबार में आज आपकी अच्छी कमाई होने से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिक और सामाजिक संपर्क का भी आज आप लाभ ले सकते हैं।

​मिथुन राशि के लिए दिन अच्छा है

मिथुन राशि के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम शुरू कर सकते हैं जो भविष्य में आपको लाभ दिलाएगा। आपके विरोधी और शत्रु आपसे आज ईर्ष्या कर सकते हैं। लेकिन आप किसी की परवाह किए बिना आज काम पर फोकस करेंगे और अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। अगर आप जमीन-जायदाद में कोई निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप आज दीर्घकालीन निवेश से लाभ पा सकेंगे। लोहा और पावर सेक्टर में निवेश करने से आपको बचना चाहिए।

​कर्क राशि के जातक बेहतरीन अवसर पाएंगे

आज मंगलवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं और आपके निर्णय में परिवार का समर्थन भी शामिल होगा। आप आज बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देंगे जिससे उन्हें फायदा मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। बिजनेस के मामले में भी आज का दिन कर्क राशि के लिए अनुकूल है। आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी।

​सिंह रशि के जातक सफलता पाएंगे

सिंह राशि के जातकों को आज सूर्य बुध की युति से फायदा मिलेगा। और इनके सरकारी क्षेत्र के काम बनेंगे। बुद्धि कुशलता से आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में भी इनको सफलता मिलेगी। आज आप धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में रुचि लेंगे। जो लोग वस्त्रों और गृह सज्जा से संबंधित वस्तुओं का कारोबार करते हैं आज उनकी अच्छी कमाई हो सकती है। आपका मन आज धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों की ओर भी लगा रहेगा।

​कन्या राशि वालों के लिए दिन सुखद रहेगा

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सहकर्मियों और सहयोगियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए इससे आपको काम में सहयोग और सफलता मिल पाएगी। किसी विशिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपको आज लाभ मिलेगा। अगर आपके परिवार में कोई तनाव और विवाद चल रहा है तो उससे भी आज आप राहत पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज सहयोग और आनंद मिलेगा। आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। देव दर्शन का भी संयोग बनेगा। बिजनेस में आज कमाई अच्छी रहेगी।

​तुला राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी

आज तुला राशि के जातकों के लिए दिन लाभ का संयोग बनाता दिख रहा है। आज आपको व्यापारिक सहयोगियों और साझेदारों से लाभ होगा। आपको आज किसी निकट संबंधी की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। आज शाम को आपके घर किसी मेहमान अथवा मित्र का आगमन हो सकता है। रुके हुए काम को आज आप पूरा कर पाने में सफल होंगे। आर्थिक मामलों में आपके लिए सलाह है कि किसी को भी कर्ज और उधार देने से बचें।

वृश्चिक राशि वाले सेहत का रखें ध्यान

आज वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। चंद्रमा आपकी राशि में बैठें हैं जबकि राशि स्वामी मंगल अष्टम भाव में हैं ऐसे में जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है उनकी परेशानी बढने की आशंका है। आपको आज कार्यक्षेत्र में किसी तकनीकी कारणों की वजह से तनाव मिल सकता। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मेलजोल बनाकर रखें क्योंकि आपस में कहासुनी भी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आज आपको जोखिम से बचना होगा। विदेश से संबंधित काम करते हैं या विदेश यात्रा का प्रयास कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है।

​धनु राशि के जातक भावुकता से बचें

आज धनु राशि के सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपनी दिनचर्या और सेहत का ध्यान रखना होगा नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आप आज भावुकता में आकर दूसरों की मदद के चक्कर में अपना समय और धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता होगी। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म के काम में भी आज आपकी रुचि रहेगी। सलाह है कि कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से तालमेल बनाकर रखें, यह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

​मकर राशि वालों को मित्रों से सहयोग मिलेगा

आज मकर राशि के सितारे बताते है कि आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में किस भी प्रकार का जोखिम लेने से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आपको आज सुख सहयोग मिलेगा। लेकिन पिता की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा क्योंकि इन्हें स्वास्थ्य संबधी समस्या हो सकती है। आज बच्चों की शिक्षा को लेकर भी आपको चिंता हो सकती है। सुख के साधनों पर आज धन खर्च होगा। मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा।

​कुंभ राशि के जातक नया काम शुरू कर सकते हैं

आज कुंभ राशि के सितारे बता रहे हैं कि आपके लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी होगा। आपको आज अपने किए गए प्रयास में भाग्य सफल बनाएगा। आप आज कोई नया काम या प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से आपको आज अच्छी खबर मिलेगी। कोई अधूरा काम बन जाने से आपको खुशी मिलेगी। धर्म कर्म के काम में आप आज शामिल हो सकते हैं। काम के सिलसिले में आज यात्रा का भी संयोग बनेगा।

​मीन राशि के जातक आर्थिक फैसला संभलकर लें

आज के दिन मीन राशि के लिए सितार बताते हैं कि आपको आज आपको आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। लेकिन आपका मन आज किसी विचार में खोया रहेगा। आपको आज आर्थिक मामले में संभलकर फैसला लेना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में प्रेमी से आज सोच समझकर बात करें नहीं तो उनको आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। मीन राशि के छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इनमें जिज्ञासा की भावना बढेगी। लोन लेने के लिए प्लान कर रहे है तो आज का दिन इसके लिए टाल लेना बेहतर होगा।र-विमर्श में व्यतीत करेंगे।


Next Story