धर्म-अध्यात्म

Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल, 23 सितंबर 2025

Subhi
23 Sept 2025 6:14 AM IST
Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल, 23 सितंबर 2025
x

मेष राशि,अचानक धन का लाभ मिलेगा

मेष राशि के लिए आज का दिन सरकारी क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा। आपको अचानक कहीं से धन प्राप्ति के भी संकेत मिल रहे हैं। शाम का समय आपका आज धर्म कर्म के कार्यों में व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों पर भी खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपने माता-पिता को किसी तीर्थ स्थान पर ले जा सकते हैं। आज आप अपने शौक की चीजों पर धन खर्च कर सकते है।

वृषभ राशि,आपका मान-सम्मान बढ़ेगा

वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपको प्रशंसा भी मिलेगी। समाज में लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार करने वाले लोग अपने व्यापार में आज अच्छी कमाई कर पाएंगे। आपको आर्थिक योजनाओं का भी आज लाभ मिलेगा। छात्रों को उच्च शिक्षा के मामले में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि, कार्यकुशलता से स्थिति को संभाल पाएंगे

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन और तनाव वाला हो सकता है, इसलिए आपको आज वाणी और क्रोध पर कंट्रोल करना होगा। आपको आज विरोधियो और शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा। वैसे आप अपनी कार्यकुशलता से कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति को बनाए रख पाएंगे। जीवनसाथी का आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने में आप सफल रहेगे।

कर्क राशि, आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते है कि आपको आज बड़ी सफलता मिल सकती है। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है। आप आज अपने बिजनेस को विस्तार दे सकते हैं। आपका कारोबार में फंसा हुआ धन भी आपको आज वापस मिल सकता है। नौकरी मे बदलाव का प्रयास करने वाले जातकों को आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। संतान की ओर से आपका मन आज प्रसन्न होगा। लव लाइफ के मामले में आज दिन आपके पक्ष में रहेगा।

सिंह राशि,जोखिम वाले काम से बचें

सिंह राशि के जातको के लिए आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको जोखिम वाले काम से बचना चाहिए नहीं चोट लगने की आशंका है। व्यापार में भी आज आपको अधिक लाभ मिलेगा। आज का दिन भाग्य आपका पूरा सपोर्ट करेगा। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिससे आपका जीवनसाथी खुश होगा और आपकी लव लाइफ मे आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज धार्मिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि,परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे

कन्या राशि के जातको के लिए आज मंगलवार का दिन आनंददायक रहेगा। आपको आज अपनी कला और रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। बिजनेस में आज आपकी कमाई मे वृद्धि होगी। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न होगा। विवाह योग्य जातको के लिए आज विवाह का प्रस्ताव आ सकती है। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आप रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का संयोग बनेगा। शाम का समय आपका परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा।

तुला राशि,पूर्व निवेश का भी आपको लाभ मिलेगा

तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको आज सफलता मिलेगी। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सक्षम होंगे। आज आप घर का कोई सामान खरीद सकते हैं। आपको आज कोई भौतिक सुख साधन भी मिलेगा। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने निवेश का आपको आज लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि,आप सकारात्मक महसूस करेगे

वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज सितारे बाते हैं कि, आपको आपको किसी अपने की बात व्यवहार की वजह से परेशानी और कष्ट हो सकता है। आज दिन का समय आपके लिए कुछ उलझन और परेशानी वाला रहेगा। लेकिन शाम तक स्थिति में सुधार दिखेगा। आप सकारात्मक महसूस करेगे। पिता और वरिष्ठजनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक काम में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आज किसी उपकरण या सुख साधन से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज वृश्चिक राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा।

धनु राशि,आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होगा

धनु राशि के लोग के लिए आज सितारे बातते है कि आपको आज माता की सेहत का ध्यान रखना होगा, उन्हे कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। दोस्तों के सहयोग से आपकी शाम अच्छे माहौल में बीतेगी और आप हल्कापन महसूस करेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। सितारे बताते हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होगा। संतान से जुड़ा कोई फैसला आज आपको थोड़ा चिंतित कर सकता है।

मकर राशि,परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि,आज सुबह से ही आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी बड़े लाभ के लिए प्रयास करेंगे और उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आज आपके सभी काम सफल होंगे और इसमें आपको परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से भरपूर स्नेह और सहयोग मिलेगा। व्यस्त दिनचर्या के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे और शाम का समय आपका रोमांटिक बीतेगा। प्रेम के साथ कहीं घूमने का भी प्लान कर सकते हैं।

कुंभ राशि,वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके लाभ के मार्ग खुलेंगे। आज का दिन आपका काफी व्यस्तता में बीतेगा। एक के बाद एक आपको कई काम निपटाने होगे। कुछ नई जिम्मेदारी भी आपको आज मिल सकती है। आपके विरोधी आज आपका चाहकर भी अहित नहीं कर पाएंगेो। सरकारी काम मे आपको आज सफलता मिलेगी। आपको अपनी चतुर बुद्धि का भी आज लाभ मिलेगा। आर्थिक योजना सफल रहेगी। किसी शौक पर आप आज धन खर्च करने वाले हैं।​

मीन राशि,बच्चों की ओर से अच्छी खबर मिलेगी

मीन राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज जीवनसाथी और बच्चों की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। सितारे कहते हैं कि आज आपकी मेहनत सफल होगी। आप जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें आपको भाग्य सफल बनाएगा। आज का दिन आपके व्यापार और व्यवसाय के लिए बड़े लाभ का दिन है। आज आपको कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देना है चाहिए, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज संतान की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिसे देखकर मन आनंदित होगा।

Next Story
null