धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: कल से आरंभ हो रहा है नवरात्रि का पर्व, जानें घटस्थापना का मुहूर्त और राहु काल

Rani Sahu
6 Oct 2021 4:48 PM GMT
Aaj Ka Panchang: कल से आरंभ हो रहा है नवरात्रि का पर्व, जानें घटस्थापना का मुहूर्त और राहु काल
x
चंद्रमा इस दिन कन्या राशि में विराजमान है

आज का पंचांग- 7 अक्टूबर 2021, गुरुवार को आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की तिथि है. इस दिन चित्रा नक्षत्र है. चंद्रमा इस दिन कन्या राशि में विराजमान है. शनि और गुरु वक्री होकर मकर राशि में विराजमान हैं. कन्या राशि में चार ग्रहों की युति बनी हुई है.

आज की पूजा
नवरात्रि 2021- गुरुवार को नवरात्रि का पर्व आरंभ हो रहा है. 7 अक्टूबर को नवरात्रि का प्रथम दिन है. इस दिन घटस्थापना के बाद मां दुर्गा की पूजा प्रारंभ होती है. प्रथम दिन मां के शैलपुत्री देवी स्वरूप की पूजा की जाती है. मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना गया है. प्रथम दिन व्रत का संकल्प लेकर मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. मां को लाल सिंदूर, अक्षत, धूप आदि चढ़ाया जाता है. इसके बाद माता के मंत्रों का जाप किया जाता है. इस दिन दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तसती का पाठ पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है. पंचांग के अनुसार घटस्थापना के लिए शुभ समय सुबह 06 बजकर 17 मिनट से सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक है.
आज का राहु काल
पंचांग के अनुसार 07 अक्टूबर 2021, गुरुवार को राहु काल दोपहर 01 बजकर 36 मिनट से दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
07 अक्टूबर 2021 पंचांग (Panchang 6 October 2021)
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: आश्विन
पक्ष: शुक्ल
दिन: गुरूवार
तिथि: प्रतिपदा - 13:49:01 तक
नक्षत्र: चित्रा - 21:13:38 तक
करण: बव - 13:49:01 तक, बालव - 24:20:36 तक
योग: ब्रह्म - 08:31:45 तक, एन्द्र - 29:11:02 तक
सूर्योदय: 06:16:56 AM
सूर्यास्त: 18:00:46 PM
चन्द्रमा: कन्या राशि - 10:18:27 तक
द्रिक ऋतु: शरद
राहुकाल: 13:36:50 से 15:04:49 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त - 11:45:24 से 12:32:19 तक
दिशा शूल: दक्षिण
अशुभ मुहूर्त का समय -
दुष्टमुहूर्त: 10:11:33 से 10:58:29 तक, 14:53:05 से 15:40:01 तक
कुलिक: 10:11:33 से 10:58:29 तक, 14:53:05 से 15:40:01 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 16:26:56 से 17:13:51 तक
यमघण्ट: 07:03:52 से 07:50:47 तक
कंटक: 114:53:05 से 15:40:01 तक
यमगण्ड: 06:16:56 से 07:44:55 तक
गुलिक काल: 09:12:54 से 10:40:53 तक


Next Story