- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Panchang : 17...
धर्म-अध्यात्म
Aaj Ka Panchang : 17 सितंबर 2021 को पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है मकर राशि में चंद्रमा का गोचर, जानें आज का राहु काल
Tulsi Rao
16 Sep 2021 4:35 PM GMT
x
पंचांग के अनुसार 17 सितंबर 2021, शुक्रवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है. इस दिन परिवर्तिनी एकादशी का व्रत है. आज पंचांग के अनुसार क्या विशेष है, आइए जानते हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Aaj Ka Panchang, 17 September 2021: पंचांग के अनुसार 17 सितंबर 2021, शुक्रवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है. इस दिन परिवर्तिनी एकादशी का व्रत है. आज पंचांग के अनुसार क्या विशेष है, आइए जानते हैं.
आज की पूजा
परिवर्तिनी एकादशी 2021- 17 सितंबर, शुक्रवार को परिवर्तिनी एकादशी है. भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है. इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है. एकादशी का व्रत मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना गया है. एकादशी का व्रत विधि पूर्वक करने से जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है.
लक्ष्मी पूजा- शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी की पूजा के लिए शुभ माना गया है. आज एकादशी की तिथि पर शुक्रवार का दिन पड़ने से लक्ष्मी जी की पूजा का महत्व बढ़ जाता है. इस दिन सुबह और शाम लक्ष्मी जी की पूजा और आरती करने से धन संबंधी समस्याओं से निजात मिलती है.
आज का राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 17 सितंबर 2021, शुक्रवार को राहु काल सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
17 सितंबर 2021 पंचांग (Panchang 17 September 2021)
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: भाद्रपद
पक्ष: शुक्ल
दिन: शुक्रवार
तिथि: एकादशी - 08:09:45 तक
नक्षत्र: श्रवण - 27:36:19 तक
करण: विष्टि - 08:09:45 तक, बव - 19:30:58 तक
योग: अतिगंड - 20:19:55 तक
सूर्योदय: 06:06:39 AM
सूर्यास्त: 18:24:25 PM
चन्द्रमा: मकर राशि
द्रिक ऋतु: शरद
राहुकाल: 10:43:19 से 12:15:32 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त - 11:50:56 से 12:40:07 तक
दिशा शूल: पश्चिम
अशुभ मुहूर्त का समय -
दुष्टमुहूर्त: 08:34:12 से 09:23:23 तक, 12:40:07 से 13:29:18 तक
कुलिक: 08:34:12 से 09:23:23 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 15:07:40 से 15:56:51 तक
यमघण्ट: 16:46:02 से 17:35:13 तक
कंटक: 13:29:18 से 14:18:29 तक
यमगण्ड: 15:19:58 से 16:52:11 तक
गुलिक काल: 07:38:53 से 09:11:06 तक
Next Story