धर्म-अध्यात्म

आज का पंचांग: 13 अगस्त 2021

Nil dhankar
13 Aug 2021 5:13 AM IST
आज का पंचांग: 13 अगस्त 2021
x
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि दिन है

राष्ट्रीय मिति श्रावण 22, शक संवत 1943 श्रावण शुक्ल, पंचमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2078। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 29, मुहर्रम 04, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 अगस्त सन् 2021 ई॰।

सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि अपराह्न 01 बजकर 43 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, हस्त नक्षत्र पा्रतः 07 बजकर 59 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ।
साध्य योग अपराह्न 01 बजकर 45 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ, बालव करण अपराह्न 01 बजकर 43 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 07 बजकर 29 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : नाग पंचमी, श्री कल्कि जयंती
सूर्योदय का समय 13 अगस्त 2021 : सुबह 5 बजकर 49 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 13 अगस्त 2021 : शाम 7 बजकर 2 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त 13 अगस्त 2021 :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 49 मिनट से 7 बजकर 13 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि के बाद 12 बजकर 49 मिनट से 2 बजकर 21 मिनट तक। रवि योग सुबह 8 बजे से 5 बजकर 50 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 6 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 13 अगस्त 2021:
राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 28 मिनट से 9 बजकर 21 मिनट तक और फिर दोपहर में 12 बजकर 52 मिनट से 1 बजकर 45 मिनट तक।
आज के उपाय : नाग मंत्र का जप और शिवजी का अभिषेक करें।
Next Story