धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: 8 सितंबर को कन्या राशि में बुध और चंद्रमा की बन रही है युति, जानें राहू काल का समय

Tulsi Rao
8 Sept 2021 12:14 AM IST
Aaj Ka Panchang: 8 सितंबर को कन्या राशि में बुध और चंद्रमा की बन रही है युति, जानें राहू काल का समय
x
Aaj Ka Panchang, 08 September 2021: 8 सितंबर 2021 को पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास (Bhadrapada 2021) की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. आइए जानते हैं, शुभ मुहूर्त और आज का राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal).

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Aaj Ka Panchang, 08 September 2021: 8 सितंबर का दिन विशेष है. पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. विशेष बात ये है कि आज बुधवार का दिन है. शास्त्रों के अनुसार जब बुधवार के दिन द्वितीया की तिथि पड़ती है तो इस तिथि की शुभता में वृद्धि होती है. आज के दिन क्या खास है, जानते हैं आज का पंचांग-

आज की पूजा
गणेश जी की पूजा- आज बुधवार है. गणेश जी की पूजा के लिए बुधवार का दिन उत्तम माना गया है. भाद्रपद मास में गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व है. गणेश चतुर्थी का पर्व सितंबर के महीने में मनाया जाता है. इस दिन से गणेश उत्सव का आरंभ होता है. बुधवार का दिन बुध ग्रह की अशुभता को दूर करने के लिए भी अच्छा माना गया है. आज के दिन भगवान गणेश जी को मोदक और दूर्वा घास चढ़ाने से मनोकामना पूर्ण होती है. बुध ग्रह वर्तमान समय में कन्या राशि में गोचर कर रहा है, आज चंद्रमा भी कन्या राशि में मौजूद है.
आज का राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 08 सितंबर 2021, रविवार को राहु काल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर 01 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
08 सितंबर 2021 पंचांग (Panchang 08 September 2021)
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: भाद्रपद
पक्ष: शुक्ल
दिन: बुधवार
तिथि: द्वितीया - 26:35:41 तक
नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी - 15:56:08 तक
करण: बालव - 15:39:22 तक, कौलव - 26:35:41 तक
योग: परिघ - 08:30:34 तक
सूर्योदय: 06:02:15 AM
सूर्यास्त: 18:35:09 PM
चन्द्रमा: कन्या राशि
द्रिक ऋतु: शरद
राहुकाल: 12:18:42 से 13:52:49 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं
दिशा शूल: उत्तर
अशुभ मुहूर्त का समय -
दुष्टमुहूर्त: 11:53:36 से 12:43:48 तक
कुलिक: 11:53:36 से 12:43:48 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 06:52:27 से 07:42:39 तक
यमघण्ट: 08:32:50 से 09:23:02 तक
कंटक: 16:54:45 से 17:44:57 तक
यमगण्ड: 07:36:22 से 09:10:29 तक
गुलिक काल: 10:44:35 से 12:18:42 तक


Next Story