धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : 30 अक्टूबर को है कार्तिक नवमी, कर्क राशि में रहेगा चंद्रमा, जानिए शुभ मुहूर्त

Rani Sahu
29 Oct 2021 4:23 PM GMT
Aaj Ka Panchang : 30 अक्टूबर को है कार्तिक नवमी, कर्क राशि में रहेगा चंद्रमा, जानिए शुभ मुहूर्त
x
30 अक्टूबर 2021, शनिवार का दिन बहुत ही खास है

Aaj Ka Panchang 30 October 2021 : 30 अक्टूबर 2021, शनिवार का दिन बहुत ही खास है. पंचांग के अनुसार इस दिन कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में रहेगा. इस दिन भी आश्लेषा नक्षत्र है. आज के दिन शनि देव की पूजा का संयोग बना हुआ है.

शनि देव की पूजा (Shani Dev)
शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है. इस दिन शनि देव की पूजा करने से साढ़ेसाती और शनि की ढैया से राहत मिलती है. वहीं जिन लोगों को शनि देव अशुभ फल प्रदान कर रहे हैं, उनके लिए भी इस दिन शनि देव को शांत करने का अच्छा अवसर है. इस दिन शनि देव से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए. शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं.
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) : 30 अक्टूबर 2021, शनिवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की नवमी की तिथि है. पंचांग के अनुसार दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर नवमी की तिथि का समापन होगा. इसके बाद दशमी की तिथि आरंभ होगी.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra): 30 अक्टूबर को पंचांग के अनुसार आश्लेषा नक्षत्र है. इस दिन शुभ योग बना हुआ है.
आज का राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 30 अक्टूबर 2021, शनिवार को राहु काल प्रात: 09 बजकर 17 मिनट से प्रात: 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
30 अक्टूबर 2021 पंचांग (Panchang 30 October 2021)
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: कार्तिक मास
पक्ष: कृष्ण
दिन: शनिवार
तिथि: नवमी - 14:45:46 तक
नक्षत्र: आश्लेषा - 12:52:01 तक
करण: कौलव - गर - 14:45:46 तक, वणिज - 26:44:05 तक
योग: शुक्ल - 24:58:21 तक
सूर्योदय: 06:31:17 AM
सूर्यास्त: 17:37:59 PM
चन्द्रमा: कर्क राशि - 12:52:01 तक
द्रिक ऋतु: हेमंत
राहुकाल: 09:17:58 से 10:41:18 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त - 11:42:25 से 12:26:51 तक
दिशा शूल: पूर्व
अशुभ मुहूर्त का समय -
दुष्टमुहूर्त: 06:31:17 से 07:15:44 तक, 07:15:44 से 08:00:11 तक
कुलिक: 07:15:44 से 08:00:11 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 13:11:18 से 13:55:45 तक
यमघण्ट: 14:40:12 से 15:24:38 तक
कंटक: 11:42:25 से 12:26:51 तक
यमगण्ड: 13:27:58 से 14:51:18 तक
गुलिक काल: 06:31:17 से 07:54:38 तक
Next Story