धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : 21 अक्टूबर से आरंभ है कार्तिक मास, जानिए राहु काल और शुभ मुहूर्त

Rani Sahu
20 Oct 2021 6:31 PM GMT
Aaj Ka Panchang : 21 अक्टूबर से आरंभ है कार्तिक मास, जानिए राहु काल और शुभ मुहूर्त
x
21 अक्टूबर 2021, गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण है. इस दिन से हिंदू कैंलेडर का अति विशेष मास यानि कार्तिक मास आरंभ हो रहा है

Aaj Ka Panchang, 21 October 2021 : 21 अक्टूबर 2021, गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण है. इस दिन से हिंदू कैंलेडर का अति विशेष मास यानि कार्तिक मास आरंभ हो रहा है. इस मास को उत्तम मास भी कहा गया है. दिवाली का पर्व कार्तिक मास में ही मनाया जाता है. कार्तिक मास को चातुर्मास का अंतिम मास भी माना गया है. इस मास में तुलसी की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. ये मास भगवान विष्णु का प्रिय मास भी है. गुरुवार का दिन भी विष्णु भगवान को समर्पित है. कार्तिक मास गुरुवार के दिन से ही आरंभ हो रहा है. पंचांग के अनुसार इस दिन धार्मिक दृष्टि से क्या विशेष है, आइए जानते हैं-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) : 21 अक्टूबर 2021, गुरुवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा की तिथि है. पंचांग के अनुसार इस दिन अश्विनी नक्षत्र है. चंद्रमा इस दिन मेष राशि में रहेगा. इस दिन पंचांग के अनुसार वज्र योग का निर्माण हो रहा है.
आज का राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर 2021, गुरुवार को राहु काल प्रात: 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है
21 अक्टूबर 2021 पंचांग (Panchang 21 October 2021)
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: कार्तिक मास
पक्ष: कृष्ण
दिन: गुरुवार
तिथि: प्रतिपदा - 22:18:40 तक
नक्षत्र: अश्विनी - 16:17:46 तक
करण: बालव - 09:20:37 तक, कौलव - 22:18:40 तक
योग: वज्र - 20:59:17 तक
सूर्योदय: 06:25:16 AM
सूर्यास्त: 17:46:00 PM
चन्द्रमा: मेष राशि
द्रिक ऋतु: शरद
राहुकाल: 13:30:44 से 14:55:49 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त - 11:42:57 से 12:28:20 तक
दिशा शूल: दक्षिण
अशुभ मुहूर्त का समय -
दुष्टमुहूर्त: 10:12:11 से 10:57:34 तक, 14:44:29 से 15:29:52 तक
कुलिक: 10:12:11 से 10:57:34 तक
कालवेला / अर्द्धयाम:16:15:14 से 17:00:37 तक
यमघण्ट: 07:10:39 से 07:56:02 तक
कंटक: 14:44:29 से 15:29:52 तक
यमगण्ड: 06:25:16 से 07:50:21 तक
गुलिक काल: 09:15:27 से 10:40:32 तक


Next Story