धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 6 दिसंबर 2025

Subhi
6 Dec 2025 6:25 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 6 दिसंबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 15, शक संवत 1947, पौष, कृष्ण द्वितीया, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 21, जमद उल आखिर 14, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 दिसम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

द्वितीया तिथि रात्रि 09 बजकर 26 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 48 मिनट तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग रात्रि 11 बजकर 45 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। तैतिल करण रात्रि 11 बजकर 08 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 6 दिसंबर 2025 : सुबह में 7 बजे से।

सूर्यास्त का समय 6 दिसंबर 2025 : शाम में 5 बजकर 24 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 6 दिसंबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 6 मिनट से। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक इसके बाद 2 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 6 दिसंबर 2025 :

सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 18 मिनट से 9 बजकर 36 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 7 बजे से मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक।

आज का उपाय : आज शनि चालीसा का पाठ करें।

Next Story