धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: 05 सितंबर जानें आज का राहु काल और पंचाग

Tulsi Rao
4 Sep 2021 6:29 PM GMT
Aaj Ka Panchang: 05 सितंबर जानें आज का राहु काल और पंचाग
x
Aaj Ka Panchang, 05 September 2021: 05 सितंबर 2021 को पंचांग के अनुसार भाद्रपद (Bhadrapada 2021) मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आइए जानते हैं, शुभ मुहूर्त और आज का राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal).

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Aaj Ka Panchang, 05 September 2021: पंचांग के अनुसार 05 सितंबर का दिन विशेष महत्व रखता है. इस दिन भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. इस दिन का शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व होता है. आज की तिथि और आज का राहु कब से कब तक हैं, आइए जानते हैं, आज का पंचांग-

आज की पूजा
मासिक शिवरात्रि- 05 सितंबर 2021, रविवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है. आज मासिक शिवरात्रि है. इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है. मासिक शिवरात्रि का व्रत सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना गया है. इस दिन व्रत रखने और विधि पूर्वक भगवान शिव की पूजा करने से, शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन भगवान शिव के साथ संपूर्ण शिव परिवार की आराधना करना भी शुभ माना गया है.
सूर्य पूजा- आज रविवार का दिन है. रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा से करने से मान सम्मान में वृद्धि होती है. इस दिन सूर्य नमस्कार और सूर्य देव को जल देने का विशेष महत्व है.
आज का राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 05 सितंबर 2021, रविवार को राहु काल शाम 05 बजकर 03 मिनट से शाम 06 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
05 सितंबर 2021 पंचांग (Panchang 05 September 2021)
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: भाद्रपद
पक्ष: कृष्ण
दिन: रविवार
तिथि: त्रयोदशी - 08:23:26 तक
नक्षत्र: आश्लेषा - 18:07:15 तक
करण: वणिज - 08:23:26 तक, विष्टि - 20:06:39 तक
योग: परिघ - 08:30:34 तक
सूर्योदय: 06:00:47 AM
सूर्यास्त: 18:38:39 PM
चन्द्रमा: कर्क राशि - 18:07:15 तक
द्रिक ऋतु: शरद
राहुकाल: 17:03:55 से 18:38:39 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त - 11:54:27 से 12:44:58 तक
दिशा शूल: पश्चिम
अशुभ मुहूर्त का समय -
दुष्टमुहूर्त: 16:57:36 से 17:48:07 तक
कुलिक: 16:57:36 से 17:48:07 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 11:54:27 से 12:44:58 तक
यमघण्ट: 15:17:16 से 16:07:54 तक
कंटक: 10:13:24 से 11:03:55 तक
यमगण्ड: 12:19:43 से 13:54:27 तक
गुलिक काल: 15:29:11 से 17:03:55 तक


Next Story