धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Nakshatra: 15 सितंबर को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जानें आज का योग और नक्षत्र

Tulsi Rao
14 Sept 2021 11:55 PM IST
Aaj Ka Nakshatra: 15 सितंबर को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जानें आज का योग और नक्षत्र
x
आज मां दुर्गा और गणेश जी की पूजा का विशेष संयोग बना हुआ है. आज के दिन पंचांग के अनुसार क्या खास है, आइए जानते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Aaj Ka Nakshatra, Aaj Ki Tithi 15 Septembe 2021, Aaj Ka Panchang: 15 सितंबर 2021, बुधवार को पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. आज की तिथि और दिन महत्वपूर्ण है. आज मां दुर्गा और गणेश जी की पूजा का विशेष संयोग बना हुआ है. आज के दिन पंचांग के अनुसार क्या खास है, आइए जानते हैं-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
नवमी की तिथि- बुधवार को नवमी की तिथि है. पंचांग के अनुसार प्रात: 11 बजकर 19 मिनट पर नवमी की तिथि का समापन हो रहा है, इसके बाद दशमी की तिथि आरंभ होगी. नवमी की तिथि को पूजा पाठ के लिए शुभ मना गया है. नवमी की तिथि मां दुर्गा को समर्पित है. इस दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है. इस दिन विधि पूर्वक मां दुर्गा की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है.
आज का योग (Aaj Ka Yog)
पंचांग के अनुसार 15 सितंबर 2021, बुधवार को सौभाग्य योग बना हुआ है. ज्योतिष शास्त्र में सौभाग्य योग को अत्यंत शुभ योग माना गया है. इस योग में शुभ कार्य करने से विशेष पुण्य और सफलता प्राप्त होती है. पूजा, धार्मिक कार्य और मांगलिक कार्य को करने के लिए इस योग को अच्छा माना गया है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
15 सितंबर 2021, बुधवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है. पूर्वाषाढ़ा का अर्थ विजय से है. पूर्वाषाढ़ा का अधिपति ग्रह शुक्र को माना गया है. जो वर्तमान समय में तुला राशि में गोचर कर रहा है. शुक्र को भोग विलास और मनोरंजन का कारक माना गया है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को विशेष महत्व प्रदान किया गया है. इस नक्षत्र में जन्म लेने वालों में शुक्र का प्रभाव भी देखने को मिलता है. ऐसे लोग कला आदि के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं.


Next Story