धर्म-अध्यात्म

मौनी अमावस्या पर खास संयोग, इन राशियां को होगा लाभ

Subhi
10 Jan 2026 7:39 AM IST
मौनी अमावस्या पर खास संयोग, इन राशियां को होगा लाभ
x

इस अवधि में कुछ राशियों के लिए भाग्य के नए दरवाज़े खुल सकते हैं. खासतौर पर तीन राशियों के जातकों को हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये भाग्यशाली राशियां.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से बेहद अनुकूल रहने वाला है. धन से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं . आमदनी के नए अवसर सामने आ सकते हैं. व्यापार करने वालों को अच्छे मुनाफे के संकेत मिल रहे हैं. जो लोग निवेश की योजना बना रहे हैं, उन्हें भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. आपसी तालमेल मजबूत होगा. 18 से 21 जनवरी के बीच आपको कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है. साथ ही पहले से रुके हुए काम भी इस दौरान पूरे हो सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य-चंद्र की यह युति करियर के लिहाज से काफी लाभदायक साबित हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि का सुखद समाचार मिल सकता है. जो लोग जॉब बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें बेहतर पैकेज का ऑफर मिल सकता है. पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग भी बन रहे हैं. 18 से 21 जनवरी के बीच आपकी मेहनत रंग लाने लगेगी. अगर आप विदेशी कंपनियों या अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़े हैं, तो यह समय आपके लिए खास तौर पर फायदेमंद रहेगा.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए यह युति किसी वरदान से कम नहीं होगी. कारोबार में तेज़ी आएगी और आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है. बड़े धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं. इस दौरान जमीन, मकान या वाहन जैसी संपत्ति खरीदने के शुभ योग भी बन सकते हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. लोग आपके विचारों और नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी. निर्णय लेने की क्षमता पहले से बेहतर हो जाएगी.

Next Story