- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- 9-15 अक्टूबर 2023:...
धर्म-अध्यात्म
9-15 अक्टूबर 2023: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा
jantaserishta.com
8 Oct 2023 9:37 AM IST

x
लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति, इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को पुरानी चल रही समस्याओं में राहत की प्राप्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र के लिहाज से हफ्ता उत्तम बना हुआ है। माता-पिता का सुख आपको प्राप्त होगा। सेहत सम्बन्धी दिक्क़तें इस हफ्ते कम हो सकती हैं। जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाये रखें। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता लाभ देने वाला रहेगा, उनका कोई प्रोजेक्ट इस हफ्ते पूर्ण हो सकता है। पुराने मित्रों से मिलना इस हफ्ते आपकी ख़ुशी बढ़ा सकता है। अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को को शुरुआत में कुछ धन का व्यय तथा भागदौड़ परेशान कर सकती है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में हालात सामान्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें। हफ्ते के अंतिम दिनों में सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। अपने खानपान का उचित ध्यान रखें। व्यापार से लाभ मिल सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा तथा उन्नति के अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे। छात्रों को इस हफ्ते अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को नौकरी तथा व्यापार में तरक्की मिलने की सम्भावना रहेगी। इस हफ्ते सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बहुत अच्छा बना रहेगा। सरकार से जुड़े कार्यों मे इस हफ्ते आपको लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। छात्र वर्ग द्वारा की जा रही मेहनत का फल उनको इस हफ्ते मिल सकता है। धन के लिहाज से हफ्ता आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। इस हफ्ते आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते पुराने लोगों से मिलना हो सकता है।
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताहा कर्क राशि के जातकों को अपने सभी कार्यों में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। चल रही दिक्क़तें इस हफ्ते समाप्त हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में हालात सामान्य बने रहेंगे। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। व्यापारिक वर्ग के लोगोंं को अचानक धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। हफ्ते का अंतिम भाग सेहत का ध्यान रखें तथा आलस्य से बचें। धन के लिहाज से यह पूरा हफ्ता आपके लिए लाभकारी बना रहेगा। इस हफ्ते आप अपने रहन सहन पर अधिक ध्यान दे सकते हैं, तथा उस पर धन खर्च भी करेंगे।
सिंह लग्नराशि : इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों को शुरूआती दिनों में कुछ दिक्क़तें प्राप्त हो सकती हैं। इस हफ्ते कार्य की अधिकता के चलते आप व्यस्त बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपसे प्रसन्न बने रहेंगे तथा उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। हफ्ते के मध्य भाग में धन लाभ के हालात उत्पन्न होंगे। सेहत तथा वैवाहिक जीवन में हफ्ते का मध्य भाग आपको परेशानी दे सकता है। इस हफ्ते व्यर्थ के विवादों से दूर रहें तथा साथ ही साथ किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। छात्रों के लिए समय मिलजुला फल देने वाला रहेगा।
कन्या लग्नराशि :इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को शुरूआती दिनों में कुछ आलस्य बना रह सकता है। इस हफ्ते आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते कामकाज का बोझ अधिक रहेगा तथा भागदौड़ भी अधिक हो सकती है। छात्रों के लिए यह हफ्ता ठीक ठाक बना रहेगा। संतान से सुख तथा लाभ की प्राप्ति हो सकती है। हफ्ते के मध्य भाग में आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है तथा यात्रा हो सकती है। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।
तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। व्यापारिक वर्ग के लोगों को इस हफ्ते अधिक परिश्रम तथा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अगर आप किसी के साथ पार्टनरशिप में कार्य करते हैंं, तो थोड़ा सतर्क रहें। इस हफ्ते धन का उधार देने से बचें। जीवनसाथी के साथ मन मुटाव हो सकता है। आपकी कठोर वाणी के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैंं, अतः सोचसमझ कर वार्तालाप करें।
वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातको कों शुरूआती दिनों में कुछ शारीरिक तकलीफ परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से हफ्ता आपको अच्छे फल प्रदान करेगा। इस हफ्ते नए व्यापारिक अनुबंध स्थापित हो सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों को इस हफ्ते कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने की उम्मीद है। इस हफ्ते पत्नी तथा प्रेमिका के ऊपर धन खर्च हो सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग तथा लाभ मिल सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों से दूर रहें। यात्रा के योग बन सकते हैं।
धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को को व्यापार से सम्बंधित अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग बने रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। नौकरीपेशा वर्ग को तरक्की मिल सकती है तथा व्यापारी वर्ग के लोग कुछ नए कार्य में दिमाग लगा सकते हैं। नए लोगों से हुयी मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। सेहत का ध्यान रखेंं। आखों तथा नसों से सम्बंधित कोई परेशानी आपको हो सकती है। रुका धन प्राप्त हो सकता है।
मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को सेहत से जुडी तकलीफ परेशान कर सकती है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर कुछ मानसिक तनाव बना रह सकता है। व्यर्थ की यात्रा तथा व्यर्थ का व्यय आपको परेशान करेगा। इस हफ्ते आपका नए लोगों से मिलना जुलना हो सकता है, जो आपको व्यावसायिक लाभ दिलाने में मददगार साबित होंगे। इस हफ्ते आपको भाई बहनों से अधिक स्नेह प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आपको व्यापारिक साझेदारों के साथ कुछ दिक्क़तें मिल सकती हैं। संतान के साथ सम्बन्ध मधुर रखें।
कुंभ लग्नराशि : यह सप्ताह कुम्भ राशि के जातकों को शिक्षा से सम्बंधित क्षेत्रों में सफलता की प्राप्ति होगी। इस हफ्ते आलस्य में वृद्धि हो सकती है। भाई बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ प्राप्त होंगे। इस हफ्ते कार्यो में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। धन को लेकर हालात पहले से और अधिक मजबूत होते नज़र आ सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
मीन लग्नराशि : यह सप्ताह मीन राशि के जातकों को नौकरी से सम्बंधित मामलों में इस हफ्ते आपको कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते वाहन चलाते समय सतर्कता अनिवार्य है। इस हफ्ते आपके स्वभाव में उग्रता बढ़ सकती है। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलने के आसार बनेंगे। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय परिश्रम वाला बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह हफ्ता आपको नकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है इस हफ्ते उपहार और सम्मान की प्राप्ति के योग बन सकते हैं।
(ज्योतिषी विशाल वार्ष्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)
Tagsकलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफलसाप्ताहिक राशिफलराशिफलकलाशांतिKalashanthi Astrology Weekly HoroscopeWeekly HoroscopeHoroscopeKalashanti
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





