धर्म-अध्यात्म

8 अप्रैल 2022: जानिए इन राशियों के लिए कैसा आज का दिन रहेगा

Tara Tandi
8 April 2022 5:09 AM GMT
8 अप्रैल 2022: जानिए इन राशियों के लिए कैसा आज का दिन रहेगा
x

8 अप्रैल 2022: जानिए इन राशियों के लिए कैसा आज का दिन रहेगा 

ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज दिनांक 8 अप्रैल 2022 और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
आज आपका पेट खराब रह सकता है। पड़ोसी के साथ कुछ विवाद की स्थिति संभव है। आर्थिक स्थिति आज आपकी कुछ कठिन रह सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर जीवन के हर समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। संतान के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
वृषभ राशि (Taurus)
धन की कमी महसूस हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकता है। आज आप रुपए-पैसे का लेनदेन करते समय सावधानी रखें। परिवार में कुछ शोर शराबा की स्थिति बन सकती है। आज जीवनसाथी से आपसी तालमेल से परिस्थितियां आपके अनुकूल भी हो जाएंगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
सेहत को लेकर मन में अनिश्चिन्तता रह सकता है। आज व्यवसाय में विस्तार संबंधी जो रूपरेखा बन सकती है। जो कि भविष्य में आर्थिक उन्नति का कारण बन सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के साथ के आनन्द का समय व्यतीत कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी
कर्क राशि (Cancer)
अधिक तनाव और चिन्ता के कारण आज आप काम में कम ध्यान दे पायेंगे किन्तु ट्रांसपोर्ट के कारोबारियों को लाभ हो सकता है। आज आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य के बारे में चिन्तित रह सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर में काम कर रहे लोगों का दिन कठिन रहने वाला है काम की भरमार होगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
सिंह राशि (Leo)
आज व्यापारियों को बड़ा काम मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने परिवार में बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपके प्रेम संबंध बनने वाले हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अपने माता-पिता के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि (Virgo)
आज किसी नये व्यवसाय के लिये कार्यक्रम तैयार कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए परिवर्तन हो सकते हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको विशेष सफलता मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आज किसी सार्वजनिक काम में सहभागिता कर सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपके मधुर व्यवहार के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। आज नौकरी में आपको नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। आज के दिन पारिवारिक जीवन में बच्चों और जीवनसाथी के साथ समय बिताने के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नारंगी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपका आर्थिक पक्ष की बेहद शुभ रहने वाला है। व्यापार और पैसों के लेन-देन के मामले आज आपको में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। करियर में कुछ नये प्रस्ताव आ सकते हैं। विदेश जाकर पढ़ने की इच्छा आज आपकी पूर्ण हो सकती हैं। आज आपका अध्यात्म जीवन में कुछ प्रगति संभव है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
धनु राशि (Sagittarius)
आज आपकी सेहत कुछ खराब रह सकती है,आपको जरूरी लगे तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आर्थिक पक्ष में मजबूती रहने वाली है। आज आपके प्रेम जीवन भी खुशियां में रहेगा आज आपका जीवन साथी आपसे अच्छा व्यवहार करेगा। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी आज आपका संतान पक्ष मध्यम रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- बादामी
मकर राशि (Capricorn)
आज आपको पूरे दिन कुछ विशेष घटनाओं का सामना करना पड़ सकता हैं। कुछ इसमें आपके लिए लाभदायक होगी, कुछ हानिकारक किसी व्यापारिक कारण से आप यात्रा करनी पड़ सकती है। आज किसी अतिथि के आगमन हो सकता है। आज आपके व्यापार में आशानकूल परिणाम प्राप्त होंगे। संतान की गतिविधि से आपको प्रसन्नता होगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आप के अधिकांश कार्य थोड़े से ही परिश्रम से सफल हो जाएंगे। आज महिला कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो उस को नई दिशा मिल सकती है। ससुराल पक्ष से भी आपको मान सम्मान मिलता दिखाई दे रहा है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आर्थिक विषयों को लेकर के आपका दिन सामान्य रहने वाला है। परंतु आज आप अपना दिन आध्यात्मिक कार्य में बिताएंगे, पुस्तकों का अध्ययन करेंगे। नौकरी पेशा लोग आज के दिन अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। कोई भी कार्य बिना सहयोग के ही आजा पूर्ण कर लेने वाले हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा
Next Story