धर्म-अध्यात्म

7 जुलाई 2022: अंक शास्त्र के माध्यम से जानिए आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर

Tara Tandi
7 July 2022 4:50 AM GMT
7 जुलाई 2022: अंक शास्त्र के माध्यम से जानिए आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर
x
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1

बॉस की नजर आपके कार्य पर रहेगी। मन विचलित रहेगा चोट लग सकती है। किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। परिवार के सदस्य आगे बढ़ कर आपका साथ देंगे। संतान का सुख प्राप्त होगा। व्यापार में नुकसान होने की सम्भावना है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीला
अंक 2
स्वभाव में आज जोश रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों की साथ पिकनिक या आउटिंग का प्रोग्राम बन सकता है। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। सहयोगी की मदद से नौकरी के अवसर मिलेंगे। नौकरी के लिए कॉल भी आ सकती है। किसी लाभप्रद व्यवसाय में लगाया गया धन बैंक बैंलेंस को मजबूत करेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
अंक 3
व्यापार में नई योजनाएं बनाएंगे। सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक दे रही है। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। आज आप में गजब का आत्मविश्वास रहेगा। प्रतियोगिता या उच्च शिक्षा में दाखिला लेने का सही दिन है, इसमें आगे चल कर सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रम या उत्सव में शामिल होंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला
अंक 4
लाभदायक दिन है। नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। व्यस्त रहेंगे। आज घर से काम करेंगे। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। प्रेमी से रिश्ता तय हो सकता है। दांपत्य जीवन में अचानक विवाद हो सकता है। इन्वेस्टमेंट म्यूचुअल फंड में निवेश से फायदा मिलेगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 5
सफलता भरा दिन है। यात्रा से लाभ होगा। दिन सकारत्मक रहेगा। अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्लानिंग करें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। उत्साह से काम करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावना को समझकर फैसले लेंगे। खान-पान में नियम का पालन करें। पेट खराब हो सकता है। आपको जमीन जायदाद से फायदा मिलेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नारंगी
अंक 6
किसी नए व्यक्ति से सम्पर्क बनेगा, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। परिवार के साथ घूमने या यात्रा का प्लान बन सकता है। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। कम्प्यूटर, इंटरनेट आदि इस्तेमाल करें। बॉस को प्रभावित करेंगे। बेहतर योजना में निवेश करें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
अंक 7
नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे, लेकिन काम में की गई जरा सी लापरवाही आपकी तरक्की को उलझा सकती है। भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। किसी से झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
अंक 8
नए मित्र बनेंगे। प्रेम संबंध भी कायम हो सकते हैं। मूड रोमांटिक रहेगा। अपनी मीठी वाणी से आप लोगों का दिल जीत लेंगे। बोनस मिल सकता है। वेतन में वृद्धि हो सकती है। जीवन की जो आशाएं हैं, वह पूरी होने की संम्भावना है। बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। दिन अनुकूल है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 9
मन शांत और खुश रहेगा। बच्चों का सहयोग मिलेगा। छोटी यात्राएं होंगी। प्रेमियों को कुछ अजीब परिस्थियों का सामना करना पड़ सकता है। संगीत में रुझान बढे़गा। खुद के लिए शॉपिंग करेंगे। किसी महिला के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग-समुद्री हरा
Next Story