भारत

पड़ोसी ने फावड़ा मारकर की हत्या, आरोपी फरार

jantaserishta.com
12 May 2023 8:19 AM IST
पड़ोसी ने फावड़ा मारकर की हत्या, आरोपी फरार
x
पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना इलाके में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान गांव इलाहाबास निवासी राजवीर पाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी।
देहात पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को एक मकान के अंदर से 55 वर्षीय राजवीर पाल का शव मिला, जिसकी गर्दन किसी धारदार हथियार से कटी हुई थी। एएसपी ने कहा कि मृतक की पत्नी सुदेश देवी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर एक प्राथमिक दर्ज की गई है, जिसमें गांव का ही 19 वर्षीय अंकित उर्फ चंकित नाम के एक युवक को नामजद आरोपी बनाया गया है।
एएसपी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में शवगृह में रखवा दिया गया है। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच जारी है और आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story