- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- सावन विनायक चतुर्थी पर...
धर्म-अध्यात्म
सावन विनायक चतुर्थी पर बन रहे है 5 अद्भुत संयोग, अपनाएं ये उपाय
Manish Sahu
19 Aug 2023 8:37 AM
![सावन विनायक चतुर्थी पर बन रहे है 5 अद्भुत संयोग, अपनाएं ये उपाय सावन विनायक चतुर्थी पर बन रहे है 5 अद्भुत संयोग, अपनाएं ये उपाय](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/19/3325588-ganesh.webp)
x
धर्म अध्यात्म: शुद्ध सावन की शुरुआत हो चुकी है। आगामी कुछ दिनों में कई व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। जिसमें से एक विनायक चतुर्थी है। यह व्रत प्रभु श्री गणेश को समर्पित होता है। विधि-विधान के साथ पूजा करने पर मनोकामनाओं की पूर्ति होती हा। इस बार 20 अगस्त को सावन विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। 19 अगस्त रात 10:19 बजे श्रावण मास शुक्ल पक्ष तिथि की शुरुआत होगी। इसका समापन 21 अगस्त रात 12:21 बजे होगा। इस दिन 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। साध्य, शुभ, सवार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि एवं रवि योग का निर्माण हो रहा है। जिससे व्रत का महत्व बढ़ रहा है। धन-समृद्धि में वृद्धि के प्रबल योग बनेंगे। छात्रों को फायदा होगा।
अपनाएं ये उपाय:-
विनायक चतुर्थी के दिन कुछ उपायों को करना शुभ माना जात है। ऐसा करने से लंबोदर प्रसन्न देते हैं। जीवन की मुश्किलों से मुक्ति प्राप्त होती है।
प्रभु श्री गणेश के सामने चौमुखी दीपक जलाएं। ऐसा करने से जीवन की दिक्कतें दूर होती है।
गणपती बप्पा को घी एवं गुड़ का भोग लगाएं। पूजा के बाद से गाय को खिला दें। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है तथा आर्थिक तंगी दूर होती है।
घर में सुख-शांति के लिए विनायक चतुर्थी के दिन सूर्यअष्टक का 3 बार पाठ करें।
बप्पा को प्रसन्न करने के लिए पूजा के चलते 5 लाल गुला, 5 मोदक और दूर्वा घास की माला अर्पित करें।
![Manish Sahu Manish Sahu](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/09/25/3461133-img20230405112932323.webp)
Manish Sahu
Next Story