धर्म-अध्यात्म

नमक के 5 टोटके लाएंगे घर में सुख समृद्धि

SANTOSI TANDI
9 Aug 2023 8:47 AM GMT
नमक के 5 टोटके लाएंगे घर में सुख समृद्धि
x
लाएंगे घर में सुख समृद्धि
नमक का जीवन में बहुत उपयोग है। दाल या सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए तो नुकसान और कम हो तो भी नुकसान। नमक हमारी आयु बढ़ाता भी है और नमक ही आयु घटाता भी है। वैसे तो नमक के ढेरों उपाय हैं, लेकिन हम नमक के ऐसे चमत्कारिक उपाय बताएंगे जिन्हें जानकर शायद आप हैरान रह जाये।
1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नमक को चंद्र और शुक्र का प्रतिनिधि माना जाता है। नमक को यदि आप किसी स्टील या लोहे के बर्तन में रखते हैं तो यह चंद्र और शनि का मिलन होगा जो कि बहुत ही घातक सिद्ध होता है। यह रोग और शोक का कारण बन जाता है। नमक को किसी प्लास्टिक के पात्र में भी नहीं रखना चाहिए। नमक को सिर्फ कांच के पात्र में रखने से ही यह बुरा असर नहीं देता है।
2. नमक का गिरना अच्छा नहीं माना जाता। भारत में इसका गिरना अशुभ माना गया है। नमक को गिराने से चंद्रमा और शुक्र दोनों कमजोर हो जाते हैं।
3 . नमक को सीधे सीधे किसी व्यक्ति के हाथ में मत दीजिए। नमक का पैकेट भी देने से बचना चाहिए। ऐसा मानते हैं कि इससे व्यक्ति के संबंध खराब होते हैं।
4. सप्ताह में एक बार गुरुवार को छोड़कर पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा साबुत खड़ा नमक (समुद्री नमक) मिला लेना चाहिए। इस उपाय से भी घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। वातावरण की पवित्रता बढ़ती है। इससे लक्ष्मी प्राप्ती का मार्ग खुलेगा और घर में बरकत भी बनी रहेगी।
5. यदि पति और पत्नी में किसी भी बात को लेकर अनबन है या गृहकलेश है या किसी भी प्रकार की मानसिक अशांति है तो सेंधा या खड़े नमक का एक टुकड़ा शयनकक्ष के एक कोने में रखें, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। इस टुकड़े को महीने भर के बाद बदल दें और दूसरा नया टूकड़ा रख दें।
Next Story