धर्म-अध्यात्म

तुलसी पौधे की ग्रोथ के लिए 3 बेस्ट खाद, नर्सरी वाले भी आपको नहीं बताएंगे

SANTOSI TANDI
6 Sep 2023 7:28 AM GMT
तुलसी पौधे की ग्रोथ के लिए 3 बेस्ट खाद, नर्सरी वाले भी आपको नहीं बताएंगे
x
नर्सरी वाले भी आपको नहीं बताएंगे
हिन्दू धर्म में तुलसी, पीपल, केला या शमी के पौधे का बेहद महत्व होता है। देश के कई हिस्सों में इन पौधे की पूजा-पाठ भी होती रहती है।
तुलसी का पौधा भी भारतीय समाज में एक पूजनीय पौधा है। हिन्दू धर्म के अनुसार तुलसी की पूजा करने से कई फायदे मिलते हैं। मान्यता के अनुसार तुलसी पौधे में भगवान का वास भी होता है।
तुलसी का पौधा सिर्फ पूजनीय ही नहीं है, बल्कि इसके पत्तों को कई रूप में सेहत के लिए भी इस्तेमाल कर किया जाता है। इसलिए कई लोग अपने-अपने गार्डन में तुलसी का पौधा लगाते हैं।
लेकिन तुलसी के पौधे में सही और उचित खाद का इस्तेमाल नहीं करने की वजह से पौधा खराब भी हो जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको 3 ऐसी खाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से तुलसी का पौधा सालों-साल हरा-भरा रहेगा और ग्रोथ भी अच्छी होगी।
तुलसी के पौधे के लिए बेस्ट खाद क्या है? (Fertilizer For Tulsi Plant)
अगर आप चाहते हैं कि बरसात, गर्मी, पतझड़ या फिर सर्दी के मौसम में भी तुलसी का पौधा एकदम हरा-भरा रहे और ग्रोथ भी अच्छी हो, तो फिर आपको जैविक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए।
तुलसी के पौधे के लिए आप सरसों की खली, Zyme खाद, गाय-भैंस का गोबर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा घर में बचे हुए भोजन से लेकर फल और सब्जियों के छिलके को भी खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि Zyme तुलसी पौधे के लिए बेस्ट खाद माना जाता है। Zyme खाद में नाइट्रोजन, फास्फोरस, और पोटेशियम होते हैं, जिकसी वजह से तुलसी का पौधा हर समय हरा-भरा रहता है।
सबसे पहले तुलसी के पौधे की मिट्टी को हल्का लूज कर लें।
इसके बाद मिट्टी में 1-2 चम्मच Zyme खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और मिट्टी को बराबर कर लें।
अब गमले में 1-2 मग पानी डाल दें।
नोट: इस बेहतरीन प्रक्रिया को महीने में 1-2 बार से अधिक न करें।
सरसों की खली का इस्तेमाल करें
गार्डन में मौजूद छोटे-छोटे पौधों की ग्रोथ के लिए सरसों की खली एक बेस्ट जैविक खाद साबित हो सकती है। इसके इस्तेमाल से तुलसी का पौधा खराब भी नहीं और सालों-साल हरा भरा भी रहेगा। सरसों की खली को आप किसी भी बीज भंडार या खाद की दुकान से खरीद सकते हैं।
सरसों की खली का उपयोग करने का तरीका
सबसे पहले 1 कप सरसों की खली को 1/2 लीटर पानी में डालकर 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें।
5 घंटे बाद पानी से सरसों की खली को निकालकर दरदरा कर लें। (Herbs Plants के लिए बेस्ट 3 खाद)
अब 1-2 कप मिट्टी में सरसों की खली को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
इधर गमले की मिट्टी को लूज करने के बाद खाद युक्त मिट्टी को डालकर मिट्टी को बराबर कर लें।
खाद डालने के बाद 1-2 कप पानी जरूर डालें।
नोट: इस प्रक्रिया को महीने में 1 बार से अधिक न करें।
बचे हुए भोजन को खाद के रूप में इस्तेमाल करें
यह अक्सर देखा जाता है कि कई लोग बचे हुए भोजन को बेकार समझकर फेंक देते हैं। अगर आप भी फल-सब्जी आदि के छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं, तो आपको बता दें कि तुलसी के पौधे के लिए बेस्ट जैविक खाद बना सकते हैं।
बचे हुए भोजन से खाद बनाने का तरीका
सबसे पहले एक गमले में बचे हुए भोजन, फल-सब्जी के छिलके और चाय पत्ती को डाल दें।
अब गमले में 1/2 चम्मच, 1/2 चम्मच नींबू का रस और 1/2 कप पानी डालकर मिक्स कर दें।
इसके बाद गमले को किसी चीज से ढ़ककर 4-5 दिनों के लिए छोड़ दें।
जब 4-5 दिनों बाद मिश्रण अच्छे से गल जाए तो खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
खाद का कैसे इस्तेमाल करें
सबसे पहले गमले की मिट्टी को लूज लीजिए।
मिट्टी को लूज करने के बाद तैयार खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
खाद मिक्स करने के बाद 1-2 मग पानी डालकर न भूलें।
नोट: इस प्रक्रिया को महीने में 1-2 बार सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story