धर्म-अध्यात्म

29 December 2021: इन पांच राशि के लोग रहे सावधान, नहीं तो हो सकता है नुकसान, जानिए वो कौन सी हैं राशिया

Tara Tandi
29 Dec 2021 5:32 AM GMT
29 December 2021: इन पांच राशि के लोग रहे सावधान, नहीं तो हो सकता है नुकसान, जानिए वो कौन सी हैं राशिया
x
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ योजनाओं को लागू करेंगे, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे व अपने पिताजी द्वारा दिए गए कार्य को आगे लिए टाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नही तो आपके पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की कोशिश करें। किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई सूचना सुनने को मिलेगी। यदि आज आप अपनी किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसमें बहुत ही सावधानी बरते, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा कर सकता हैं। मेष राशिफल 2022
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपको शासन में सता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके अपने व्यापार के शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे, लेकिन यदि आज अपने मन की किसी बात को साझा किया, तो वह आपकी उस बात का फायदा उठा सकते हैं, इसलिए आज आपको ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसके कारण उनके प्रेम जीवन में प्रेम और प्रगाढ़ होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। वृषभ राशिफल 2022
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज आप किसी नई संपत्ति को खरीदेंगे, तो वह आपके लिए आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगी। घर परिवार के ही रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आज आप व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने व्यवसाय की ओर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आप अपने व्यवसाय की कुछ डील को आगे के लिए टाल सकते हैं, जिसके कारण आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिसके कारण उनकी शिक्षा संबंधी जो भी समस्या होगी, वह आज समाप्त होगी। मिथुन राशिफल 2022
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके यश कीर्ति मे वृद्धि का दिन रहेगा। यदि साझेदारी में अपने किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है, जो लोग शेयर बाजार अथवा लॉटरी में धन का निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके व्यापार के विरोधी भी सक्रिय नजर आएंगे, लेकिन आप उन्हें अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके मात देने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां पर अपने किसी परिजन को भी अपने बारे में नहीं बताना है। यदि ऐसा किया तो, वह आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। कर्क राशिफल 2022
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने किसी मित्र की तबीयत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे व उसके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आज आपको अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके यदि नए व्यवसाय को करेंगे,तो उसमें आप सफलता अवश्य करेंगे। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं, लेकिन आज आपको उसमें ध्यान देना होगा कि अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें। संतान को आज मन मुताबिक कोर्स में दाखिला मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सिंह राशिफल 2022
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार में परिजनों का आना जाना होगा, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे, लेकिन आपको इसमें अपनी माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए सावधान रहें। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है व उनको पदोन्नति व वेतन वृद्धि जैसी सूचना मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विदेशो से व्यापार कर रहे जातको को आज रहे जातको को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कन्या राशिफल 2022
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
दिन आपके रिश्तों में बदलाव लेकर आयेगा। आज व्यवसाय कर रहे लोगों को जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को नहीं लेना है व धैर्य रखकर ही निर्णय लेना है। यदि आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। अजीविका के क्षेत्र में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप फूले नही समाएंगे। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो आज उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है, लेकिन आज आपको अपने भाई से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। तुला राशिफल 2022
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने व्यवसाय में नए नए कार्यों की खोज करेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था,तो जिसके वापस आने की संभावना नहीं थी, तो वह आज आपको वापस मिल सकती है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को घुमाने लेकर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आपको अत्यधिक धन खर्च करने से बचना होगा, नहीं तो आपके धन कोष में भविष्य में कमी हो सकती है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी के कारण कुछ असुविधा हो सकती है। वृश्चिक राशिफल 2022
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए आज कोई खुशखबरी आ सकती है, जिसके कारण आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा होने से फूले नहीं समाएंगे, जिसके कारण आपके परिवार के किसी सदस्य को कोई परेशानी हो सकती है। यदि आज किसी से कोई भी वाद विवाद हो, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा, नहीं तो आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। सायंकाल का समय अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, इसमें आपको ध्यान देना होगा, नहीं तो आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। धनु राशिफल 2022
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आप संतान के कारण परेशान रहेंगे। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों का साथ भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा है, तो उसमें डॉक्टरी सलाह अवश्य ले, नहीं तो भविष्य में वह आपके लिए कष्टदायक हो सकता है। आज आप अपनी बहन के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए किसी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। मकर राशिफल 2022
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिसके कारण आप संतुष्ट महसूस करेंगे। राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उनकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी, जिसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। यदि आज आप किसी के मामले में पड़े, तो वह आपके लिए परेशानी खडी कर सकता है, इसलिए आज आपको किसी के मामले में पड़ने से बचना ही बेहतर रहेगा, लेकिन नौकरी कर रहे जातकों को यदि आज कोई कार्य सौंपा जाए, तो उसे उन्हें पूरा ध्यान लगाकर करना होगा, नहीं तो उन्हे अपने अधिकारियों के सामने को डांट खानी पड़ सकती है, जिसके कारण आपको परेशानी होगी। कुंभ राशिफल 2022
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति भी प्राप्त होती दिख रही है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा, लेकिन यदि आज आपको अपने व्यापार में कोई जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं, नहीं तो बाद में आपको अपने उस फैसले के लिए पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने घर कोई पूजा पाठ अथवा हवन कीर्तन आदि करवा सकते हैं, जिसमें आप व आपके परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी से भी किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। मीन राशिफल 2022
Next Story