धर्म-अध्यात्म

28 जून 2022: जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसा गुजरेगा आज का दिन

Tara Tandi
28 Jun 2022 4:40 AM GMT
28 जून 2022: जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसा गुजरेगा आज का दिन
x
आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): माता से हुई कहासुनी का असर आपकी शादीशुदा जिदंगी पर भी पड़ सकता है। मन में विस्मय रहेगा। अपने ऊपर विश्वास रखें। पुराने रिलेशनशिप में आप अपने साथी या पार्टनर पर विश्वास नहीं करेंगे। जिससे मन थोड़ा दुखी रहेगा।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आप लम्बे समय से अपना जीवनसाथी, लव पार्टनर खोज रहे थे। आज आपका साथी आपको मिल सकता है। लव लाईफ नॉर्मल रहेगी। ऑफिस के फ्रेंन्ड के साथ ज्यादा समय बीत सकता है।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):दिल को आज राहत मिलेगी। आप आज ज्यादा भावनात्मक हो रहे हैं। नए संबंध बनने का योग है। लेकिन सोशल मीडिया पर आप जब अपने फ्रेंड से चैट करेंगें तो सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):अगर आप सिंगल हैं तो आपको आज अपना पार्टनर मिल सकता है। विवाह के लिए समय अनुकूल नहीं हैं। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। जरूरत है रिश्तों में सावधानी बरतने की।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने रिलेशनशिप को सेलीब्रेट करने का आज अच्छा दिन है। आज के दिन आपका शरीर ऊर्जा से भरा हुआ है। आज नए रिश्ते बनेगें। आप अपनी विवाहित जिंदगी में ठहराव महसूस करेंगें।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आपकी काफी दिनों की मेहनत का परिणाम आज मिल सकता है। बच्चों और पिता में आपसी मतभेद हो सकता है। पिता की सेहत खराब हो सकती है। ब्लड प्रेशर या मसल पेन आपका दिन खराब कर सकता है।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): ऑफिस या कालेज में दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव आ सकता है। घर में शांति का माहौल रहेगा। अपने गुस्से पर आज नियंत्रण रखें।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आज घरेलू रिश्तों को लेकर आप स्ट्रेस में आ सकते हैं, लेकिन लव रिलेशन के लिए दिन आज का दिन आज लकी है। आज आप अपने प्रेमी से प्यार का इजहार भी करेंगे। यात्रा का भी योग बन रहा है। हो सकता है कि आपके विवाह का रिश्ता विदेश से ही आ जाए।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपके रिश्ते को लेकर जो भी पारिवारिक विरोध था वह समाप्त होगा। ध्यान रखें, किसी की भावनाएं न आहत हों। अगर आपको नए मित्र या जीवनसाथी की तलाश है तो वह साथी आपको अपने कार्यस्थल पर ही मिलेगा।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जिन जातकों को कामकाजी पत्नी चाहिए, उनकी मनोकामना पूरी होगी। लॉटरी, सट्टे, शेयर में आज आप निवेश कर सकते हैं। इससे आपको फायदा होगा। आपकी ऊर्जा, आपकी ताकत है और यही क्वालिटी आपके साथी को आपकी तरफ खींच लाएगी।
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने प्रियतम के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवार में आपकी मनमानी के कारण मतभेद हो सकता है। कोई धोखा दे सकता है। पति-पत्नी के बीच आर्थिक कारणों से मतभेद हो सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहेगा। प्रेम की अनुभूति आपके प्रेम संबंधों में नवीनता लाएगी। सोशल मीडिया पर आज आप एक्टिव रहेगें। लव पार्टनर आज आपकी बात मानेगा। प्रेम के रिश्ते मजबूत होंगें। आज का दिन प्रेमी-प्रेमिका के लिए रोमांटिक रहेगा।
Next Story