धर्म-अध्यात्म

24 जुलाई 2022: पंचांग से जानिए आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की चाल

Tara Tandi
24 July 2022 4:42 AM GMT
24 जुलाई 2022: पंचांग से जानिए आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की चाल
x
आज 24 जुलाई दिन रविवार है. आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज 24 जुलाई दिन रविवार है. आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. आज कामिका एकादशी व्रत है. आज के दिन द्विपुष्कर योग में कामिका एकादशी व्रत पड़ा है. आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने का विधान है. कामिका एकादशी व्रत रखने से ब्रह्म हत्या का पाप मिट जाता है और पवित्र तीर्थों में स्नान करने के बराबर पुण्य लाभ प्राप्त होता है. इस​ दिन पूजा के समय कामिका एकादशी व्रत कथा पढ़ना या सुनना पुण्यकारी होता है. व्रत कथा सुनने मात्र से पाप मिट जाते हैं. जो भी यह व्रत रखता है, उस मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि सावन माह की एकादशी व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है और भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं.

आज रविवार के दिन आपको सुबह स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए और विधि विधान से अर्घ्य देना चाहिए. सूर्य देव के अर्घ्य वाले जल में अक्षत्, लाल फूल, लाल चंदन, शक्कर आदि मिला ले चाहिए. सूर्य पूजा के समय आदित्य ​हृदय स्तोत्र का पाठ करने से सूर्य कृपा प्राप्त होती है. आज जो लोग व्रत रखते हैं, उनको पारण के समय मीठा भोजन करना चाहिए. रविवार को गुड़, घी, लाल फूल, लाल या नारंगी वस्त्र, गेहूं, तांबा आदि का दान करना शुभ होता है. ऐसा करने से सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल.
24 जुलाई 2022 का पंचांग
आज की तिथि – श्रावण कृष्णपक्ष एकादशी
आज का करण – बलव
आज का नक्षत्र – रोहिणी
आज का योग – व्रुद्धी
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – रविवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:06:00 AM
सूर्यास्त – 07:25:00 PM
चन्द्रोदय – 26:23:59
चन्द्रास्त – 16:00:59
चन्द्र राशि– वृषभ
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:39:36
मास अमांत – आषाढ़
मास पूर्णिमांत – श्रावण
शुभ समय – 12:00:04 से 12:54:43 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 17:27:55 से 18:22:33 तक
कुलिक– 17:27:55 से 18:22:33 तक
कंटक– 10:10:48 से 11:05:26 तक
राहु काल– 17:45 to 19:25 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 12:00:04 से 12:54:43 तक
यमघण्ट– 13:49:21 से 14:44:00 तक
यमगण्ड– 12:27:24 से 14:09:50 तक
गुलिक काल– 16:05 to 17:45 तक
Next Story