धर्म-अध्यात्म

23 जुलाई 2022: जानिए आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की चाल

Tara Tandi
23 July 2022 4:48 AM GMT
23 जुलाई 2022: जानिए आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की चाल
x
आज 23 जुलाई दिन शनिवार है. आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज 23 जुलाई दिन शनिवार है. आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. आज शनिवार के दिन कर्मफलदाता शनि देव की पूजा करनी चाहिए. शनि देव को नीले फूल, शमी के पत्ते, अक्षत्, काला तिल, सरसों का तेल आदि चढ़ाना चाहिए. पूजा के समय तिल के तेल का दीपक जलाएं. साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष की पीड़ा से परेशान हैं, तो शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल में अपनी छाया देखें और उसे दान कर दें. छाया दान करने से शनि पीड़ा में राहत मिलती है. पूजा के समय शनि चालीसा, शनि रक्षा स्तोत्र आदि का पाठ कर सकते हैं और शनि मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं. ये सभी उपाय आपको शनि पीड़ा से राहत दिलाने में मदद करेंगे. आज के दिन सुंदरकांड का पाठ करना भी अच्छा होता है. जो शनिवार व्रत रहते हैं, उनको पूजा के समय व्रत कथा पढ़नी चाहिए.


शनिवार को हनुमान जी की पूजा करने से भी साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष में राहत मिलती है. शनि देव हनुमान जी के भक्तों को परेशान नहीं करते हैं. इस ​दिन आप हनुमान चालीसा, संकटमोचन हनुमानाष्टक, बजरंग बाण आदि का पाठ कर सकते हैं. शनिवार को शनि ग्रह के बीज मंत्र का जाप करने से शनि ग्रह अनुकूल होता है, उसके दुष्प्रभाव दूर होते हैं. शनिवार को गरीबों को जूते, चप्पल, काले या नीले वस्त्र, स्टील के बर्तन, लोहा, काला छाता आदि का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. इस दिन आप किसी दिव्यांग की मदद करते हैं, गरीबों को भोजन कराते हैं तो भी आप पर शनि कृपा होगी. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल.

23 जुलाई 2022 का पंचांग
आज की तिथि – श्रावण कृष्णपक्ष दशमी
आज का करण – विष्टि
आज का नक्षत्र – कृतिका
आज का योग – गंड
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – शनिवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:06:00 AM
सूर्यास्त – 07:25:00 PM
चन्द्रोदय – 25:42:59
चन्द्रास्त – 15:05:00
चन्द्र राशि– वृषभ
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:40:39
मास अमांत – आषाढ़
मास पूर्णिमांत – श्रावण
शुभ समय – 12:00:01 से 12:54:43 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 05:37:02 से 06:31:45 तक, 06:31:45 से 07:26:28 तक
कुलिक– 06:31:45 से 07:26:28 तक
कंटक– 12:00:01 से 12:54:43 तक
राहु काल– 09:25 से 11:05 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 13:49:26 से 14:44:09 तक
यमघण्ट– 15:38:51 से 16:33:34 तक
यमगण्ड– 14:09:57 से 15:52:32 तक
गुलिक काल– 06:06 से 07:46 तक
Next Story